अक्षय कुमार की कॉमेडी का जादू बरकरार 
मनोरंजन

अक्षय कुमार की कॉमेडी का जादू बरकरार, पहले दिन पछाड़ दी हाउसफुल 4 और स्काई फोर्स

अक्षय कुमार की सबसे बड़ी कॉमेडी फिल्मों में से एक ‘हाउसफुल 5’ आखिरकार शुक्रवार को बड़े पर्दे पर आ ही गई। डबल इंट्रेस्ट और भरपूर पागलपन के साथ, अक्षय स्लैपस्टिक कॉमेडी में लौट आए हैं।

सोनाली झा

मुंबई: अक्षय कुमार की बहुचर्चित कॉमेडी फिल्म ‘हाउसफुल 5’ ने आखिरकार 6 जून 2025 को सिनेमाघरों में दस्तक दे दी है। यह फिल्म न सिर्फ दर्शकों को हंसी से लोटपोट कर रही है, बल्कि डबल एंडिंग यानी दो अलग-अलग क्लाइमैक्स के साथ दर्शकों के लिए एक अनोखा अनुभव भी लेकर आई है। एक तरफ जहां फैंस अक्षय की कॉमिक टाइमिंग की जमकर तारीफ कर रहे हैं, वहीं बॉक्स ऑफिस कलेक्शन ने भी पहले दिन धमाकेदार शुरुआत कर दी है।

तरुण मनसुखानी द्वारा निर्देशित इस फिल्म में अक्षय के साथ अभिषेक बच्चन, रितेश देशमुख, जैकलीन फर्नांडिस, नरगिस फाखरी और सोनम बाजवा जैसे सितारे लीड रोल में हैं। इसके अलावा फिल्म में संजय दत्त, नाना पाटेकर, जैकी श्रॉफ, और श्रेयस तलपड़े समेत कई बड़े कलाकार नजर आ रहे हैं, जिन्होंने फिल्म को एक मल्टीस्टारर फील दिया है। फिल्म की कहानी एक क्रूज़ शिप पर हुई रहस्यमयी हत्या के इर्द-गिर्द घूमती है, जिसमें अरबपति रंजीत की मौत और तीन-तीन जॉली के आने से सस्पेंस और कॉमेडी का जबरदस्त मेल देखने को मिलता है।

Sacnilk की शुरुआती रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म ने पहले दिन 24.35 करोड़ रुपये का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन किया है। यह आंकड़ा फिल्म के पिछले पार्ट ‘हाउसफुल 4’ 19.08 करोड़ रुपये और इस साल अक्षय की ‘स्काई फोर्स’ 11.5 करोड़ रुपये की ओपनिंग को पार कर चुका है। इसके साथ ही ‘हाउसफुल 5’ साल 2025 की तीसरी सबसे बड़ी ओपनिंग फिल्म बन गई है।

हालांकि, यह सलमान खान की ‘सिकंदर’ 26 करोड़ रुपये और विक्की कौशल की ‘छावा’ 31 करोड़ रुपये से पीछे रह गई है। सुबह के शो में जहां 13.62 फीसदी की ऑक्यूपेंसी रही, वहीं रात के शो में यह बढ़कर 45.65 फीसदी तक पहुंच गई, जो फिल्म की पॉपुलैरिटी को दर्शाती है। इस फिल्म को मिलेजुले रिव्यूज़ मिले हैं, लेकिन दर्शकों को इसका स्लैपस्टिक ह्यूमर, ट्विस्टेड मर्डर मिस्ट्री और दो क्लाइमैक्स वाली यूनिक पेशकश काफी पसंद आ रही है। अब देखना दिलचस्प होगा कि ये फिल्म वीकेंड पर क्या कमाल दिखाती है।

सत्य निकेतन हादसे के बाद कॉकरोचों ने बढ़ाई सरकार की टेंशन, रखीं ये 7 मांगें

धीरेंद्र शास्त्री की नॉनवेज ना खाने की अपील पर भड़के बंगाल BJP चीफ, कहा- नवमी पर खाएंगे बकरे का मांस

Delhi Building Collapse Live: PG मालिक के बाद पत्नी-बेटा भी अरेस्ट, सत्य निकेतन में 27 घंटे बाद रेस्क्यू खत्म

Swarna Bharat Trust: 25वें स्थापना दिवस पर CM योगी का संबोधन, ग्रामीण अर्थव्यवस्था और शिक्षा पर दिया जोर

Guwahati Murder: पत्नी का सिर काटकर फ्रिज में रखा, कुत्तों को खिलाने वाला था बॉडी, बदबू आने पर खुला राज