

मुंबई: साउथ फिल्म इंडस्टी के सुपरस्टर अजित कुमार अभी चर्चा की विषय बने हुए है। लेकिन इस बार कुछ खास है इस बार वे फिल्म के लिए नहीं अपनी रेसिंग के लिए चर्चा में है। हाल ही में वे आगामी दुबई 24 घंटे की दौड़ में भाग लेने के लिए दुबई में हैं। जिसे 24H दुबई 2025 के रूप में भी जाना जाता है।
अजित कुमार शुरू से ही स्पोर्ट्स को लेकर काफी जुनूनी है। उन्हें टीनेज से ही मोटर स्पोर्ट्स का काफी शौक रहा है। उन्होंने 2000 के दशक में एक्टिंग से ब्रेक लेकर रेसिंग पर भी ध्यान दिया था। लेकिन हाल ही में उनका सोशल मीडिया पर एक वीडियो बहुत वायरल हो रहा है। जिसमें उनकी कार के परखच्चे उड़ते नजर आ रहे है।
एक अभ्यास सत्र के दौरान उनकी कार रेसिंग ट्रैक पर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। ऑनलाइन कई वीडियो सामने आए, जिसमें बैरियर पर दुर्घटनाग्रस्त होने के बाद उनकी कार को सात बार घूमते हुए देखा जा सकता है। फिर उन्हें बचाया गया और एहतियाती चिकित्सा मूल्यांकन के लिए एम्बुलेंस में ले जाया गया।
यहा देखे वीडियो-
वीडियो में अजित की कार काफी तेजी से रेसिंग ट्रेक पर दौड़ती नजर आ रही है। जिसके बाद वो सेफ्टी फेंस से टकराती है और घूमकर रुक जाती है। दुर्घटना के बाद अजित को एम्बुलेंस में अस्पताल ले जाया गया। यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से तुल पकड़ लिया है। इसे देख कर एक्टर के फैंस के बीच हड़कंप मच गया है।
अजित के प्रबंधक सुरेश चंद्र के अनुसार, सौभाग्य से, अजित सुरक्षित बच गए और उनकी हालत ठीक है। प्रबंधक ने ANI को बताया कि "वह बिल्कुल ठीक हैं। भगवान की कृपा से, उन्हें कुछ नहीं हुआ। वह पूरी तरह से स्वस्थ हैं। सबसे अधिक संभावना है कि वह कल अभ्यास सत्र के लिए वापस आएँगे।"
अजित रेसिंग टीम के अजित कुमार मालिक हैं। उन्होंने पिछले साल सितंबर में अपनी टीम लॉन्च की थी।
अजित का मोटरस्पोर्ट्स में एक प्रभावशाली इतिहास रहा है। उन्होंने एशियाई फॉर्मूला BMW चैम्पियनशिप, ब्रिटिश फॉर्मूला 3 चैम्पियनशिप और यहाँ तक कि FIA फॉर्मूला 2 चैम्पियनशिप में भी भाग लिया है।
अजित ने अपने रेसिंग कैरियर की शुरुआत भी मोटरसाइकिल रेसिंग से की थी, उन्होंने राष्ट्रीय मोटरसाइकिल रेसिंग चैम्पियनशिप में भाग लिया था।