थलपति विजय, अजित कुमार (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया) 
मनोरंजन

करूर भगदड़ मामले पर अजित कुमार ने दिया रिएक्शन, कहा- सिर्फ विजय नहीं, पूरा सिस्टम...

Ajit Kumar News: थलपति विजय की राजनीतिक रैली में भगदड़ से 41 लोगों की मौत के बाद एक्टर अजित कुमार ने चुप्पी तोड़ी। उन्होंने कहा कि सिर्फ विजय नहीं, बल्कि पूरा समाज और मीडिया इस हादसे का जिम्मेदार है।

स्नेहा मौर्या

Karur Stampade Incident: तमिल फिल्म इंडस्ट्री के सुपरस्टार थलपति विजय की लोकप्रियता किसी से छिपी नहीं है। उनकी झलक पाने के लिए फैंस घंटों इंतजार करते हैं। मगर यही दीवानगी हाल ही में एक दर्दनाक हादसे में बदल गई। तमिलनाडु के करूर जिले में 27 सितंबर की रात विजय की राजनीतिक रैली के दौरान अचानक भगदड़ मच गई, जिसमें 41 लोगों की जान चली गई। इस घटना ने पूरे तमिलनाडु को झकझोर कर रख दिया।

घटना के बाद जहां विजय के खिलाफ कई जगहों पर विरोध प्रदर्शन हुए, वहीं अब तमिल सिनेमा के दिग्गज अभिनेता अजित कुमार ने इस पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने ‘द हॉलीवुड रिपोर्टर इंडिया’ से बातचीत में कहा कि इस हादसे के लिए सिर्फ विजय को जिम्मेदार ठहराना ठीक नहीं है।

करूर भगदड़ मामले पर अजिय कुमार ने उठाए सवाल

अजित कुमार ने कहा, “मैं ये बात पूरी ईमानदारी और सम्मान के साथ कहना चाहता हूं। करूर की घटना के लिए सिर्फ विजय को दोष देना गलत है। हम सब इसमें बराबर के जिम्मेदार हैं। इसमें मीडिया की भूमिका भी कम नहीं है।” उन्होंने आगे कहा कि आज समाज इस बात की होड़ में लग गया है कि कौन ज्यादा भीड़ जुटा सकता है। यह प्रवृत्ति खतरनाक है और इसे खत्म करने की जरूरत है। अजित ने आगे कहा, “आज हम ऐसे समाज में जी रहे हैं जहां सिर्फ भीड़ दिखाने के लिए लोगों को बुलाया जाता है। चाहे रैली हो या इवेंट, हर जगह यही ट्रेंड देखने को मिलता है। लेकिन ऐसा सिर्फ फिल्म इंडस्ट्री में क्यों हो रहा है? क्रिकेट मैच में भी भीड़ होती है, मगर वहां ऐसी घटनाएं नहीं होतीं। ऐसे हादसे पूरी इंडस्ट्री की छवि खराब करते हैं।”

फैंस से की ये अपील

उन्होंने फैंस से अपील करते हुए कहा कि अपने पसंदीदा स्टार के प्रति प्यार दिखाने का सही तरीका अपनाएं। “हम सब अपने दर्शकों के प्यार के लिए मेहनत करते हैं, परिवार से दूर रहना, चोटिल होना, नींद गंवाना ये सब फैंस के लिए ही है। लेकिन उस प्यार को सुरक्षित तरीके से जाहिर किया जाना चाहिए।”

गौरतलब है कि यह पहला मौका नहीं है जब किसी स्टार के इवेंट में ऐसी घटना हुई हो। इससे पहले अल्लू अर्जुन की फिल्म पुष्पा 2 के प्रमोशन के दौरान भी भगदड़ मची थी, जिसमें एक महिला की जान चली गई थी।

सरकार के खिलाफ बोलने पर एनकाउंटर में मारा जा सकता हूं, सोनम वांगचुक का बड़ा दावा; मांगा अमित शाह का इस्तीफा

राहुल गांधी का बड़ा आरोप, मध्य प्रदेश चुनाव 2023 से शुरू हुई थी वोट चोरी; तकनीकी टीम ने की पुष्टि!

राहुल गांधी पर बीजेपी का पलटवार! सुधांशु बोले राहुल की राजनीतिक समझ शून्य, बैशाखी के दम पर जीतते हैं चुनाव

मोदी-शाह की जांच, वोट चोरी और इंदिरा गांधी का जिक्र; राहुल गांधी ने क्या-क्या सवाल खड़े किए? 10 बड़ी बातें

ईरान की अमेरिका को खुली चेतावनी, फिर हमला हुआ तो हिंद महासागर तक पहुंचेगा युद्ध; भारत पर कितना पड़ेगा असर?