अक्षय कुमार (फोटो- सोशल मीडिया) 
मनोरंजन

Akshay Kumar On VFX: ‘भूत बंगला’ पोस्टपोन, अक्षय कुमार बोले- आजकल फिल्मों में नहीं दिखती रियल मेहनत

Akshay Kumar ने आजकल की एक्शन फिल्मों में VFX और AI के बढ़ते इस्तेमाल पर नाराजगी जताई है और कहा कि अब एक्शन फेक लगता है। इसी बीच अक्षय कुमार की फिल्म ‘भूत बंगला’ की रिलीज डेट टलकर 17 अप्रैल हो गई है।

सोनाली झा

Akshay Kumar On Bhooth Bangla: बॉलीवुड स्टार अक्षय कुमार इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म भूत बंगला को लेकर सुर्खियों में हैं। हालांकि फिल्म की रिलीज डेट एक बार फिर आगे बढ़ा दी गई है, जिससे फैंस को थोड़ा इंतजार और करना पड़ेगा। इसी बीच अक्षय कुमार ने आजकल की एक्शन फिल्मों को लेकर खुलकर अपनी राय रखी है, जो चर्चा का विषय बन गई है।

पहले यह फिल्म 10 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली थी, लेकिन अब इसकी नई रिलीज डेट 17 अप्रैल तय की गई है। इस हॉरर-कॉमेडी फिल्म को प्रियदर्शन ने डायरेक्ट किया है। फिल्म में परेश रावल, तब्बू और वामिका गब्बी भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान अक्षय कुमार ने आजकल की एक्शन फिल्मों के तरीके पर सवाल उठाए।

मैं असली एक्शन करना चाहता हूं

अक्षय कुमार ने कहा कि पहले फिल्मों में जो एक्शन होता था, वह असली लगता था, लेकिन अब ज्यादातर सीन VFX और कंप्यूटर ग्राफिक्स के जरिए बनाए जाते हैं, जिससे वह ‘फेक’ महसूस होता है। अक्षय ने साफ तौर पर कहा कि वह ऐसी फिल्म बनाना चाहते हैं जिसमें असली स्टंट्स हों। उनका कहना है कि अगर वे स्क्रीन पर कूदते या लड़ते दिखें, तो वह वास्तव में हो, न कि VFX की मदद से तैयार किया गया हो।

AI के बढ़ते इस्तेमाल पर भी चिंता

एक्टर ने कहा कि दर्शकों को मेहनत और रियलिटी महसूस होनी चाहिए। एक्टर ने फिल्ममेकिंग में AI के बढ़ते उपयोग को लेकर भी अपनी हिचक जाहिर की। उन्होंने कहा कि टेक्नोलॉजी जरूरी है, लेकिन अगर सब कुछ उसी पर निर्भर हो जाए, तो फिल्मों की असलियत खत्म हो जाती है। उनके मुताबिक, एक्शन फिल्मों में रियल इफर्ट और जोखिम ही उन्हें खास बनाते हैं।

आगे के प्रोजेक्ट्स पर नजर

वर्कफ्रंट की बात करें तो भूत बंगला के अलावा अक्षय कुमार जल्द ही गोलमाल 5 में भी नजर आने वाले हैं, जो 2027 में रिलीज हो सकती है। फैंस को अब उनकी इस नई हॉरर-कॉमेडी और आने वाले प्रोजेक्ट्स का बेसब्री से इंतजार है। कुल मिलाकर, अक्षय कुमार का यह बयान फिल्म इंडस्ट्री में एक बार फिर ‘रियल बनाम VFX’ की बहस को हवा दे रहा है।

आज की ताजा खबर 15 अगस्त LIVE: एक क्लिक में पढ़ें दिनभर की सभी बड़ी खबरें

छात्रों की भावनाएं महत्वपूर्ण...CJI की फटकार के बाद बैकफुट पर BCI अध्यक्ष मनन मिश्रा, लॉ छात्रों से मांगी माफी

तिरंगा फहराने पहुंचीं TMC नेता उपासना चौधरी पर फेंके अंडे, BJP-ABVP पर हमले का आरोप; मचा सियासी बवाल

नक्सलियों के गढ़ में पहली बार लहराया तिरंगा, अबूझमाड़ के नौ गांवों ने मनाया आजादी का जश्न

Jharkhand Protest: छात्रों ने 20 अगस्त को CM आवास घेरने का किया ऐलान, मांगा CM सोरेन का इस्तीफा