धमाल 4 की एडवांस बुकिंग शुरू (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)  
मनोरंजन

'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग ने पकड़ी रफ्तार, रिलीज से पहले लाखों की कमाई, अब ओपनिंग डे पर टिकी निगाहें

Ajay Devgn Film Dhamaal 4: अजय देवगन स्टारर 'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग शुरू हो गई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म ने रिलीज से पहले 17,843 टिकट बेचकर 45.47 लाख रुपये की प्री-सेल्स की है।

सोनाली झा

Dhamaal 4 Advance Booking: बॉलीवुड की सबसे लोकप्रिय कॉमेडी फ्रेंचाइजी में शामिल 'धमाल' अपनी चौथी किस्त के साथ एक बार फिर दर्शकों को हंसाने के लिए तैयार है। अजय देवगन स्टारर 'धमाल 4' 10 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है। फिल्म को लेकर दर्शकों के बीच जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है और इसकी एडवांस बुकिंग भी शुरू हो चुकी है।

शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक फिल्म ने रिलीज से पहले ही अच्छी कमाई कर ली है, हालांकि अब सबकी नजरें इसकी ओपनिंग डे परफॉर्मेंस पर टिकी हुई हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार, 'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग फिलहाल सीमित शोज के लिए शुरू हुई है। बताया जा रहा है कि देशभर में फिल्म के करीब 3,900 शो फिलहाल लिस्ट किए गए हैं, जबकि रिलीज तक यह संख्या बढ़कर 9,000 से ज्यादा हो सकती है।

धमाल 4 की एडवांस बुकिंग

ट्रेड रिपोर्ट्स के मुताबिक, 8 जुलाई दोपहर तक फिल्म के पहले दिन के लिए 17,843 टिकटों की एडवांस बिक्री हो चुकी थी। इन टिकटों से फिल्म ने लगभग 45.47 लाख रुपये का कलेक्शन किया है। वहीं, ब्लॉक सीटों को मिलाकर एडवांस बुकिंग का कुल कलेक्शन करीब 1.89 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है। शुरुआती बुकिंग को संतोषजनक माना जा रहा है, लेकिन रिलीज से पहले इसमें और तेजी आने की उम्मीद जताई जा रही है।

ओपनिंग डे पर कितना कर सकती है कलेक्शन

ट्रेड एक्सपर्ट्स का मानना है कि यदि रिलीज से पहले 'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग 3 से 4 करोड़ रुपये (ग्रॉस) तक पहुंच जाती है, तो फिल्म पहले दिन भारतीय बॉक्स ऑफिस पर 12 से 13 करोड़ रुपये (नेट) या उससे ज्यादा की ओपनिंग कर सकती है। हालांकि वास्तविक आंकड़े फिल्म की रिलीज और दर्शकों के रिस्पॉन्स पर निर्भर करेंगे।

मल्टीस्टारर स्टारकास्ट से सजी है फिल्म

निर्देशक इंद्र कुमार के निर्देशन में बनी 'धमाल 4' में अजय देवगन के अलावा अरशद वारसी, जावेद जाफरी, रितेश देशमुख, रवि किशन, संजय मिश्रा, उपेंद्र लिमये, संजीदा शेख, ईशा गुप्ता, अंजलि आनंद और विजय पाटकर जैसे कलाकार अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। फिल्म का निर्माण भूषण कुमार, कृष्ण कुमार, अशोक ठकेरिया, इंद्र कुमार, आनंद पंडित और कुमार मंगत पाठक ने किया है। कॉमेडी, मल्टीस्टार कास्ट और सफल फ्रेंचाइजी का साथ मिलने से 'धमाल 4' से बॉक्स ऑफिस पर शानदार शुरुआत की उम्मीद की जा रही है।

Delhi CJP Protest LIVE: दिल्ली एयरपोर्ट पहुंचे अभिजीत दिपके, यूट्यूबर ध्रुव राठी हिरासत में

Dhruv Rathee: गुरुग्राम पुलिस ने ध्रुव राठी को हिरासत में लिया, दिल्ली में CJP प्रोटेस्ट से पहले बड़ी कार्रवाई

महामहिम से विपक्षी नेताओं की मुलाकात! अंदर क्या हुई बात? बाहर हो रही राजनीतिक बयानों की बरसात

Weather Today: केरल-तमिलनाडु में भारी बारिश, दिल्ली-NCR समेत कई इलाकों में आंधी और तेज हवाओं की चेतावनी

बिना इजाजत दिल्ली में प्रदर्शन की तैयारी! पुलिस ने किए सुरक्षा के चाक-चौबंद, 45 मेट्रो स्टेशन पर नो एंट्री