अजय देवगन ने की ऑपरेशन सफेद सागर की तारीफ (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
मनोरंजन

ऑपरेशन सफेद सागर देखकर अजय देवगन हुए कायल, बोले- मैंने इस सीरीज का भरपूर आनंद लिया, जवानों को किया सलाम

Operation Safed Sagar Story: वॉर ड्रामा सीरीज ‘ऑपरेशन सफेद सागर’ की अजय देवगन ने जमकर तारीफ की है। अभिनेता ने सीरीज का प्रोमो शेयर कर भारतीय वायुसेना के वीर जवानों को सलाम किया और पूरी टीम को बधाई दी।

सोनाली झा

Ajay Devgn Praises Operation Safed Sagar: वॉर ड्रामा वेब सीरीज ‘ऑपरेशन सफेद सागर’ रिलीज के बाद से ही दर्शकों के बीच चर्चा में बनी हुई है। कारगिल युद्ध के दौरान भारतीय वायुसेना के ऐतिहासिक हवाई मिशन पर आधारित इस सीरीज को दर्शकों के साथ-साथ बॉलीवुड सेलेब्स की भी सराहना मिल रही है। अब अभिनेता अजय देवगन ने भी सीरीज की तारीफ करते हुए पूरी टीम को बधाई दी है।

अजय देवगन ने बुधवार को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर ‘ऑपरेशन सफेद सागर’ का एक प्रोमो क्लिप शेयर किया। इसके साथ उन्होंने भारतीय वायुसेना के वीर जवानों के साहस और बलिदान को नमन किया। अभिनेता ने सीरीज की टीम की तारीफ करते हुए बताया कि इसे देखकर उन्हें काफी अच्छा लगा। अजय देवगन ने अपनी पोस्ट में लिखा कि जिन वीरों ने हमेशा खुद से पहले देश को रखा, उन्हें दिल से नमन।

अजय देवगन ने किया जवानों को सलाम

अजय देवगन ने भारतीय वायुसेना के जवानों को सलाम करते हुए पूरी टीम को बधाई दी। अभिनेता ने यह भी कहा कि यह शानदार कार्यक्रम देखकर उन्हें बहुत अच्छा लगा और उन्होंने इसका भरपूर आनंद लिया। अपनी पोस्ट के अंत में उन्होंने ‘जय हिंद’ लिखा। ‘ऑपरेशन सफेद सागर’ छह एपिसोड की वॉर ड्रामा वेब सीरीज है। इसमें जिमी शेरगिल, सिद्धार्थ, अभय वर्मा, दीया मिर्जा, प्रजक्ता कोली और विनय पाठक जैसे कलाकार अहम भूमिकाओं में नजर आ रहे हैं।

ऑपरेशन सफेद सागर की कहानी

सीरीज में 1999 के कारगिल युद्ध के दौरान भारतीय वायुसेना के ऐतिहासिक ‘ऑपरेशन सफेद सागर’ को कहानी के केंद्र में रखा गया है। इसमें भारतीय वायुसेना के प्रतिष्ठित ‘गोल्डन एरो’ स्क्वाड्रन के साहस और जांबाज पायलटों की कहानी दिखाई गई है। सीरीज में दिखाया गया है कि कैसे करीब 18 हजार फीट की ऊंचाई पर बर्फीली चोटियों में मौजूद दुश्मन के ठिकानों को निशाना बनाने के लिए भारतीय वायुसेना के पायलटों ने बेहद जोखिम भरे मिशन को अंजाम दिया था।

7 अगस्त से नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीमिंग

कहानी में युद्ध के साथ राजनीतिक और कूटनीतिक तनाव को भी जगह दी गई है। जिमी शेरगिल सीरीज में विंग कमांडर धनोना की भूमिका में हैं, जबकि सिद्धार्थ स्क्वाड्रन लीडर अजय आहूजा के किरदार में नजर आ रहे हैं। सीरीज में जवानों के साहस के साथ उनके व्यक्तिगत संघर्ष और देश के प्रति समर्पण को भी दिखाने की कोशिश की गई है। ‘ऑपरेशन सफेद सागर’ 7 अगस्त से नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम हो रही है।

आज की ताजा खबर 12 अगस्त LIVE: FCRA पर JPC का प्रस्ताव पास, लोकसभा में हुआ स्वीकार

खड़ा नहीं हो पा रहा था, कॉकपिट में फ्लोर पर बैठ गया...गांजा पीकर प्लेन उड़ाने वाले पायलट की करतूतों का खुलासा

निजामाबाद में खौफनाक वारदात, दो मासूमों को मौसी के घर छोड़ा, फिर दंपती ने दी जान

हर सवाल का जवाब देंगे, अमित शाह ने विपक्ष को दी संसद में चर्चा की चुनौती, राहुल गांधी बोले- कोई दिलचस्पी नहीं

मेसी के केरल दौरे के विवाद में आया नया नाम, आखिर कौन हैं अमीरा आयशा बेगम? ईमेल में क्यों थी उनकी कॉपी?