अक्षय खन्ना (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया)  
मनोरंजन

‘धुरंधर’ की कामयाबी के बाद बदला अक्षय खन्ना का रवैया? मेकर्स ने दी लीगल एक्शन की कड़ी चेतावनी

Akshaye Khanna Legal Action: अक्षय खन्ना एक बार फिर विवादों में घिर गए हैं। ‘दृश्यम 3’ से बाहर होने के बाद मेकर्स ने उनके खिलाफ लीगल एक्शन लेने की कड़ी चेतावनी दी है, तो चलिए जानते हैं पूरा मामला।

स्नेहा मौर्या

Akshaye Khanna Drishyam 3 Controversy: बॉलीवुड में अक्षय खन्ना को एक टैलेंटेड लेकिन मुश्किल कलाकार के तौर पर जाना जाता रहा है। कई बार उनके रवैये और फैसलों को लेकर इंडस्ट्री में चर्चाएं होती रही हैं। अब एक बार फिर ऐसा ही मामला सामने आया है। हाल ही में खबर आई कि जबरदस्त हिट फिल्म ‘धुरंधर’ के बाद अक्षय खन्ना अब ‘दृश्यम 3’ का हिस्सा नहीं होंगे। शुरुआत में इसे फीस विवाद बताया गया, लेकिन अब इसके पीछे की असली वजह सामने आई है। तो चलिए जानते हैं...

अक्षय खन्ना के खिलाफ लीगल एक्शन की तैयारी

दरअसल, फिल्म के प्रोड्यूसर कुमार मंगत पाठक ने बॉलीवुड हंगामा से बातचीत में बताया कि अक्षय खन्ना ने कॉन्ट्रैक्ट साइन करने के बावजूद शूट शुरू होने से ठीक 10 दिन पहले फिल्म छोड़ दी। इतना ही नहीं, इसके बाद उन्होंने मेकर्स के कॉल्स तक उठाने बंद कर दिए। मंगत ने साफ कहा कि इस वजह से मेकर्स अब अक्षय के खिलाफ लीगल एक्शन लेने पर विचार कर रहे हैं।

बाल्ड लुक बना विवाद की जड़

प्रोड्यूसर के मुताबिक, ‘दृश्यम 2’ में अक्षय खन्ना का बाल्ड लुक कहानी की अहम जरूरत था और ‘दृश्यम 3’ वहीं से शुरू होती है, जहां दूसरा पार्ट खत्म हुआ था। लेकिन ‘धुरंधर’ की सफलता के बाद अक्षय ने अचानक विग पहनने की मांग रख दी। मंगत का कहना है कि यह क्रिएटिव तौर पर बिल्कुल भी लॉजिक में नहीं बैठता। उन्होंने सवाल उठाया कि कोई किरदार अचानक कैसे बालों वाला हो सकता है? क्या दुनिया में ऐसी कोई तकनीक है जो मिनटों में बाल उगा दे?

‘धुरंधर की सक्सेस सिर चढ़ गई है’

सिर्फ इतना ही नहीं, मंगत पाठक ने यह भी आरोप लगाया कि अक्षय खन्ना पहले इस बात पर राजी हो गए थे कि वह विग नहीं पहनेंगे। लेकिन बाद में उनके करीबी लोगों ने उन्हें समझाया कि विग पहनने से वह ज्यादा स्मार्ट दिखेंगे। इसके बाद उन्होंने फिर से अपनी मांग दोहराई और अंत में फिल्म से बाहर होने का फैसला कर लिया।

प्रोड्यूसर ने यहां तक साफ कहा कि अक्षय को लगने लगा है कि ‘धुरंधर’ सिर्फ उनकी वजह से चली है। मंगत के मुताबिक, एक फिल्म की सफलता कई फैक्टर्स पर निर्भर करती है, न कि किसी एक कलाकार पर।

सरकार पर प्रियंका गांधी का वार, बोली बेरोजगारी और महंगाई रूपी रावण से जूझ रही जनता

एकनाथ शिंदे जल्द बनेंगे CM, जो रास्ते में आएगा उसका...दशहरा रैली में शिवसेना के मंत्री के दावे से हड़कंप!

दिल्ली पुतला विवाद: AAP पर बरसे कपिल मिश्रा, बोले- कॉकरोच के पुतले से राजनीतिक दीमकों को हो रहा है दर्द

Explainer: यूपी चुनाव में किसकी नैया के खेवनहार बनेंगे मल्लाह, किन सीटों पर है मजबूत पकड़? जानें पूरा समीकरण

दशहरा समारोह में शामिल हुए PM मोदी, बोले- सत्ता का उद्देश्य जनकल्याण होना चाहिए