अक्षय खन्ना (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया)  
मनोरंजन

‘रेस 4’ में अक्षय खन्ना की नो एंट्री! प्रोड्यूसर रमेश तौरानी ने किया कंफर्म, जानें क्या है वजह

Race 4 Latest Update: बॉलीवुड एक्टर अक्षय खन्ना ‘रेस 4’ का हिस्सा नहीं होंगे। प्रोड्यूसर रमेश तौरानी ने कंफर्म किया कि उनके किरदार की वापसी का कोई प्लान नहीं है।

स्नेहा मौर्या

Akshaye Khanna Will Not Be Part Of Race 4: बॉलीवुड में इन दिनों अक्षय खन्ना अपने ग्रे और नेगेटिव शेड वाले किरदारों को लेकर खूब चर्चा में हैं। हीरो से विलेन बने अक्षय खन्ना को दर्शक पहले से ज्यादा पसंद कर रहे हैं। हाल ही में रहमान डकैत के दमदार किरदार ने उन्हें बीते डेढ़ महीने से सुर्खियों में बनाए रखा है। हालांकि, उनके फैंस के लिए अब एक निराश करने वाली खबर सामने आई है।

दरअसल, पॉपुलर एक्शन-थ्रिलर फ्रेंचाइजी ‘रेस 4’ को लेकर लंबे समय से कयास लगाए जा रहे थे कि अक्षय खन्ना इस फिल्म में वापसी कर सकते हैं। कहा जा रहा था कि वह सैफ अली खान के साथ लीड रोल में नजर आएंगे। लेकिन अब इन सभी अटकलों पर विराम लग गया है।

‘रेस 4’ में अक्षय खन्ना नहीं आएंगे नजर

फिल्म के प्रोड्यूसर रमेश तौरानी ने साफ कर दिया है कि अक्षय खन्ना ‘रेस 4’ का हिस्सा नहीं होंगे। उन्होंने हिंदुस्तान टाइम्स से बातचीत में कहा,“नहीं, हमने अक्षय को अप्रोच नहीं किया है। इसमें कोई स्कोप नहीं था।” जब उनसे पूछा गया कि क्या स्क्रिप्ट में बदलाव करके अक्षय खन्ना को वापस लाने की कोई संभावना है, तो तौरानी ने दो टूक जवाब दिया। उन्होंने कहा कि अक्षय खन्ना के किरदार का पहला पार्ट में ही अंत हो चुका था और उसी के साथ उनका ट्रैक खत्म हो गया है। इसे दोबारा खोलने का कोई इरादा नहीं है।

फिल्म के कास्ट पर सस्पेंस बरकरार

प्रोड्यूसर रमेश तौरानी ने फिल्म की कास्ट को लेकर भी स्थिति साफ की। उन्होंने बताया कि फिलहाल स्क्रिप्ट पर काम चल रहा है और अभी तक किसी भी कलाकार का नाम फाइनल नहीं हुआ है। जब उनसे सैफ अली खान या सिद्धार्थ मल्होत्रा को लेकर सवाल किया गया, तो उन्होंने कहा कि इस बारे में अभी कुछ तय नहीं है।

गौरतलब है कि पिछले साल अफवाहें थीं कि हर्षवर्धन राणे और रकुल प्रीत सिंह को फिल्म के लिए अप्रोच किया गया है। हालांकि बाद में मेकर्स ने इन खबरों को गलत बताते हुए दर्शकों से अपील की थी कि वे फर्जी रिपोर्ट्स पर भरोसा न करें।

‘रेस’ फ्रेंचाइजी का ऐसा रहा बॉक्स ऑफिस सफर

‘रेस’ फ्रेंचाइजी का बॉक्स ऑफिस पर शानदार रिकॉर्ड रहा है।

  • रेस (2008) में सैफ अली खान, बिपाशा बसु, अक्षय खन्ना और अनिल कपूर नजर आए थे। इस फिल्म ने भारत में करीब 60.64 करोड़ और वर्ल्डवाइड 103.73 करोड़ रुपये कमाए थे।
  • रेस 2 (2013) ने भारत में 101.45 करोड़ और दुनियाभर में 162 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया।
  • रेस 3 (2018) में सलमान खान लीड रोल में थे और फिल्म ने भारत में 169.50 करोड़ जबकि वर्ल्डवाइड 300 करोड़ रुपये की कमाई की।
  • अब देखना दिलचस्प होगा कि ‘रेस 4’ किस नई स्टारकास्ट और कहानी के साथ दर्शकों के सामने आती है।

BRICS Summit 2026 LIVE: BRICS समिट का आगाज, पीएम मोदी बोले- हम किसी के विरुद्ध नहीं, लेकिन बदलाव जरूरी

BRICS किसी के खिलाफ नहीं, UNSC में रिफॉर्म को अब टाल नहीं सकते; PM मोदी का दुनिया को संदेश

BRICS Summit 2026: भारत पहुंचे शी जिनपिंग; PM नरेंद्र मोदी की इथियोपिया-मलेशिया के साथ बैठक

ईरान से रिश्तें न बिगाड़े प्रधानमंत्री, मोदी-पेजेशकियान मुलाकात पर बोले प्रमोद तिवारी, कहा- चीन से समझौता नहीं

BRICS Summit: शी जिनपिंग के साथ दो प्रभावशाली नेताओं की नई दिल्ली में मौजूदगी, कौन हैं काई ची और वांग यी?