मनोरंजन

अयोध्या में बंदरों के आतंक से राहत दिलाएंगे अक्षय कुमार, एक्टर ने किया बड़ा काम

अयोध्या के लोगों को बंदरों के आतंक से राहत दिलाने का बीड़ा अक्षय कुमार ने उठा लिया है। अक्षय कुमार ने अयोध्या के बंदरों के लिए एक करोड़ रुपए का दान दिया है। यह दान उन्होंने अपने माता-पिता और ससुर के नाम पर दिया।

अनिल सिंह

मुंबई: बॉलीवुड के खिलाड़ी कुमार ने दिवाली से पहले भगवान राम की जन्मभूमि अयोध्या में बंदरों की खाने का इंतजाम कर दिया है। अक्षय कुमार ने भूखे बंदरों का आतंक देखते हुए उनके नाम पर एक करोड़ रुपए का दान दिया है। खबर के मुताबिक अक्षय कुमार ने यह दान भगवान श्री राम का आशीर्वाद पाने और रामायण की कहानी में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले जानवरों की रक्षा करने के लिए दिया है।

अयोध्या की दिवाली अनोखी दिवाली मानी जाती है राज्य सरकार की तरफ से यह प्रयास होता है कि अयोध्या की दिवाली देशभर की लोकप्रिय दिवाली बन जाए। क्योंकि अयोध्या भगवान राम की जन्मभूमि है और दिवाली का त्यौहार उनके घर वापसी के बाद से ही मनाया जा रहा है। इन सब के बीच बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार ने भी अयोध्या की दिवाली को और ज्यादा दिलचस्प बना दिया है। दरअसल अयोध्या में बंदरों के आतंक की वजह से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता था। क्योंकि यह बंदर भूखे रहते थे और लोगों के खाने पर झपट्टा मारते थे लेकिन अब ऐसा नहीं होगा।

बॉलीवुड स्टार अक्षय कुमार ने अयोध्या के बंदरों के लिए करोड़ रुपए का दान दिया है और यह दान उन्होंने अपने माता-पिता और ससुर के नाम पर दिया है। इतना ही नहीं ट्रस्ट द्वारा मिली जानकारी के मुताबिक अक्षय कुमार का यह कहना है कि उन्होंने यह दान भगवान श्री राम का आशीर्वाद पाने और रामायण में अहम भूमिका निभाने वाले जानवरों की रक्षा करने के लिए दिया गया है।

ट्रस्ट ने यह भी बताया कि अक्षय कुमार ने अपने माता-पिता हरिओम भाटिया और अरुण भाटिया, इसके अलावा अपने ससुर राजेश खन्ना के नाम पर यह दान दिया है। आपको बता दें कि कुछ समय से अक्षय कुमार की फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बेहतरीन प्रदर्शन नहीं कर रही है, ऐसे में यह कहा जा सकता है कि अक्षय कुमार ने भगवान के आगे शीश झुकाने और पितरों को खुश करने का मन बना लिया है। ऐसे में अब यह देखना होगा कि क्या उनके इन कामों का अनुकूल असर उनकी फिल्मों पर पड़ता है।

कांग्रेस की एकला चलो नीति पर भड़के उद्धव ठाकरे! INDIA गठबंधन की बैठक में सुनाई खरी-खोटी, दी ये सलाह

CSR घाेटाला: महाराष्ट्र समेत 4 राज्यों के 8 ठिकानों पर ED की छापेमारी, फर्जी नेटवर्क का खुलासा

किसानों को मोदी कैबिनेट का बड़ा तोहफा, MSP में बढ़ोतरी की मंजूरी; ₹2.79 लाख करोड़ के पैकेज का ऐलान

पंजाब में चिट्टे पर गरमाई सियासत! शाह का मान पर वार, बोले- पंजाब को नशा मुक्त करके रहेंगे

उमर खालिद और शरजील इमाम को फिर झटका, दिल्ली हाई कोर्ट ने जमानत अर्जी की खारिज