अक्षरा सिंह (फोटो क्रेडिट-इंस्टाग्राम) 
मनोरंजन

Akshara Singh Comedy: अक्षरा सिंह का मजेदार वीडियो वायरल, LPG सिलेंडर पर ‘सीक्रेट प्लान’ ने जीता दिल

Akshara Singh Chatar Patar Episode: अक्षरा सिंह का LPG सिलेंडर पर बना मजेदार वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में उनकी मां सिलेंडर को ब्लैक में बेचने की प्लानिंग करती नजर आती हैं।

सोनाली झा

Akshara Singh LPG Price Comedy Video: महंगाई और बढ़ती गैस कीमतों के बीच भोजपुरी इंडस्ट्री की पॉपुलर अभिनेत्री अक्षरा सिंह ने एक मजेदार वीडियो के जरिए गंभीर मुद्दे को हल्के-फुल्के अंदाज में पेश किया है। एलपीजी सिलेंडर की बढ़ती कीमतों पर बना उनका यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

हाल के दिनों में एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में बढ़ोतरी ने आम लोगों की जेब पर असर डाला है। इसी मुद्दे को लेकर अक्षरा सिंह ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया, जिसमें वह अपने घर का एक मजेदार सीन दिखाती हैं। वीडियो की शुरुआत में उनकी मां फोन पर बार-बार गैस सिलेंडर को लेकर बात करती नजर आती हैं। इसे देखकर अक्षरा को लगता है कि शायद घर में गैस खत्म हो गई है और इसी वजह से उनकी मां परेशान हैं।

ब्लैक में बेचने का प्लान

लेकिन जब अक्षरा अपनी मां से सवाल करती हैं, तो जो जवाब मिलता है, वह चौंकाने के साथ-साथ हंसाने वाला भी होता है। उनकी मां हंसते हुए बताती हैं कि घर में पहले से तीन सिलेंडर मौजूद हैं और वह उन्हें ब्लैक में बेचने की प्लानिंग कर रही हैं। वीडियो में वह कहती हैं कि उनकी एनिवर्सरी आने वाली है और शॉपिंग के लिए पैसे चाहिए, इसलिए उन्होंने यह ‘जुगाड़’ सोचा है। यह सुनकर अक्षरा का रिएक्शन भी बेहद मजेदार होता है, जो दर्शकों को खूब पसंद आ रहा है।

मां-बेटी की केमिस्ट्री ने जीता दिल

इस वीडियो की सबसे खास बात मां-बेटी की शानदार केमिस्ट्री है। दोनों के बीच की नोकझोंक और टाइमिंग इतनी परफेक्ट है कि लोग इस वीडियो को बार-बार देख रहे हैं। सोशल मीडिया पर यूजर्स इस वीडियो को खूब शेयर कर रहे हैं और कमेंट्स में इसकी तारीफ कर रहे हैं। कई लोग इसे रिलेटेबल और हंसी से भरपूर बता रहे हैं।

चटर पटर के नए एपिसोड का ऐलान

वीडियो के साथ अक्षरा सिंह ने अपने कैप्शन में अपने शो ‘चटर पटर’ के नए एपिसोड की घोषणा भी की है। उन्होंने लिखा कि इस बार का एपिसोड मस्ती, स्वाद और फैमिली वाइब्स से भरपूर होगा और दर्शकों को जरूर पसंद आएगा। उन्होंने फैंस से इसे मिस न करने और अपना रिएक्शन जरूर देने की अपील की है। वीडियो के वायरल होने के बाद अब फैंस ‘चटर पटर’ के नए एपिसोड का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

आज की ताजा खबर 15 अगस्त LIVE: एक क्लिक में पढ़ें दिनभर की सभी बड़ी खबरें

छात्रों की भावनाएं महत्वपूर्ण...CJI की फटकार के बाद बैकफुट पर BCI अध्यक्ष मनन मिश्रा, लॉ छात्रों से मांगी माफी

तिरंगा फहराने पहुंचीं TMC नेता उपासना चौधरी पर फेंके अंडे, BJP-ABVP पर हमले का आरोप; मचा सियासी बवाल

नक्सलियों के गढ़ में पहली बार लहराया तिरंगा, अबूझमाड़ के नौ गांवों ने मनाया आजादी का जश्न

Jharkhand Protest: छात्रों ने 20 अगस्त को CM आवास घेरने का किया ऐलान, मांगा CM सोरेन का इस्तीफा