अक्षरा सिंह छठ पूजा (सौ. डिजाइन फोटो)
मनोरंजन

Akshara Singh Chhath Puja: छठ पूजा ने बदल दी अक्षरा सिंह की जिंदगी, बोलीं- मानसिक शांति सबसे ज्यादा जरूरी

Akshara Singh:अक्षरा सिंह ने बताया कि छठ पूजा शुरू करने के बाद उनके जीवन, करियर और पारिवारिक रिश्तों में सकारात्मक बदलाव आए हैं। एक्ट्रेस के अनुसार, इस पर्व ने उन्हें मानसिक शांति दी है।

अपूर्वा नायक

Highlights:

  • छठ पूजा के बाद बदल गई अक्षरा सिंह की जिंदगी

  • बोलीं- पैसा नहीं, मानसिक शांति सबसे ज्यादा मायने रखती है

  • करियर, पर्सनैलिटी और परिवार में महसूस किया सकारात्मक बदलाव

Akshara Singh Chhath Puja Life Positive Changes: भोजपुरी सिनेमा की टॉप एक्ट्रेस अक्षरा सिंह पिछले कई सालों से छठ पूजा करती हुई आ रही हैं। अक्षरा सिंह ने छठ पूजा के बाद अपने जीवन में आए बदला को लेकर बात कही है।

अक्षरा सिंह ने कहा कि छठ पूजा के त्योहार ने उन्हें ऐसी मानसिक शांति दी है, जो किसी भी भौतिक सुख-सुविधाओं से कहीं ज्यादा महत्व रखती हैं। साथ ही अक्षरा सिंह ने ये भी कहा कि उनके जीवन के कई पहलुओं पर इसका सकारात्मक असर पड़ा है, जैसे कि उनका करियर, पर्सनैलिटी और पारिवारिक संबंध।

छठ पूजा शुरू करने के बाद बदली जिंदगी

अक्षरा सिंह ने कहा कि जब से उन्होंने छठ पूजा करना शुरू किया है, तब से उन्होंने अपने आसपास और पर्सनल लाइफ में एक पॉजिटिव चेंज महसूस किया है। उन्होंने कहा कि पैसा तो आता-जाता रहता है लेकिन इन बदलावों से मिलने वाली मानसिक शांति कहीं ज्यादा मायने रखती है।

उन्होंने कहा कि जब से मैंने छठ पूजा शुरू की है, मेरा जीवन बदल गया है। मैं पैसे को बहुत अहमियत नहीं देती। पैसा तो आता-जाता रहता है। हम कड़ी मेहनत करते हैं, तो कुछ न कुछ कमा ही लेंगे। हालांकि जीवन में जो बदलाव आए हैं- चाहे वे काम से जुड़े हों या आपके व्यक्तित्व से, मुझे लगता है कि ये बदलाव आपको मानसिक शांति देते हैं। अंत में, आपकी मानसिक शांति ही सबसे महत्वपूर्ण है।

परिवार और घर में भी महसूस किया बदलाव

उन्होंने आगे कहा कि मुझे लगता है कि मैं बस अपने जीवन का आनंद ले रही हूं। जब से मैंने छठ पूजा शुरू की है, मुझे लगता है कि मेरी दुनिया, मेरा परिवार, मेरा घर सब कुछ बदल रहा है। एक बहुत ही अच्छा बदलाव।

सोशल मीडिया पर शेयर किया छठ पूजा का वीडियो

अक्षरा ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो भी साझा किया, जिसमें उनकी छठ पूजा के जश्न की झलक देखने को मिलती है। इंस्टाग्राम पर शेयर किए गए इस वीडियो में वह त्योहार के लिए पारंपरिक प्रसाद तैयार करती और पूजा-पाठ की रस्मों में हिस्सा लेती नजर आ रही हैं।

करियर की बात करें तो अक्षरा सिंह 'तबादला', 'सरकार राज' और 'सत्य' जैसी भोजपुरी फिल्मों में अपने अभिनय के लिए जानी जाती हैं। उन्होंने 2021 में रियलिटी शो 'बिग बॉस ओटीटी' के पहले सीजन में भी हिस्सा लिया था।

छठ पूजा से ₹65,000 करोड़ की होगी कमाई! UP, बिहार-झारखंड समेत इन राज्यों की चमकेगी अर्थव्यवस्था

IndiGo की पुणे-गुवाहाटी फ्लाइट में तकनीकी खराबी, उड़ान भरने के बाद एयरपोर्ट लौटा विमान

सोनिया गांधी की किताब पर सियासी घमासान, दिल्ली में विमोचन पर जुटेंगे कई दिग्गज; राजनीतिक संदेश देने की तैयारी

आगामी चुनाव से पहले अभिजीत दीपके ने पसारे पैर, CJP ने यूपी-बिहार समेत 10 राज्यों में बनाई समितियां

भारत समिट: राहुल गांधी के समर्थन में खुलकर बोले यूरोपियन सोशलिस्ट्स के महासचिव, केंद्रीय मंत्री ने उठाए सवाल