प्रभास की फिल्म कन्नप्पा में महादेव के किरदार में अक्षय कुमार 
मनोरंजन

भगवान बनना छोड़ दो... अक्षय कुमार को फिर महादेव के अवतार में देख फूटा यूजर्स का गुस्सा

अक्षय कुमार की अपकमिंग फिल्म कन्नप्पा के फर्स्ट लुक पोस्टर में अक्षय कुमार भगवान शिव के किरदार में नजर आ रहे हैं। इस पर अब यूजर्स ने उन्हें नसीहत दी है कि उन्हें भगवान का किरदार निभाने छोड़ देना चाहिए। 

अनिल सिंह

मुंबई: बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार पर्दे पर एक बार फिर महादेव शिव की भूमिका में नजर आने वाले हैं। फिल्म कन्नप्पा के फर्स्ट लुक पोस्टर में अक्षय कुमार भगवान शिव के किरदार में नजर आ रहे हैं। इससे पहले उन्होंने ओ माय गॉड 2 नाम की फिल्म में भगवान शिव का किरदार निभाया था। तब उनकी खूब आलोचना हुई थी। इस बार भी फैंस का गुस्सा अक्षय कुमार के किरदार को देखने के बाद फूटता हुआ नजर आ रहा है। सोशल मीडिया पर यूजर्स ने अक्षय कुमार को नसीहत दी है कि उन्हें पर्दे पर भगवान का किरदार निभाना अब छोड़ देना चाहिए। क्योंकि वह उसके साथ न्याय नहीं कर पाते हैं अ.क्षय कुमार ने खुद अपकमिंग फिल्म कन्नप्पा का पोस्टर जारी किया है। इसमें वह भगवान शिव की भूमिका में नजर आ रहे हैं।

अपनी इस पोस्ट में अक्षय कुमार ने लिखा है कन्नप्पा के लिए महादेव की पवित्र आभा में कदम रखने जा रहा हूं, इस महागाथा को जीवंत करते हुए सौभाग्यशाली महसूस कर रहा हूं। इस दिव्य यात्रा पर शिव हमें रास्ता दिखाएं। ओम नमः शिवाय। अक्षय कुमार के भगवान वाले किरदारों की अगर बात करें तो इससे पहले वह ओ माय गॉड 2 में भी भगवान शिव का किरदार निभाते हुए नजर आए थे। जबकि ओ माय गॉड में उन्होंने श्री कृष्ण की भूमिका निभाई थी। श्री कृष्ण की भूमिका के लिए भी उन्हें आलोचना झेलनी पड़ी थी। भगवान शिव का किरदार निभाने के बाद भी उनकी आलोचना हुई थी। ताज़ा पोस्ट को लेकर भी यूजर्स के बीच पॉजिटिव रिस्पांस नहीं दिख रहा है।

सोशल मीडिया पर जैसे ही अक्षय कुमार ने इस पोस्ट को जारी किया अक्षय कुमार के फैंस उनके इस भूमिका की तारीफ करते हुए नजर आ रहे हैं, किसी ने लिखा है कि महादेव की भक्ति में अब पूरा संसार डूब जाएगा। एक यूजर ने लिखा है अब सबका बेड़ा पार होगा। तो वहीं अक्षय कुमार की इस पोस्ट पर उन्हें आलोचना भी झेलनी पड़ी है, एक यूजर ने लिखा है कि भगवान का किरदार निभाने छोड़ दो... यह आप पर सूट नहीं करता, आप इसके साथ न्याय नहीं कर पाते। वहीं एक अन्य यूज़र ने लिखा है कि कई बार भगवान का किरदार निभाने के बाद आलोचना झेलनी पड़ी है, इसके बावजूद ये सबक नहीं ले रहे हैं।

PM मोदी-ट्रंप की फोन पर बात, भारत-अमेरिका रिश्तों को लेकर क्या हुई चर्चा?

हवा में चाकूबाजी, तेजी से नीचे आया विमान…कौन हैं भारतीय कैप्टन स्मित मच्छार? जान पर खेलकर बचाई 180 की जान

यूपी पुलिस को ही भंग कर सभी केस CBI को देने पड़ेंगे क्या? सुप्रीम कोर्ट की तल्ख टिप्पणी

कांग्रेस की एकला चलो नीति पर भड़के उद्धव ठाकरे! INDIA गठबंधन की बैठक में सुनाई खरी-खोटी, दी ये सलाह

CSR घाेटाला: महाराष्ट्र समेत 4 राज्यों के 8 ठिकानों पर ED की छापेमारी, फर्जी नेटवर्क का खुलासा