मनोरंजन

जानें ऐश्वर्या राय ने क्यों ठुकराया था हॉलीवुड का ऑफर, ब्रैड पिट की फिल्म को कहा था ना

ऐश्वर्या राय ने एक समय हॉलीवुड की फिल्म के ऑफर को ठुकरा दिया था। ऐश्वर्या को हॉलीवुड में ब्रैड पिट के साथ काम करने का ऑफर मिला था, लेकिन इंडियन फिल्मों में काम की कमिटमेंट के चलते एक्ट्रेस ने उससे मना किया था।

अनिल सिंह

मुंबई: ऐश्वर्या राय इस समय फिल्मों से दूर हैं, वो किसी भी समय बॉलीवुड में वापसी कर सकती हैं। एक समय था जब बॉलीवुड में वह नंबर एक की एक्ट्रेस बन गई थी। ऐश्वर्या राय ने हॉलीवुड की फिल्में भी काम किया है। लेकिन कम ही लोग जानते हैं कि एक समय जब उन्हें हॉलीवुड की फिल्म में अच्छा ऑफर मिला था, तो उस समय उन्होंने ब्रैड पिट की फिल्म में काम करने से इनकार कर दिया था।

ऐश्वर्या राय को ब्रैड पिट की ट्रॉय नाम की फिल्म में काम करने का ऑफर मिला था। लेकिन उन्हें वहां रहकर 6 से 9 महीने उस फिल्म में काम करना था। इसके लिए ऐश्वर्या राय ने मना कर दिया क्योंकि वह बॉलीवुड की फिल्मों में अपना कमिटमेंट दे चुकी थी और ऐसे में वह उनके साथ नाइंसाफी नहीं करना चाहती थी। इस वजह से ऐश्वर्या राय को फिल्म से इनकार करना पड़ा। हालांकि बाद में ऐश्वर्या राय हॉलीवुड की ब्राइड एंड प्रेज्यूडिश और पिंक पार्टनर 2 जैसे हॉलीवुड प्रोजेक्ट में नजर आई।

साल 2012 में एक इंटरव्यू के दौरान ब्रैड पिट ने भी ऐश्वर्या राय के साथ कामना कर पाने की वजह से पछतावा जाहिर किया था। ब्रैड पिट ने उस समय ऐश्वर्या राय की वर्सेटिलिटी की तारीफ की थी और भविष्य में उनके साथ काम करने की इच्छा जताई थी। ऐश्वर्या राय की अगर बात करें तो उन्होंने 1997 में फिल्मों में डेब्यू किया था। वह मणिरत्नम की तमिल फिल्म इरुवर में पहली बार नजर आई थी।

बॉलीवुड में उनका डेब्यू 'और प्यार हो गया' नाम की फिल्म से हुआ था, जिसमें वो अक्षय खन्ना के साथ नजर आई थी। इसके बाद सलमान खान के साथ आई फिल्म 'हम दिल दे चुके सनम' से वह घर-घर में पहचानी जाने वाली एक्ट्रेस बन गई थी। ऐश्वर्या राय ने उसके बाद दर्जनों सुपरहिट फिल्मों में काम किया और वह बॉलीवुड की नंबर एक एक्ट्रेस बन गई थी।

ऐश्वर्या राय फिलहाल वह फिल्मों से दूर है लेकिन अपने परिवार के साथ वह अच्छा वक्त बिता रही हैं। कुछ समय से वह अपनी बेटी आराध्या के साथ अधिक नजर आने लगी हैं।  अभिषेक बच्चन के साथ उनके तलाक को लेकर चल रही खबरों की वजह से भी ऐश्वर्या राय इन दिनों सुर्खियों में हैं।

BRICS Summit Day 1: मोदी-जिनपिंग की मुलाकात, दिल्ली डिक्लेरेशन और गाला डिनर... समिट के पहले दिन क्या-क्या हुआ?

कांग्रेस का संगठन पुरुष प्रधान है.. कर्नाटक में महिलाओं की अनदेखी पर शिवसेना नेता कृष्णा हेगड़े ने साधा निशाना

BRICS Summit: भारत मंडपम में भव्य गाला डिनर, PM मोदी ने विदेशी मेहमानों को परोसे खास भारतीय व्यंजन

माउंट रुद्रगैरा पर लहराया तिरंगा: लखनऊ की बेटी पूर्वा धवन ने 5,826 मीटर ऊंची चोटी की फतह, मिशन एवरेस्ट पर नजर

BRICS Summit: भारत मंडपम में दिखी मोदी-पुतिन-जिनपिंग की केमिस्ट्री, तस्वीरों ने खींचा ध्यान