अक्षय खन्ना, करीना कपूर (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया)  
मनोरंजन

कभी अक्षय खन्ना पर फिदा थीं करीना कपूर, रहमत डकैत को बताया था ‘क्यूट’, पुराना VIDEO वायरल

Dhurandhar Movie: अक्षय खन्ना की फिल्म ‘धुरंधर’ में दमदार एंट्री ने फैंस को दीवाना बना दिया है। इसी बीच करीना कपूर का पुराना वीडियो वायरल है, जिसमें वे अक्षय के लिए अपना क्रश बताती दिखीं।

स्नेहा मौर्या

Kareena Kapoor Old Video: बॉलीवुड अभिनेता अक्षय खन्ना इन दिनों अपनी नई फिल्म ‘धुरंधर’ को लेकर खूब चर्चा में हैं। आदित्य धर निर्देशित इस फिल्म में उनका ‘रहमत डकैत’ अवतार फैंस को इतना पसंद आ रहा है कि सोशल मीडिया पर उनकी एंट्री सीन और ‘Fa9la’ गाने पर धमाकेदार डांस वायरल हो गया है। लोग अक्षय खन्ना की स्क्रीन प्रेज़ेंस और उनके इंटेंस लुक की जबरदस्त तारीफ कर रहे हैं।

इसी बीच सोशल मीडिया पर एक पुराना वीडियो तेजी से ट्रेंड कर रहा है, जिसमें करीना कपूर खान अक्षय खन्ना के लिए अपने पुराने क्रश के बारे में खुलकर बात करती नजर आती हैं। यह वीडियो साल 2004 में रिलीज हुई फिल्म ‘हलचल’ के प्रमोशन का है, जिसमें करीना और अक्षय ने साथ काम किया था।

वायरल वीडियो में करीना ने अक्षय को लेकर कही ये बात

वीडियो में करीना कहती हैं, “मैंने ‘हिमालय पुत्र’ कम से कम 20 बार देखी है। तब मैं स्कूल में थी और अक्षय खन्ना लड़कियों के चहेते थे। हर कोई उन पर फिदा था… और मैं भी उनमें से एक थी।” उन्होंने मजाकिया अंदाज में बताया कि लड़कियों में अक्षय को लेकर कितना क्रेज था “ऐसा लगता था जैसे सभी चिल्ला रही हों ‘मैं कुंवारी हूं, हे भगवान अक्षय खन्ना!’”

Kareena kapoor about akshay khanna in 2004 byu/TheLastDetective inBollyBlindsNGossip

करीना ने न सिर्फ एक्टिंग बल्कि अक्षय के लुक्स की भी जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा कि अक्षय खन्ना में ऐसा चार्म है कि वे हॉलीवुड में भी आसानी से फिट हो सकते हैं। उनका कहना था कि अक्षय हमेशा से ही बेहद टैलेंटेड और हैंडसम रहे हैं।

‘हलचल’ फिल्म में दोनों ने किया था साथ काम

करीना और अक्षय की फिल्म ‘हलचल’ प्रियदर्शन द्वारा निर्देशित एक कॉमेडी एंटरटेनर थी। यह 1991 की मलयालम फिल्म ‘गॉडफादर’ का हिंदी रीमेक थी। फिल्म में अक्षय खन्ना, करीना कपूर के साथ सुनील शेट्टी, अरशद वारसी, जैकी श्रॉफ, परेश रावल और अमरीश पुरी जैसे दिग्गज कलाकार थे। कहानी दो झगड़ने वाले परिवारों के बीच फंसी नकली प्रेम कहानी पर आधारित थी, जो धीरे-धीरे असली प्यार में बदल जाती है। इस फिल्म ने दर्शकों को खूब एंटरटेन किया और आज भी इसके डायलॉग्स और कॉमिक टाइमिंग की एक अलग फैन फॉलोइंग है।

अक्षय खन्ना के ‘धुरंधर’ लुक और करीना कपूर के इस पुराने वीडियो ने एक बार फिर सोशल मीडिया पर नॉस्टेलजिया और स्टारडम का तड़का लगा दिया है। फैंस मान रहे हैं कि अभिनेता अब अपने करियर के एक और सुनहरे फेज में पहुंच चुके हैं।

मजीठिया के खिलाफ 40 हजार पन्नों की चार्जशीट, AAP ने 736 करोड़ की मनी ट्रेल और BJP से कनेक्शन का किया दावा

बैलेट बॉक्स, इस्तीफा दो से DK इट्स डन ब्रो तक, MLC चुनाव के नतीजों पर BJP ने कांग्रेस पर की मीम्स की बौछार

MLC Election Results: सभी सीटों के परिणाम जारी, यहां देखें पूरी लिस्ट; नागपुर और वाराणसी में फंसा पेच

Cyclone Alert: दिल्ली से आंध्र तक 19 राज्यों में अर्नब चक्रवात का असर, बारिश-तेज हवाओं और लैंडस्लाइड का अलर्ट

Cyclone Arnab Update: 150 किमी/घंटा की रफ्तार से चलीं हवाएं, अब इन राज्यों में बारिश की चेतावनी