अक्षरा हासन  (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
मनोरंजन

खूबसूरती और सुपरस्टार पिता भी नहीं आए काम, अमिताभ बच्चन संग डेब्यू के बाद भी अक्षरा हासन की नहीं चमकी किस्मत

Akshara Haasan Birthday Special:यह बात किसी से छिपी नहीं है कि फिल्म इंडस्ट्री में स्टारकिड्स के लिए सक्सेस जितनी आसान दिखती है, रियल लाइफ में अपनी अलग पहचान बनाना उतना ही मुश्किल सफर साबित होता है।

यति सिंह

Highlights

  • अक्षरा हासन ने 2015 में फिल्म शमिताभ से की थी एक्टिंग की शुरुआत।

  • शानदार शुरुआत के बाद भी अक्षरा हासन को बॉलीवुड में सक्सेस नहीं मिल पाई।

  • अक्षरा हासन ने फिल्मों, शॉर्ट फिल्मों और वेब प्रोजेक्ट्स में काम किया है।

Akshara Haasan Biography: फिल्म इंडस्ट्री में कई ऐसे नाम आए जिन्होंने बड़े पर्दे पर धमाकेदार शुरुआत तो की, लेकिन दर्शकों के दिलों में अपनी मुकम्मल जगह नहीं बना पाए। कुछ ने इस चकाचौंध भरी दुनिया से हमेशा के लिए मुंह मोड़ लिया, तो कुछ आज भी अपनी खोई हुई जमीन तलाशने के मेहनत में लगे हुए हैं। साउथ सिनेमा के दिग्गज स्टार कमल हासन और उनकी फेमस एक्ट्रेस बेटी श्रुति हासन की तरह ही परिवार से ताल्लुक रखने वाली अक्षरा हासन की कहानी भी कुछ ऐसी ही बानगी पेश करती है।

अक्षरा हासन ने एक्टिंग की दुनिया में कदम रखने के लिए एक बहुत बड़ा मुकाम चुना और सीधे मेगास्टार अमिताभ बच्चन के साथ अपने फिल्मी करियर की शुरुआत की, लेकिन इसके बावजूद भी वे बॉक्स ऑफिस पर अपनी वह जादुई छाप छोड़ने में नाकाम रहीं जिसकी उम्मीद हर किसी को थी।

अक्षरा हासन

अमिताभ बच्चन संग हुई थी करियर की शुरुआत

कमल हासन की सबसे छोटी बेटी अक्षरा हासन ने साल 2015 में रिलीज हुई फिल्म शमिताभ के जरिए अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की थी। इस प्रोजेक्ट की सबसे बड़ी खासियत यह थी कि इसमें उन्हें एक या दो नहीं बल्कि दो दिग्गज एक्टर्स अमिताभ बच्चन और एक्टर धनुष के साथ स्क्रीन शेयर करने का बड़ा मौका मिला था।

इस तरह का शानदार और वजनी डेब्यू शायद ही किसी नए चेहरे को शुरुआती दौर में नसीब होता है। हालांकि दर्शकों की भारी उम्मीदों के बाद भी यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह असफल साबित हुई और उम्मीद के अनुसार कमाल नहीं दिखा सकी।

लंबे समय से बड़े पर्दे से दूर

अमिताभ बच्चन के साथ करियर की शुरुआत करने वाली अक्षरा हासन अब काफी समय से मेनस्ट्रीम की फिल्मों से दूरी बनाए हुए हैं। उन्होंने आखिरी बार साल 2023 में रिलीज हुई फिल्म अग्नि सिराजुगल में एक्टिंग की थी, जिसके बाद से वे बड़े परदे पर नजर नहीं आई हैं।

इसके अलावा वे कुछ वेब सीरीज और अलग हटकर बनी फिल्मों जैसे अच्छाम मदाम नानम पायरिप्पू और कॉल माई एजेंट बॉलीवुड में भी अपनी एक्टिंग का हुनर दिखा चुकी हैं। हालांकि उनके फैंस को अभी भी इस बात का इंतजार है कि वे किसी बड़े प्रोजेक्ट के साथ दोबारा पर्दे पर लौटेंगी।

Weather Update: दिल्ली-NCR में भारी बारिश की चेतावनी, हरियाणा-UP के कई जिलों में ऑरेंज अलर्ट

होर्मुज में भारतीय नाविकों पर अटैक से भड़का भारत, MEA ने जारी किया बयान, बोले- तुरंत बंद हो जहाजों पर हमले

दिल्ली में आर-पार की लड़ाई! कांग्रेस का दिल्ली चलो कॉल, SC मार्च की तैयारी में नेता विपक्ष राहुल गांधी

राहुल गांधी का सुप्रीम कोर्ट मार्च का ऐलान, इससे पहले CJI ने मुलाकात से किया इनकार

Delhi CJP Protest: CEC के खिलाफ फिर जुटे प्रदर्शनकारी, कनॉट प्लेस से किए गए डिटेन