अक्षय कुमार और सैफ अली खान (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
मनोरंजन

हीरो हो या हैवान? अक्षय कुमार ने शेयर किया सैफ अली खान के साथ धांसू लुक, हैवान के टीजर की डेट का हुआ ऐलान

Haiwaan Teaser Release: अक्षय कुमार और सैफ अली खान 18 साल बाद फिल्म हैवान में साथ नजर आएंगे। प्रियदर्शन के निर्देशन में बनी हैवान का टीजर 12 अगस्त को रिलीज होगा। हैवान 11 सितंबर 2026 को रिलीज होगी।

सोनाली झा

Akshay Kumar Saif Ali Khan Haiwaan: बॉलीवुड के दो दमदार अभिनेता अक्षय कुमार और सैफ अली खान एक बार फिर बड़े पर्दे पर साथ नजर आने वाले हैं। दोनों की फिल्म ‘हैवान’ को लेकर दर्शकों के बीच पहले से ही काफी उत्साह है। अब मेकर्स ने फिल्म के टीजर की रिलीज डेट का भी ऐलान कर दिया है। मंगलवार को अक्षय कुमार ने सोशल मीडिया पर फिल्म से जुड़ा पोस्ट शेयर करते हुए बताया कि ‘हैवान’ का टीजर 12 अगस्त को जारी किया जाएगा।

अक्षय कुमार ने इंस्टाग्राम पर अपनी और सैफ अली खान की तस्वीर शेयर की। दोनों कलाकार फिल्म के किरदारों में बेहद दमदार अंदाज में नजर आ रहे हैं। पोस्ट के साथ अक्षय ने लिखा कि बदला ही मेरी वजह है, हर सेंस उसका हथियार है। आप किसकी तरफ हो? हीरो हो या हैवान? हैवान का टीजर कल आएगा। इस पोस्ट के सामने आते ही फैंस के बीच फिल्म के टीजर को लेकर उत्सुकता और बढ़ गई है। फिल्म को एक दमदार थ्रिलर बताया जा रहा है, जिसमें अक्षय और सैफ एक-दूसरे के आमने-सामने नजर आ सकते हैं।

18 साल बाद साथ दिखेगी अक्षय-सैफ की जोड़ी

‘हैवान’ की सबसे बड़ी खासियत अक्षय कुमार और सैफ अली खान की जोड़ी है। दोनों अभिनेता करीब 18 साल बाद एक साथ स्क्रीन शेयर करेंगे। इससे पहले दोनों 2008 में रिलीज हुई फिल्म ‘टशन’ में साथ नजर आए थे। हालांकि ‘टशन’ बॉक्स ऑफिस पर खास कमाल नहीं कर पाई थी, लेकिन अक्षय और सैफ की जोड़ी को दर्शकों ने जरूर पसंद किया था। हैवान में अक्षय और सैफ के अलावा श्रिया पिलगांवकर और सैयामी खेर भी अहम भूमिकाओं में दिखाई देंगी।

कब रिलीज होगी फिल्म

फिल्म का निर्देशन मशहूर फिल्ममेकर प्रियदर्शन ने किया है। ‘हैवान’ का निर्माण केवीएन प्रोडक्शंस और द स्पियन फिल्म्स मिलकर कर रहे हैं। वेंकेट के नारायण और शैलजा देसाई फिल्म के निर्माता हैं। फिल्म ‘हैवान’ 11 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है। अब टीजर रिलीज के साथ फिल्म की कहानी और अक्षय-सैफ के किरदारों को लेकर कई अहम जानकारियां सामने आने की उम्मीद है। दोनों सितारों की लंबे समय बाद वापसी और प्रियदर्शन का निर्देशन फिल्म को लेकर दर्शकों की उम्मीदें और बढ़ा रहा है।

सद्गुरु ने लॉन्च की खास फोटो-निबंध पुस्तक डिसअपियरिंग फेसेस, सामने आईं हिमालय के लोगों की अनदेखी तस्वीरें

एयर इंडिया टर्बुलेंस मामले में बड़ा खुलासा! पायलट का दूसरा डोप टेस्ट निकला पॉजिटिव, रद्द हो सकता है लाइसेंस

आज की ताजा खबर 11 अगस्त LIVE: हंगामे के कारण लोकसभा कल तक के लिए स्थगित, राज्यसभा में चर्चा जारी

झारखंड बंद के बीच सड़कों पर उतरी BJP, बाबूलाल मरांडी बोले- छात्रों की मांगों के साथ खड़ी है पार्टी

भारत के दांव से तिलमिलाया चीन! अरुणाचल प्रदेश पर विदेश मंत्रालय की दो टूक, कहा- कोई सच्चाई बदल नहीं सकता