ऐश्वर्या राय बच्चन और अभिषेक बच्चन (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
मनोरंजन

न ट्रेंडिंग गाउन, न हैवी मेकअप... लाल साड़ी में ऐश्वर्या राय ने दिखाया अपना क्लासिक लुक, अभिषेक भी लगे रॉयल

Aishwarya Rai Red Saree Look: बॉलीवुड एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय बच्चन ने मनीष मल्होत्रा की दिवाली पार्टी में अपने पारंपरिक अंदाज से सबका ध्यान खींच लिया।

यति सिंह

Highlights

  • एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय बच्चन ने मॉडर्न फैशन के बजाय क्लासिक साड़ी को चुना।

  • ऐश्वर्या राय बच्चन ने रेड साड़ी और गोल्डन ज्वेलरी में दिखाया रॉयल अंदाज।

  • अभिषेक बच्चन का ब्लैक बंदगला बना परफेक्ट मैच।

  • दिवाली पार्टी में कई बॉलीवुड सितारों के बीच ऐश्वर्या का लुक रहा खास।

Aishwarya Rai Traditional Look: बॉलीवुड की फैशन आइकॉन ऐश्वर्या राय बच्चन जब भी किसी खास मौके पर नजर आती हैं, उनका अंदाज का मुद्दा बन जाता है। इस बार भी कुछ ऐसा ही देखने को मिला।

फेमस फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा की दिवाली पार्टी में ऐश्वर्या ने अपने लुक से सबका ध्यान खींच लिया। खास बात यह रही कि इस बार उन्होंने किसी मॉडर्न या एक्सपेरिमेंटल आउटफिट के बजाय ट्रेडिशनल साड़ी को चुना और अपने क्लासिक स्टाइल से महफिल में अलग पहचान बना ली।

लाल साड़ी में ऐश्वर्या का दिखा एवरग्रीन अंदाज

दिवाली पार्टी के लिए ऐश्वर्या ने गोल्डन बॉर्डर वाली ब्राइट रेड साड़ी पहनी थी। साड़ी के साथ मैचिंग फुल स्लीव ब्लाउज उनके लुक को बेहद खूबसूरत बना रहा था। उन्होंने अपने आउटफिट को एक लंबे मल्टीस्टोन नेकलेस के साथ स्टाइल किया।

रेड लिपस्टिक साइड पार्टीशन और सॉफ्ट वेवी कर्ल्स ने उनके फेस्टिव लुक को और खास बना दिया। ऐश्वर्या का यह अंदाज बताता है कि फैशन में कभी-कभी सादगी और क्लासिक लुक ही सबसे ज्यादा प्रभाव छोड़ते हैं।

अभिषेक का ब्लैक ड्रेस परफेक्ट कॉम्बिनेशन

ऐश्वर्या राय बच्चन के साथ पहुंचे अभिषेक बच्चन ने भी अपने लुक से खूब सुर्खियां बटोरीं। उन्होंने ब्लैक बंदगला आउटफिट पहना था, जिसके साथ उनका स्लीक हेयरस्टाइल और शार्प बियर्ड लुक काफी जबरदस्त लग रहा था। दोनों का एक साथ कैमरों के सामने आना पार्टी के खास पलों में शामिल रहा। अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय बच्चन की तस्वीरों ने सोशल मीडिया पर भी लोगों का ध्यान खींचा।

अपने अलग अंदाज में दिखें बच्चन कपल

मनीष मल्होत्रा की इस दिवाली पार्टी में करीना कपूर, करिश्मा कपूर, काजोल, मलाइका अरोड़ा, विक्की कौशल और वरुण धवन जैसे कई स्टार्स शामिल हुए। जहां पार्टी में अलग-अलग फैशन ट्रेंड देखने को मिले।

तो वहीं ऐश्वर्या राय बच्चन ने ट्रेडिशनल साड़ी को चुनकर अपनी अलग पहचान बनाई। एश्वर्या का यह लुक उन महिलाओं के लिए भी फैशन इंस्पिरेशन बन सकता है, जो फेस्टिवल पर बिना ज्यादा एक्सपेरिमेंट किए एलिगेंट और रॉयल दिखना चाहती हैं।

23 साल के युवक ने लड़की बनकर 1000 लोगों से की गंदी चैट, 82 की नंगी वीडियो बनाई; जानें फिर आगे क्या किया?

दिल्ली में अरेस्ट के बाद CJP का नया दांव, केरल में SIR के खिलाफ प्रदर्शन; 7 नवंबर को कोच्चि में जुटेंगे नेता

Weather Update: मुरासु तूफान कमजोर, फिर भी दक्षिण भारत में भारी बारिश का अलर्ट; जानें कहां चलेगी तेज हवा

दिल्ली के गफ्फार मार्केट में आग का तांडव, कई दुकानें धधकी; आग बुझाने के लिए पहुंचीं दमकल की 22 गाड़ियां

भारत से निकलकर कैसे ग्लोबल हुई दिवाली? 20 साल में कितना बदल गया दुनिया का भारत के त्योहारों को देखने का नजरिया