रक्त ब्रह्मांड में दिखेगा गुड्डू भैया का दबदबा 
मनोरंजन

Ali Fazal: मिर्जापुर के बाद रक्त ब्रह्मांड में दिखेगा गुड्डू भैया का दबदबा, मुंबई में चल रही है शूटिंग

Ali Fazal In Rakt Bramhand: अली फजल ने एक इंटरव्यू में बताया था कि वह टाइपकास्ट नहीं होना चाहते हैं, लेकिन एक बार फिर वह मिर्जापुर के गुड्डू भैया वाले अंदाज में ही नजर आएंगे, रक्त ब्रह्मांड की शूटिंग मुंबई में हो रही है।

अनिल सिंह

Ali Fazal Upcoming Series Rakt Bramhand: अली फजल की नई वेब सीरीज जल्द ही ओटीटी प्लेटफॉर्म पर दस्तक देने वाली है। अली फजल 'रक्त ब्रह्मांड द ब्लडी किंगडम' में नजर आएंगे। रक्त ब्रह्मांड की शूटिंग मुंबई में चल रही है। इसमें उनके साथ आदित्य रॉय कपूर, सामंथा रुथ प्रभु और वामिका गब्बी नजर आएंगे। बीते दिनों एक इंटरव्यू के दौरान अली फजल ने बताया था कि वह टाइप कास्ट होने से बचना चाहते हैं।

अली फजल ने मिर्जापुर में जो भूमिका निभाई है उसमें वह खूंखार और हिंसक नजर आए हैं और वैसा ही कुछ किरदार उनके रक्त ब्रह्मांड में भी होगा ऐसा अंदाजा लगाया जा रहा है।  कहा ये गया है कि मिर्जापुर के गुड्डू भैया एक बार फिर खूनी खेल खेलते हुए नजर आएंगे। रक्त ब्रह्मांड की कहानी 'द फैमिली मैन' लिखने वाली टाइम ने ही बनाई है और तुम्बाड के निर्देशक अनिल बर्वे इसे डायरेक्ट करेंगे।

अली फजल के रक्त ब्रह्मांड की जानकारी जब से सामने आई है, फैंस उनके किरदार और सीरीज की कहानी को जानने के लिए उत्सुक नजर आ रहे हैं। कहा यह जा रहा है कि अली फजल ने इस किरदार के लिए खास ट्रेनिंग ली है। रक्त ब्रह्मांड के किरदार को निभाने के लिए उन्होंने जिम में भी कड़ी मेहनत की थी। उन्होंने अपने वजन पर काफी मेहनत की है। इसके अलावा वह अपना उच्चारण सुधारने के लिए क्लासेस भी ले रहे थे। इस किरदार को निभाने के लिए उन्होंने मार्शल आर्ट भी सीखा है। मतलब साफ है कि रक्त ब्रह्मांड में उनकी जबरदस्त भूमिका देखने को मिलेगी।

मीडिया में चल रही खबरों के मुताबिक रक्त ब्रह्मांड की शूटिंग मुंबई के अलग-अलग स्टूडियो और लोकेशन पर की जा रही है। 2024 में ही इस सीरीज की घोषणा की गई थी। यह सीरीज नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी। इसका पोस्टर भी आ चुका है। इसकी कहानी राज और डीके ने लिखी है। जबकि इसे तुम्बाड फिल्म को डायरेक्ट कर चुके निर्देशक अनिल बर्वे डायरेक्ट करेंगे। एक इंटरव्यू के दौरान उन्होंने बताया था कि वह एक्शन फेंटेसी सीरीज को लेकर बेहद एक्साइटेड हैं। सोशल मीडिया पर की गई पोस्ट में उन्होंने लिखा था कि हमारे पास ऐसी खबर है जो आपका खून उबाल देगी।

जामिया मिल्लिया इस्लामिया में क्यों हो रहा है प्रदर्शन? समर्थन में पहुंचे इमरान मसूद को पुलिस ने किया डिटेन

MLC Election 2026: चार राज्यों की 28 सीटों पर मतदान खत्म, कब आएंगे नतीजे?

नेहा बोरा की याचिका दिल्ली हाई कोर्ट ने की खारिज, भरना पड़ेगा पीस बॉन्ड

बिहार के सीवान में पटाखा फैक्टरी में भीषण विस्फोट, आठ लोगों की मौत; कई घायल

LAC पर भारत-चीन के बीच क्या बातचीत चल रही है? विदेश मंत्रालय के बयान का पूरा मतलब समझिए