अक्षय कुमार, 'हाउसफुल 5' का पोस्टर और रितेश देशमुख की फोटो (Photo - Social Media)  
मनोरंजन

अक्षय कुमार की 'हाउसफुल 5' की रिलीज डेट पोस्टपोन, मेकर्स ने जारी किया स्टेटमेंट

संदीप पांडे

मुंबई : बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार (Akshay Kumar) और रितेश देशमुख (Riteish Deshmukh) स्टारर फ्रेंचाइजी फिल्म ‘हाउसफुल’ (Housefull) की 5वीं किस्त ‘हाउसफुल 5’ (Housefull 5) का कुछ महीने पहले ही ऐलान हुआ था। मेकर्स ने फिल्म के रिलीज डेट का भी खुलासा किया था। जिसे लेकर फैंस काफी ज्यादा खुश हुए थे। वहीं अब ‘हाउसफुल 5’ के फैंस को फिल्म देखने के लिए अभी और लंबा इंतजार करना पड़ेगा क्योंकि मेकर्स ने फिल्म के रिलीज डेट को पोस्टपोन कर दिया है।

साजिद नाडियाडवाला (Sajid Nadiadwala) द्वारा प्रोड्यूस और तरूण मनसुखानी (Tarun Mansukhani) द्वारा निर्देशित फिल्म ‘हाउसफुल 5’ पहले 2024 में दिवाली के मौके पर रिलीज होने वाली थी, लेकिन अब इसके रिलीज डेट को आगे खिसकाकर 2025 कर दिया गया है। फिल्म के निर्माता साजिद नाडियाडवाला (Sajid Nadiadwala) ने एक स्टेटमेंट जारी करते हुए फिल्म ‘हाउसफुल 5’ के रिलीज डेट को पोस्टपोन करने की जानकारी दी साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि उन्होंने ऐसा कदम क्यों उठाया।

इसलिए पोस्टपोन हुई रिलीज डेट 

साजिद नाडियाडवाला ने अपने एक्स अकाउंट नाडियाडवाला ग्रैंडसन से पोस्ट शेयर किया है। साजिद ने पोस्ट में लिखा, “हाउसफुल’ फ्रैंचाइजी अपनी भारी सफलता का श्रेय दर्शकों को देती है, और हम ‘हाउसफुल 5’ के लिए भी इसी तरह के स्वागत की उम्मीद करते हैं। टीम ने एक बिल्कुल दिमाग उड़ाने वाली कहानी तैयार की है जो शीर्ष स्तर के वीएफएक्स की मांग करती है। इसलिए, हमने बेहतरीन सिनेमाई अनुभव के साथ पांच गुना मनोरंजन सुनिश्चित करने के लिए रिलीज को आगे बढ़ाने का निर्णय लिया है। ‘हाउसफुल 5’ अब 6 जून, 2025 को रिलीज होगी।” 

इस दिन रिलीज होगी फिल्म 

‘हाउसफुल 5’ में अक्षय कुमार और रितेश देशमुख के अलावा कई अन्य स्टार्स भी अहम भूमिका में नजर आएंगे। फिल्म अब 6 जून, 2025 को रिलीज होगी। 

2010 में शुरू हुई थी ‘हाउसफुल’ फ्रेंचाइजी

बता दें कि साजिद नाडियाडवाला ने ‘हाउसफुल’ फ्रेंचाइजी की शुरुआत साल 2010 में शुरू की थी। जिसमें अक्षय कुमार, दीपिका पादुकोण, रितेश देशमुख, लारा दत्ता, अर्जुन रामपाल और बोमन ईरानी अहम भूमिकाओं में नजर आए थे। जिसके बाद 2012 में इस हिट फिल्म का सीक्वल रिलीज हुआ था। जिसमें अक्षय कुमार, मिथुन चक्रवर्ती, जैकलीन फर्नांडीज, रितेश देशमुख, जॉन अब्राहम, श्रेयस तलपड़े, ऋषि कपूर, रणधीर कपूर और असिन ने अभिनय किया था। 2016 में ‘हाउसफुल 3’ और 26 नवंबर, 2019 को ‘हाउसफुल 4’ रिलीज हुई थी। 

Weather Update Live: देश भर में बारिश से हाहाकार! फ्लाइट-रेलवे सभी लेट, 12 राज्यों में IMD का अलर्ट

जहां से कुणाल कूदा, आखिर क्यों कहा जाता है उसे खवड्या पहाड़ी? जानें संभाजीनगर की इस जगह को कैसे मिला नाम

Explainer: क्या है मनुस्मृति, राहुल गांधी के बयान से क्यों छिड़ी बहस; महिलाओं के लिए इसमें ऐसा क्या?

दिल्ली में बारिश ने लगाया हवाई सफर पर ब्रेक! 12 से ज्यादा उड़ानें प्रभावित, एयरलाइंस ने जारी की एडवाइजरी

दिल्ली में फिर होगा कॉकरोचों का जुटान, CJP ने किया मार्च का ऐलान, इस बार जंतर-मंतर नहीं इंडिया गेट पर प्रदर्शन