कटरीना कैफ से ऐश्वर्या राय तक, पति की लंबी उम्र के लिए रखती हैं करवाचौथ का व्रत  
मनोरंजन

Karwa Chauth: करवाचौथ व्रत रखने वाली vs ना रखने वाली बॉलीवुड एक्ट्रेसेस, लंबी है दोनों लिस्ट

Bollywood Actress: फिल्मों में करवा चौथ का व्रत हर एक्ट्रेस रखती है, लेकिन असल जिंदगी में कई एक्ट्रेसेस व्रत से कतराती हैं, जबकि कई ऐसी हैं जो पति की लंबी उम्र के लिए करवा चौथ व्रत रखती हैं।

अनिल सिंह

StartFragment

Bollywood Actresses Perform Karwa Chauth: करवा चौथ का जिक्र हो तो बॉलीवुड एक्ट्रेसेस का नाम भी सामने आता है। कटरीना कैफ से लेकर ऐश्वर्या राय तक पति की लंबी उम्र के लिए असल जिंदगी में भी करवा चौथ का व्रत रखती हैं। तो वहीं हेमा मालिनी और दीपिका पादुकोण समेत कई एक्ट्रेसेस ऐसी हैं, जो करवा चौथ के व्रत से कतराती हैं, जिनका मानना यह है कि पति की लंबी उम्र के लिए भूखा रहना जरूरी नहीं है।

बॉलीवुड एक्ट्रेस और करवा चौथ की अगर बात करें तो जो एक्ट्रेस करवा चौथ का व्रत रखती हैं और वो एक्ट्रेसेस जो करवा चौथ का व्रत नहीं रखती हैं। दोनों ही लिस्ट लंबी है। आइए जानते हैं कौन सी एक्ट्रेस करवा चौथ का व्रत रखती है और कौन सी नहीं रखती है।

करवा चौथ का व्रत रखती हैं ये एक्ट्रेसेस

1) ऐश्वर्या राय: पति की लंबी उम्र के लिए ऐश्वर्या राय असल जिंदगी में भी करवा चौथ का व्रत रखती हैं। कई बार उनकी करवा चौथ के व्रत वाली तस्वीर सामने आई है।

2) कटरीना कैफ: कटरीना कैफ ने पति विकी कौशल की लंबी उम्र के लिए करवा चौथ व्रत रखा था और उन्होंने अपने पूजा की तस्वीर सोशल मीडिया पर साझा की थी।

3) शिल्पा शेट्टी: बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी राज कुंद्रा के लिए करवा चौथ का व्रत रखती हैं। सोशल मीडिया पर उनकी भी तस्वीर कई बार वायरल हुई है।

4) अनुष्का शर्मा: बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा भी पति विराट कोहली की लंबी उम्र के लिए करवा चौथ का व्रत रखती हैं, उनकी भी करवा चौथ की तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हुई है।

इनके अलावा मीरा राजपूत, अंकिता लोखंडे, आकांक्षा मल्होत्रा, मोनालिसा और रवीना टंडन जैसी बॉलीवुड एक्ट्रेस भी अपने पति की लंबी उम्र के लिए करवा चौथ का व्रत रखती हैं।

करवा चौथ का व्रत नहीं रखती हैं ये बॉलीवुड एक्ट्रेसेस

करवा चौथ का व्रत ना रखने वाली बॉलीवुड एक्ट्रेसेस की लिस्ट में हेमा मालिनी, दीपिका पादुकोण, सोनम कपूर, करीना कपूर, ट्विंकल खन्ना, रत्ना पाठक, आलिया भट्ट, रिचा चड्ढा और ताहिरा कश्यप जैसी एक्ट्रेसेस का नाम शामिल है। इनमें से अधिकतर एक्ट्रेसेस का यह मानना है कि पति के लिए दिल में प्यार होना चाहिए, इसके लिए व्रत रखने की जरूरत नहीं है। वहीं कुछ एक्ट्रेसेस का यह मानना है कि पति की लंबी उम्र के लिए उनके अच्छे देखभाल और उनके साथ अच्छे विश्वास की जरूरत होती है, इसके लिए भूखा रहना या उपवास रखने की जरूरत नहीं होती।

EndFragment

BSP के ब्राह्मण चेहरे हुए बेगाने, 2027 में मायावती कैसे साधेंगी दलित-ब्राह्मण समीकरण?

हसीना को सौंपो, तभी आएंगे भारत! तारिक रहमान के भारत दौरे पर बांग्लादेश ने रखी शर्त, अगले महीने BRICS की बैठक

Africa Delivery Apps: अफ्रीका के होम डिलीवरी ऐप्स IND के स्टार्टअप्स से सीख सकते हैं डिलीवरी का तरीका: रिपोर्ट

Vande Mataram Row: सोनिया गांधी की बढ़ीं मुश्किलें! BJP नेता ने दर्ज कराई शिकायत, हाईकोर्ट जाने की दी चेतावनी

तिरंगे का सफर: एक झंडा, 120 साल की कहानी, 1906 से 1947 तक ऐसे बदला भारत का राष्ट्रीय ध्वज...