अक्षय कुमार (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया) 
मनोरंजन

जब अक्षय कुमार पर फेंके गए 100 अंडे, फिर भी नहीं कहा ‘कट, कोरियोग्राफर ने अब खोले शूटिंग के राज

Akshay Kumar News: कोरियोग्राफर चिन्नी प्रकाश ने हाल ही में अक्षय कुमार की तारीफ। साथ ही उन्होंने बताया कि ‘खिलाड़ी’ के शूट के दौरान उन पर 100 अंडे फेंके गए, फिर भी उन्होंने बिना रुके शूटिंग पूरी की।

स्नेहा मौर्या

Akshay Kumar Discipline Story: बॉलीवुड के खिलाड़ी अक्षय कुमार अपने फिटनेस, डिसिप्लिन और वर्क एथिक के लिए जाने जाते हैं। इंडस्ट्री में शायद ही कोई ऐसा व्यक्ति होगा जिसने अक्षय के काम करने के तरीके की तारीफ न की हो। अब मशहूर कोरियोग्राफर चिन्नी प्रकाश ने भी अभिनेता की मेहनत और डेडिकेशन की जमकर सराहना की है। उन्होंने एक पुराने शूट का किस्सा साझा करते हुए बताया कि अक्षय कितने ईमानदार और प्रोफेशनल कलाकार हैं।

दरअसल, चिन्नी प्रकाश ने फ्राइडे टॉकीज यूट्यूब चैनल से बातचीत के दौरान कहा, “अक्षय बहुत ईमानदार इंसान हैं। मैंने उनके साथ करीब 25 से 50 गाने शूट किए हैं, लेकिन उन्होंने कभी भी किसी स्टेप को बदलने या आसान करने की मांग नहीं की।” कोरियोग्राफर ने आगे बताया कि फिल्म ‘खिलाड़ी’ के एक गाने में अक्षय पर 100 से ज्यादा अंडे फेंके गए थे। उन्होंने कहा, “जब अंडा लगता है तो दर्द तो होता ही है, लेकिन उसकी बदबू और भी बुरी होती है। बावजूद इसके अक्षय ने बिना एक शब्द बोले सीन पूरा किया। उनके अंदर कोई नखरा नहीं है। वह बेहद जमीन से जुड़े और मेहनती इंसान हैं।”

कोरियोग्राफर ने अक्षय कुमार डेडिकेशन की जमकर तारीफ

चिन्नी प्रकाश ने बताया कि अक्षय का यही डिसिप्लिन आज भी बरकरार है। उन्होंने कहा, “बीस साल पहले जैसा समर्पण था, आज भी वैसा ही है। हाल ही में हमने हाउसफुल फिल्म की शूटिंग की, और अक्षय आज भी उतनी ही लगन से काम करते हैं। आप उनसे जो भी कहें, वह बिना हिचक कर देते हैं , चाहे दसवीं मंजिल से कूदना ही क्यों न हो।”

आइकॉनिक गाने का सुनाया जबरदस्त किस्सा

इंटरव्यू के दौरान चिन्नी ने साल 1994 की सुपरहिट फिल्म मोहरा के आइकॉनिक गाने ‘तू चीज बड़ी है मस्त-मस्त’ की शूटिंग से जुड़ी एक दिलचस्प कहानी भी सुनाई। उन्होंने बताया, “जब मैंने पहली बार यह गाना सुना, तो लगा यह कोई गजल है, बहुत स्लो ट्यून थी। लेकिन अक्षय ने कहा कि यह गाना सुपरहिट होगा। उस वक्त न मेरे पास, न अक्षय के पास और न रवीना टंडन के पास डेट्स थीं, इसलिए हमने तीन रातों में तीन कैमरों के साथ यह गाना शूट किया। सभी आधी नींद में थे, फिर भी नतीजा शानदार निकला।”

दिल्ली में प्रदूषण को लेकर छात्रों का प्रदर्शन, जंतर-मंतर बंद करने पर उठाए सवाल; बोले- हमारी आवाज दबाई जा रही

भारत की वीजा व्यवस्था में बड़ा बदलाव: 13 से घटकर 9 हुईं मुख्य श्रेणियां, आवेदन फॉर्म भी 70% तक हुए छोटे

MODI कैबिनेट के 5 बड़े फैसले: विश्वस्तरीय संग्रहालय से युवा स्टार्टअप तक, सरकार के बड़े ऐलान

प्रदूषण का असर स्कूलों तक, नोएडा-ग्रेटर नोएडा में 5वीं तक ऑनलाइन-ऑफलाइन पढ़ाई के निर्देश

पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ की तबीयत बिगड़ी, AIIMS में कराया गया भर्ती; डॉक्टरों की निगरानी में चल रहा इलाज