प्रियदर्शन, राजपाल यादव और अक्षय कुमार (फोटो- सोशल मीडिया)  
मनोरंजन

पहली मुलाकात में प्रियदर्शन ने फाड़ दी राजपाल यादव की शर्ट, अक्षय कुमार ने भी सुनाया दिलचस्प किस्सा

Akshay Kumar Priyadarshan Reunion: अक्षय कुमार और प्रियदर्शन 25 साल बाद भूत बंगला में साथ लौट रहे हैं। एक इंटरव्यू में राजपाल यादव ने पहली मुलाकात का मजेदार शर्ट फाड़ने वाला किस्सा सुनाया।

सोनाली झा

Rajpal Yadav Shirt Incident: बॉलीवुड के खिलाड़ी अक्षय कुमार और मशहूर डायरेक्टर प्रियदर्शन एक बार फिर साथ काम करने जा रहे हैं। दोनों की अपकमिंग फिल्म भूत बंगला 15 मई को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इससे पहले यह जोड़ी हेरा फेरी और भागम भाग जैसी हिट कॉमेडी फिल्में दे चुकी है। एक इंटरव्यू में अक्षय कुमार ने बताया कि उनकी और प्रियदर्शन की पहली मुलाकात बीआर चोपड़ा के डबिंग थिएटर में हुई थी। उस समय उन्हें हेरा फेरी में ‘श्याम’ का रोल ऑफर किया गया था, जो बाद में सुनील शेट्टी ने निभाया।

हालांकि, अक्षय कुमार को ‘राजू’ का किरदार ज्यादा पसंद आया। अक्षय कुमार ने कहा कि उस समय तक वह ज्यादातर एक्शन रोल कर चुके थे, लेकिन राजू जैसा मजेदार और चालाक किरदार उनके लिए बिल्कुल नया था। यही वजह थी कि उन्होंने इस रोल को चुना, जो आगे चलकर उनके करियर का सबसे आइकॉनिक रोल बन गया। वहीं, कॉमेडी के किंग राजपाल यादव ने डायरेक्टर प्रियदर्शन के साथ अपनी पहली मुलाकात का मजेदार किस्सा शेयर किया।

राजपाल यादव ने सुनाया किस्सा

राजपाल यादव ने बताया कि पहली बार मुलाकात ‘कौन बनेगा करोड़पति’ के सेट पर हुई थी, लेकिन असली बातचीत बाद में फिल्म हंगामा के दौरान हुई। जब राजपाल यादव प्रियदर्शन से मिलने चेन्नई गए, तो डायरेक्टर ने अचानक उनकी शर्ट फाड़ दी और कहा कि ऐसे रिएक्ट करो जैसे तुमने शानदार विकेट लिया हो। यह सुनकर वह दोनों हाथ उठाकर दौड़ने लगे। दरअसल, यही उनका फिल्म में किरदार था और प्रियदर्शन उन्हें उसी अंदाज में ढालना चाहते थे।

फिल्मों से पहले ही पहचान चुके थे टैलेंट

राजपाल यादव ने यह भी खुलासा किया कि प्रियदर्शन ने उन्हें जंगल और चांदनी बार में देखने के बाद ‘हंगामा’ के लिए चुना था। शूटिंग के दौरान सेट पर हमेशा मस्ती का माहौल रहता था, जिससे कलाकार अपने किरदार को बेहतर तरीके से निभा सकें। अब 25 साल बाद अक्षय कुमार और प्रियदर्शन की जोड़ी भूत बंगला के जरिए दर्शकों को एक बार फिर हंसी का डबल डोज देने के लिए तैयार है। वहीं, राजपाल यादव की मौजूदगी फिल्म को और भी खास बना सकती है।

एक खून माफ होता तो ज्ञानेश कुमार को गोली मार देते... मुख्य चुनाव आयुक्त पर मुकेश सहनी का विवादित बयान

सेवा संकल्प अभियान यात्रियों से पीएम मोदी की बातचीत, अनुभव सुनकर कहा- मैं भी आपके साथ-साथ चल रहा हूं

ग्रेटर नोएडा बस हादसे पर PM मोदी ने जताया दुख, मृतकों के परिवारों को 2 लाख और घायलों को 50 हजार की मदद का ऐलान

वडनगर से वाराणसी तक की 'सेवा यात्रा' में शामिल लोगों से पीएम मोदी करेंगे बात, यात्री अपना अनुभव करेंगे साझा

Weather Alert: डीप डिप्रेशन का बड़ा असर, 4 राज्यों में भारी बारिश का रेड अलर्ट; कई जिलों में बाढ़ का खतरा