जाह्नवी कपूर का नया लुक वायरल, यूजर्स बोले- ये तो न्यासा देवगन लग रही हैं

जाह्नवी कपूर इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म ‘परम सुंदरी’ को लेकर सुर्खियों में हैं। इसी बीच उन्होंने सोशल मीडिया पर अपना नया हेयरकट और लुक शेयर किया है, जिसने इंटरनेट पर तहलका मचा दिया है।
जाह्नवी कपूर का नया लुक वायरल, यूजर्स बोले- ये तो न्यासा देवगन लग रही हैं
जाह्नवी कपूर का नया लुक वायरल
Published on: 
Updated on: 

मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। एक्ट्रेस अक्सर अपने पोस्ट के जरिए फैंस से जुड़ी रहती हैं। जाह्नवी कभी अपनी फोटोज शेयर करती हैं, तो कभी वीडियो इससे फैंस को उनके बारे में हर अपडेट मिल जाती हैं। ऐसे में एक बार फिर से एक्ट्रेस ने अपने फैंस के लिए कुछ फोटोज शेयर की हैं, लेकिन इस बार फैंस उन्हें ट्रोल कर रहे हैं।

जाह्नवी कपूर ने शुक्रवार को लेट नाईट अपने इंस्टाग्राम पर कुछ फोटोज शेयर की। इसमें वह रेड शॉर्ट ड्रेस में नजर आ रही हैं। इस लुक को उन्होंने डीप नेक ड्रेस, ओपन हेयर Bangs कट, ग्लोसी मेकअप और स्टाइलिश चश्मे के साथ पूरा किया है। एक्ट्रेस ने इस बार अपने बालों में नया एक्सपेरिमेंट करते हुए फ्रंट Bangs रखवाए हैं जो उनकी पर्सनालिटी को काफी बदलते नजर आ रहे हैं।

जाह्नवी कपूर फोटोज में ग्लैमरस और गॉर्जियस लग रही हैं। फैंस उन्हें 'बार्बी डॉल' तक कह रहे हैं, लेकिन कुछ लोगों को यह लुक खास पसंद नहीं आया। सोशल मीडिया पर कई यूजर्स ने उन्हें अजय देवगन की बेटी न्यासा देवगन जैसा दिखने की बात कही है। एक यूजर ने लिखा कि आप न्यासा देवगन की तरह क्यों दिख रही हैं और पोज दे रही हैं? शायद सभी प्लास्टिक एक जैसे दिखेंगे। दूसरे यूजर ने लिखा कि सस्ती वाली किम कार्दशियन हैं।

जाह्नवी कपूर का नया लुक वायरल, यूजर्स बोले- ये तो न्यासा देवगन लग रही हैं

जाह्नवी के हाथ में बंधा काला धागा भी फोटोज में नजर आया, जिसे वह अक्सर नजर से बचाव के लिए पहनती हैं। उनके लुक को जहां फैशन एक्सपर्ट्स ने ट्रेंडी बताया है, वहीं कुछ ट्रोलर्स ने इसे ओवरस्टाइलिंग कहकर नकार दिया है। काम की बात करें, तो जाह्नवी आखिरी बार साउथ स्टार एनटीआर जूनियर के साथ फिल्म ‘देवरा’ में नजर आई थीं। अब वो जल्द ही एक्शन और ड्रामा से भरपूर फिल्म परम सुंदरी में सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ स्क्रीन शेयर करेंगी।

Navbharat Live
navbharatlive.com