अजय देवगन (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया) 
मनोरंजन

सलमान खान और अक्षय कुमार की राह चलेंगे बॉलीवुड के सिंघम, छोटे पर्दे पर होस्ट करेंगे क्राइम शो

Ajay Devgan Hosting: अजय देवगन जल्द ही छोटे पर्दे पर होस्ट की भूमिका में नजर आ सकते हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार, उन्होंने सोनी टीवी के एक नए क्राइम शो के लिए हामी भर दी है और जल्द शूटिंग शुरू हो सकती है।

अपूर्वा नायक

Ajay Devgan Sony TV Crime Show Hosting: धमाल 4 की सक्सेस के बाद बॉलीवुड के सिंघम अजय देवगन अपने फैंस को एक और खुशखबरी देने जा रहे है। सूत्रों के अनुसार खबर मिली है कि अजय देवगन जल्द ही छोटे पर्दे पर दिख सकते है।

कुछ मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, अजय देवगन जल्द ही सोनी टीवी के एक नए क्राइम बेस्ड शो में होस्टिंग करते हुए नजर आ सकते हैं। अगर सभी तय प्लान के अनुसार रहा तो अजय जल्द ही इस प्रोजेक्ट की शूटिंग भी शुरू कर सकते हैं। हालांकि अभी तक अजय देवगन और चैनल के द्वारा इसको लेकर कोई ऑफिशियल अनाउंसमेंट नहीं किया गया है।

मेकर्स ने किया अप्रोच, रिपोर्ट में हामी भरने का दावा

रिपोर्ट्स के अनुसार, शो के निर्माताओं ने अजय देवगन को इस प्रोजेक्ट के लिए अप्रोच किया था और अभिनेता ने भी इसमें रुचि दिखाई है। बताया जा रहा है कि यह शो वास्तविक अपराध की घटनाओं पर आधारित होगा, जिसमें अलग-अलग मामलों को दर्शकों के सामने पेश किया जाएगा। फिलहाल शो के नाम, प्रसारण तिथि और फॉर्मेट को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।

पहले भी होस्टिंग की खबरें आई थीं

इस साल की शुरुआत में भी खबरें सामने आई थीं कि अजय देवगन एक रियलिटी शो को होस्ट कर सकते हैं। हालांकि बाद में ऐसा नहीं हुआ। अब एक बार फिर उनके टीवी पर होस्ट के रूप में आने की चर्चा तेज हो गई है। यदि यह प्रोजेक्ट फाइनल होता है, तो अजय उन बॉलीवुड सितारों की सूची में शामिल हो जाएंगे जिन्होंने फिल्मों के साथ-साथ टीवी होस्टिंग में भी अपनी पहचान बनाई है।

कई बड़े सितारे कर चुके हैं होस्टिंग

टीवी की दुनिया में सलमान खान लंबे समय से रियलिटी शो बिग बॉस होस्ट करते आ रहे हैं। वहीं अक्षय कुमार भी हाल ही में एक गेम शो की मेजबानी करते नजर आए थे। ऐसे में अजय देवगन की संभावित एंट्री दर्शकों के लिए दिलचस्प साबित हो सकती है।

फिल्मों में भी व्यस्त हैं अजय देवगन

वर्क फ्रंट की बात करें तो अजय देवगन हाल ही में रिलीज हुई फिल्म 'धमाल 4' में नजर आए। इसके अलावा उनकी मोस्ट अवेटेड फिल्म 'दृश्यम 3' भी चर्चा में है, जिसकी रिलीज को लेकर लगातार अटकलें लगाई जा रही हैं। वहीं निर्देशक रोहित शेट्टी के साथ 'गोलमाल 5' पर भी काम जारी है। ऐसे में फिल्मों के साथ टीवी की दुनिया में उनकी संभावित वापसी को लेकर फैंस की उत्सुकता लगातार बढ़ रही है।

Weather Update: दिल्ली से बिहार तक मौसम बिगड़ेगा, IMD ने जारी किया भारी बारिश, आंधी और वज्रपात का बड़ा अलर्ट

ऑपरेशन सिंदूर में क्या भारत ने किराना हिल्स पर किया था हमला? पूर्व CDS जनरल अनिल चौहान ने बताई पूरी सच्चाई

हेमंत कैबिनेट के 53 बड़े फैसले: 100 उत्कृष्ट स्कूल, 606 थानों में CCTV, मेडिकल कॉलेजों को करोड़ों की सौगात

बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट ने पकड़ी रफ्तार, महाराष्ट्र में समंदर के नीचे से पहाड़ों तक, एक साथ चल रहा काम

FREMAA Recruitment 2026: IT असिस्टेंट समेत 12 पदों पर भर्ती, 40,000 तक सैलरी; 6 सितंबर तक करें आवेदन