अक्षरा सिंह  (सौ. Instagram @singhakshara)
मनोरंजन

अक्षरा सिंह ने ईठा के गाने में लगाया लावणी का तड़का, श्रद्धा कपूर के मिर्च मसाला सॉन्ग पर जमकर लगाएं ठुमके

Akshara Singh Mirch Masala Song: अक्षरा सिंह ने फिल्म ईठा के गाने मिर्च मसाला पर डांस वीडियो शेयर किया है। साथ ही उन्होंने फैंस से इस गाने पर रील बनाकर उन्हें टैग करने की अपील की है।

अपूर्वा नायक

Highlights:

  • अक्षरा सिंह ने ईठा के गाने मिर्च मसाला पर बनाई रील

  • श्रद्धा कपूर की फिल्म में रत्ना के किरदार में आएंगी नजर

  • फैंस से अक्षरा ने रील बनाकर टैग करने की अपील की

Akshara Singh Mirch Masala Song Eetha Movie: भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री की टॉप एक्ट्रेस अक्षरा सिंह ने वेलकम टू द जंगल से बॉलीवुड में अपना पहला कदम रखा था। अब अक्षरा सिंह श्रद्धा कपूर की अपकमिंग फिल्म ईठा में भी अपनी एक्टिंग का जलवा दिखाने वाली है।

हाल ही में अक्षरा सिंह अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर अपनी अपकमिंग फिल्म ईठा को प्रमोट करते हुए नजर आ रही है। अक्षरा सिंह ने ईठा के गाने पर एक स्पेशल रील बनायी है। साथ ही एक्ट्रेस ने अपने फैंस से भी इस गाने पर रील बनाकर उन्हें टैग करने की अपील की है।

मिर्च मसाला गाने पर अक्षरा का डांस वीडियो वायरल

भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह इंस्टाग्राम पर ईठा फिल्म के गाने मिर्च मसाला पर डांस करते हुए नजर आ रही हैं। वीडियो के कैप्शन में अक्षरा सिंह ने लिखा कि हमारे गाने पे मेरी पहली रील अब आपकी बारी। आप सबकी फेवरेट श्रद्धा को तो खूब सारा प्यार देना, और एक रील मेरे लिए भी बना देना ना? मुझे टैग ज़रूर करना, मैं आपके वर्जन देखने का इंतज़ार नहीं कर सकती। मिलते हैं 4 दिसंबर को सिनेमा में, ईठा के साथ!

फिल्म ईठा में निभाएंगी अहम भूमिका

आपको बता दें कि भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में अपनी पहचान बनाने वाली अक्षरा सिंह अब फिल्म ईठा में अहम भूमिका निभाते हुए नजर आएंगी। अक्षरा सिंह इस फिल्म में रत्ना का किरदार निभा रही है और इस फिल्म में उनका पारंपारिक मराठी लुक देखने के लिए मिलेगा। हाल ही में उन्होंने श्रद्धा कपूर के साथ फोटोज शेयर करके इस सरप्राइज प्रोजेक्ट का खुलासा किया और पूरी टीम को थैंक्यू कहा।

क्या है श्रद्धा कपूर की फिल्म ईठा की कहानी?

फिल्म ईठा की बात करें तो यह एक म्यूजिकल ड्रामा फिल्म है, जिसका निर्देशन लक्ष्मण उतेकर ने किया है। फिल्म की कहानी महाराष्ट्र की मशहूर लावणी और तमाशा कलाकार विठाबाई भाऊ मांग नारायणगांवकर के जीवन से प्रेरित है।

विठाबाई ने अपने नृत्य और कला के दम पर महाराष्ट्र की लोककला को एक अलग पहचान दिलाई थी। फिल्म में श्रद्धा कपूर उनकी भूमिका निभा रही हैं। कहानी में एक ऐसी महिला कलाकार का सफर दिखाया गया है, जो तमाम मुश्किलों, निजी जिंदगी के उतार-चढ़ाव और संघर्षों के बावजूद अपनी कला के दम पर पहचान बनाती है। फिल्म में प्यार, धोखा, दर्द, हिम्मत और अपने सपनों को पूरा करने की जिद जैसे पहलुओं को भी दिखाया गया है।

कैबिनेट बैठक के बाद परिसीमन संशोधन विधेयक को मिली मंजूरी, 50 फीसदी सीट बढ़ाने का प्रस्ताव मंजूर

क्या माता-पिता बेटे को संपत्ति से बेदखल कर सकते हैं? दिल्ली हाईकोर्ट ने सुनाया बड़ा फैसला

केंद्रीय कैबिनेट की बैठक खत्म, महिला आरक्षण बिल और परिसीमन विधेयक को लेकर संशय बरकरार

त्रिपुरा निकाय चुनाव में वोटिंग जारी, 77 सीटों पर जीती BJP; 16 नगर निकायों की 268 सीटों पर मुकाबला तेज

शरद पवार गुट ने जारी की थ्री-लाइन व्हिप, 30 नवंबर से 4 दिसंबर तक सभी सांसदों की लोकसभा हाजिरी अनिवार्य