अजय देवगन और दिलीप कुमार (सौ.सोशल मीडिया)  
मनोरंजन

Ajay Devgn: अधूरी रह गई अजय देवगन की ख्वाहिश, दिलीप कुमार के साथ करना चाहते थे फिल्म

अजय देवगन की एक ख्वाहिश हमेशा के लिए अधूरी रह गई। अजय ने दिलीप कुमार के सामने अपनी इच्छा जाहिर की थी। उन्होंने कहा था कि वह दिलीप जी के साथ फिल्म में काम करना चाहते हैं। दिलीप जी ने इस प्रस्ताव को स्वीकार भी कर लिया था।

सोनाली झा

मुंबई: बॉलीवुड के एक्शन हीरो और बेहतरीन अभिनेता अजय देवगन ने अपने 33 साल के करियर में कई यादगार फिल्में दी हैं। इन सालों में उन्होंने लाखों दिलों पर राज किया है। इस समय अजय देवगन के पास शोहरत, दौलत और पहचान सब कुछ है, लेकिन एक ख्वाहिश ऐसी है, जो आज भी उनके दिल में अधूरी रह गई है।

अजय देवगन हमेशा से चाहते थे कि उन्हें दिलीप कुमार जैसे लिजेंडरी अभिनेता के साथ काम करने का मौका मिले। हालांकि, यह सपना कभी साकार नहीं हो सका। दिलीप कुमार को 'ट्रेजेडी किंग' कहा जाता है। उन्हें भारतीय सिनेमा के सबसे महान अभिनेताओं में गिना जाता है। अजय देवगन न केवल उनके बड़े प्रशंसक रहे हैं बल्कि उन्हें अपना आदर्श भी मानते हैं।

अजय देवगन ने एक बार खुद पहल करते हुए दिलीप कुमार से मुलाकात की थी और उनके साथ फिल्म बनाने की इच्छा जाहिर की थी। दिलीप सबह ने इस प्रस्ताव को स्वीकार भी कर लिया था। इसके बाद अजय देवगन ने फिल्म का ऐलान भी कर दिया और उसका नाम रखा गया 'असर: द इंपेक्ट'। हालांकि, कुछ कारणों से फिल्म की शूटिंग शुरू नहीं हो सकी और यह प्रोजेक्ट ठंडे बस्ते में चला गया।

इसके बाद अजय को कभी भी दिलीप कुमार के साथ काम करने का अवसर नहीं मिला। वक्त बीतता गया और दिलीप कुमार ने फिल्मों से दूरी बना ली। अजय ने जब 1991 में ‘फूल और कांटे’ से अपने करियर की शुरुआत की थी, तब तक दिलीप साहब धीरे-धीरे फिल्मी दुनिया से अलग हो रहे थे। उनकी उम्र भी बढ़ रही थी और फिर 7 जुलाई 2021 को उनका निधन हो गया।

दिलीप कुमार के निधन पर अजय देवगन ने सोशल मीडिया पर उनके साथ एक पुरानी तस्वीर साझा की और श्रद्धांजलि देते हुए लिखा था कि एक युग का अंत। दिलीप साहब जैसे कलाकार दोबारा नहीं होते। हालांकि अजय देवगन को अपने करियर में अमिताभ बच्चन जैसे महानायक के साथ कई बार काम करने का सौभाग्य मिला, लेकिन दिलीप कुमार के साथ काम करने का सपना अधूरा ही रह गया। एक ऐसी ख्वाहिश, जो अब केवल यादों में ज़िंदा है।

अंबानी को पछाड़ अडानी ने मारी बाजी, देश के अमीरों में 15 नए नाम शामिल, ये रही लिस्ट

Election Commission SIR Row: ECs में मतभेद का खुलासा, CEC ज्ञानेश कुमार की गिरफ्तारी की मांग, किसने क्या कहा?

Bank Strike: बैंक हड़ताल से पहले सरकार का बड़ा फैसला, 25 सितंबर को ही खाते में आएगी सैलरी-पेंशन

मुसलमानों को निशाना बनाकर दिया जा रहा राजनीतिक संदेश... सपा नेता अबू आजमी ने बोला हमला

संजय दत्त की बहन ने ज्वाइन की नीतीश कुमार की पार्टी, JDU ने SAD-SAS से गठबंधन कर पंजाब में बनाया नया मोर्चा