पवन सिंह और अक्षरा सिंह (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया)  
मनोरंजन

'वो 10 जगह मुंह मारता है तो…', अक्षरा सिंह ने पवन सिंह पर साधा निशाना, शादी को लेकर तोड़ी चुप्पी

Akshara Singh Interview: अक्षरा सिंह ने एक बार फिर पवन सिंह संग अपने रिश्ते पर खुलकर बात की है। उन्होंने साफ कहा कि अब वह आगे बढ़ चुकी हैं और अपना नाम उनसे नहीं जोड़ना चाहतीं।

स्नेहा मौर्या

Akshara Singh Worried About Marriage: भोजपुरी इंडस्ट्री की चर्चित अदाकारा अक्षरा सिंह और सुपरस्टार पवन सिंह का रिश्ता लंबे समय तक सुर्खियों में रहा। दोनों के बीच का उतार-चढ़ाव भरा समीकरण अक्सर खबरों का हिस्सा बना। अब हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में अक्षरा ने साफ कर दिया है कि वह अतीत को पीछे छोड़ चुकी हैं और नहीं चाहतीं कि उनका नाम बार-बार पवन सिंह के साथ जोड़ा जाए।

अक्षरा सिंह ने कहा कि काफी समय बीत चुका है, लेकिन आज भी उनसे उनके पुराने रिश्ते को लेकर सवाल किए जाते हैं। उनका कहना है कि पवन सिंह कई लड़कियों के साथ नजर आते हैं, लेकिन उनसे कोई सवाल नहीं करता, जबकि हर बार उन्हें ही कठघरे में खड़ा किया जाता है। उन्होंने चिंता जताई कि अगर उनका नाम यूं ही जुड़ता रहा, तो उनकी निजी जिंदगी पर असर पड़ सकता है।

अक्षरा सिंह को पवन सिंह की पत्नी का आया था फोन

अक्षरा सिंह ने यह भी खुलासा किया कि पवन सिंह की अलग रह रही पत्नी ज्योति ने एक बार उनसे संपर्क किया था और अपनी वैवाहिक जिंदगी की परेशानियां साझा की थीं। अक्षरा के मुताबिक, शादी के दिन ही वह आगे बढ़ चुकी थीं, लेकिन फिर भी विवादों में उलझती रहीं। उन्होंने कहा कि उस समय तक वह पवन के स्वभाव को अच्छी तरह समझ चुकी थीं।

शारीरिक और मानसिक प्रताड़ना के आरोप

अक्षरा सिंह पहले भी पवन सिंह पर गंभीर आरोप लगा चुकी हैं। उन्होंने दावा किया कि उन्हें एक बार बंद कमरे में पीटा गया था और वह बाल-बाल बचीं। उनका कहना है कि रिश्ते के दौरान वह बेहद भावनात्मक रूप से जुड़ी हुई थीं और शादी तक का सपना देख रही थीं।

उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि मंच पर उनसे पैर छूने की मांग की जाती थी और छोटी-सी गलती पर उन्हें मानसिक रूप से अपमानित किया जाता था। अक्षरा ने रिश्ते को पारंपरिक न बताते हुए इसे एक तरह की “डील” बताया।

2019 में दर्ज हुई थी FIR

साल 2019 में अक्षरा सिंह ने पवन सिंह के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई थी। इसमें धमकी देने और सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक व मानहानिकारक कंटेंट शेयर करने के आरोप लगाए गए थे। अब अक्षरा साफ कह रही हैं कि वह अपने करियर और जिंदगी पर ध्यान देना चाहती हैं। उनका संदेश साफ है, अतीत को बार-बार कुरेदने के बजाय उन्हें अपने भविष्य के साथ आगे बढ़ने दिया जाए।

BRICS Summit 2026 LIVE: भारत पहुंचे शी जिनपिंग; PM नरेंद्र मोदी की इथियोपिया-मलेशिया के साथ बैठक

BRICS Summit 2026 LIVE: भारत पहुंचे चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग, PM मोदी की इथियोपिया-मलेशिया से अहम बैठक

टीएमसी के नाम और चिन्ह विवाद पर आज आ सकता है फैसला, दिल्ली में चुनाव आयोग की दोनों गुटों के साथ बैठक

J&K Terror Probe: NIA की कश्मीर में 7 जगहों पर छापेमारी, पाकिस्तान लिंक और OGW नेटवर्क की जांच तेज

जम्मू-कश्मीर में NIA का बड़ा एक्शन, तीन जिलों में 7 ठिकानों पर छापेमारी; आतंकी साजिश की हो रही जांच