अक्षय कुमार (फोटो-सोशल मीडिया)  
मनोरंजन

'व्हील ऑफ फॉर्च्यून' के सेट पर Akshay Kumar का बड़ा ऐलान, गृहणियों की अनदेखी मेहनत को दिखाएंगे बड़े पर्दे पर

Akshay Kumar Upcoming Films: अक्षय कुमार ने अपने शो ‘व्हील ऑफ फॉर्च्यून’ के दौरान गृहणियों को ‘घर का सुपरस्टार’ बताया और उनकी जिंदगी पर फिल्म बनाने की इच्छा जताई। उन्होंने कहा कि स्क्रिप्ट तैयार है।

सोनाली झा

Akshay Kumar On Wheel Of Fortune: बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार ने एक बार फिर अपनी संवेदनशील सोच से सभी का दिल जीत लिया है। उन्होंने गृहणियों को ‘घर का सुपरस्टार’ बताते हुए उनके योगदान को सम्मान दिया। यह बात उन्होंने अपने क्विज रियलिटी शो व्हील ऑफ फॉर्च्यून के सेट पर कही, जहां वह इन दिनों बतौर होस्ट नजर आ रहे हैं।

शो के दौरान अक्षय कुमार ने खुलासा किया कि वह लंबे समय से गृहणियों की जिंदगी पर आधारित एक फिल्म बनाना चाहते हैं। उन्होंने बताया कि इस फिल्म की पूरी स्क्रिप्ट तैयार है और वह ऐसे निर्माता का इंतजार कर रहे हैं, जो इस प्रोजेक्ट को हरी झंडी दे सके। अक्षय कुमार के मुताबिक, यह फिल्म उन महिलाओं की कहानी होगी, जिनके इर्द-गिर्द पूरा परिवार और समाज घूमता है, लेकिन अक्सर उनके काम को उतनी पहचान नहीं मिलती।

सेट पर शेयर किया आइडिया

शो के सेट पर मौजूद ‘तुम हो ना’ रियलिटी शो की प्रतियोगियों अंकिता, पूजा और दिव्या से बातचीत करते हुए अक्षय कुमार ने अपने इस आइडिया को साझा किया। उन्होंने बताया कि इन महिलाओं की जिंदगी और संघर्ष भी उसी विषय को दर्शाते हैं, जिसे वह अपनी फिल्म में दिखाना चाहते हैं। अक्षय कुमार का मानना है कि गृहणियां घर की रीढ़ होती हैं।

अनदेखी मेहनत को मिलेगा मंच

गृहणियां बिना किसी पहचान या सराहना के दिन-रात परिवार के लिए काम करती हैं। उनकी इस मेहनत और जज्बे को बड़े पर्दे पर दिखाना जरूरी है, ताकि समाज उन्हें वह सम्मान दे सके जिसकी वे हकदार हैं। हालांकि, इस फिल्म को लेकर अभी तक निर्देशक या प्रोडक्शन से जुड़ी कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।

टीवी पर भी सक्रिय हैं अक्षय कुमार

फिल्मों के अलावा अक्षय कुमार इन दिनों टीवी पर भी सक्रिय हैं। व्हील ऑफ फॉर्च्यून के पहले सीजन की सफलता के बाद वह इसके दूसरे सीजन को होस्ट कर रहे हैं, जिसे दर्शकों से अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। अक्षय कुमार की यह पहल न केवल प्रेरणादायक है, बल्कि समाज में गृहणियों के महत्व को उजागर करने की दिशा में एक सकारात्मक कदम भी मानी जा रही है।

Passport Rules Changed: 15 वर्ष से कम उम्र के बच्चों के लिए पासपोर्ट वैधता और फीस दोनों बदले, जाने नया नियम

खत्म हो रहा है PM मोदी का राजयोग? संजय राउत ने दिया ज्योतिष शास्त्र का हवाला, बोले- ग्रह छुट्टी पर नहीं जाते

DUSU Election 2026 LIVE: दिल्ली यूनिवर्सिटी में वोटिंग शुरू, 2.75 लाख छात्र चुन रहे नया छात्र संघ

IndiGo से सफर हुआ महंगा: गोद में बच्चे को बैठाने से ज्यादा सामान ले जाने तक, एयरलाइन ने बढ़ा दिए ये चार्जेस

कांग्रेस सांसद का पत्र मिलते ही 5 मिनट में आया गडकरी का फोन, तुरंत दिए कार्रवाई के निर्देश