भूत बांग्ला मोशन पोस्टर (फोटो-सोशल मीडिया)  
मनोरंजन

‘भूत बंगला’ से सामने आया अक्षय कुमार का खौफनाक लुक, काला चश्मा और रुद्राक्ष की माला में दिखे एक्टर

Bhooth Bangla Motion Poster Out: अक्षय कुमार की फिल्म भूत बंगला का नया मोशन पोस्टर जारी हुआ है, जिसमें वह काला चश्मा और रुद्राक्ष की माला पहने तांत्रिक अंदाज में नजर आ रहे हैं।

सोनाली झा

Akshay Kumar Bhooth Bangla Look: बॉलीवुड सुपरस्टार अक्षय कुमार की आगामी फिल्म भूत बंगला अपनी घोषणा के बाद से ही सुर्खियों में बनी हुई है। खास बात यह है कि इस हॉरर-कॉमेडी फिल्म के जरिए अक्षय कुमार और मशहूर निर्देशक प्रियदर्शन की सुपरहिट जोड़ी 16 साल बाद फिर से बड़े पर्दे पर साथ काम कर रही है। ऐसे में फैंस के बीच फिल्म को लेकर जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है।

अब मेकर्स ने फिल्म का एक नया मोशन पोस्टर जारी किया है, जिसने दर्शकों की उत्सुकता और बढ़ा दी है। पोस्टर में अक्षय कुमार एक डरावने सिंहासन पर बैठे नजर आ रहे हैं। सिंहासन पर भूतों के खौफनाक चेहरे बने हुए हैं, जिनके खुले मुंह और डरावनी अभिव्यक्ति फिल्म के हॉरर एंगल की झलक देती है। इसी सिंहासन पर बैठे अक्षय भी अजीब और रहस्यमयी अंदाज में मुंह खोले दिखाई दे रहे हैं।

अक्षय कुमार का खौफनाक लुक

अक्षय का लुक इस बार बिल्कुल अलग है। उन्होंने आंखों पर काला चश्मा लगाया हुआ है और गले व हाथों में कई रुद्राक्ष और अन्य मालाएं पहनी हुई हैं। एक हाथ में वह माला जपते भी नजर आ रहे हैं। शर्टलेस लुक के साथ उन्होंने लुंगी या धोती जैसा परिधान पहना हुआ है, जिससे उनका अंदाज किसी तांत्रिक या रहस्यमयी साधक जैसा प्रतीत होता है। यह अवतार उनके पिछले किरदारों से काफी अलग और प्रयोगात्मक नजर आ रहा है।

भूत बंगला के स्टार कास्ट

पोस्टर के साथ मेकर्स ने एक दिलचस्प कैप्शन भी साझा किया है कि दस को देंगे दस्तक, इंतजार करो तब तक। मस्ती शुरू होने दो। इससे साफ है कि फिल्म 10 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है। फिल्म की स्टारकास्ट भी काफी मजबूत है। ‘भूत बंगला’ में अक्षय कुमार के साथ वामिका गब्बी, तब्बू, परेश रावल, राजपाल यादव और मिथिला पालकर अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे।

अक्षय कुमार की बहन बनेगी मिथिला पालकर

बताया जा रहा है कि मिथिला फिल्म में अक्षय कुमार की बहन का किरदार निभा रही हैं। हालांकि फिल्म की कहानी को लेकर अभी ज्यादा खुलासा नहीं किया गया है, लेकिन मोशन पोस्टर से इतना जरूर साफ है कि यह फिल्म हॉरर और कॉमेडी का अनोखा मिश्रण पेश करेगी। अब फैंस 10 अप्रैल का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं, जब ‘भूत बंगला’ सिनेमाघरों में दस्तक देगी।

कोलकाता में ममता बनर्जी पर जानलेवा हमले की कोशिश, हमलावर ने चाकू से किया अटैक

Explainer: 10 साल में 25 करोड़ लोग गरीबी से बाहर निकले, पीएम मोदी का दावा कितना सच?

दिल्ली में प्रदर्शन के लिए चुकाने होंगे लाखों रुपये, रामलीला मैदान से CBD ग्राउंड तक; देखें किसका कितना चार्ज

INDIA ब्लॉक जारी रखेगा विरोध, गठबंधन की टी-पार्टी के बाद सुप्रिया सुले बोलीं- हम एक साथ हैं

INDIA ब्लॉक का विरोध प्रदर्शन सफल रहा, टी पार्टी के बाद प्रेसवार्ता में बोले मल्लिकार्जुन खरगे