केतन करांडे (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
मनोरंजन

सलमान खान के सामने घबरा गए थे ऐश्वर्या राय के बॉडीगार्ड, केतन करांडे ने क्यों छोड़ा काम, सुनाया पुराना किस्सा

Aishwarya Rai Salman Khan Controversy: एक्टर और बॉडीबिल्डर केतन करांडे ने दावा किया कि उन्हें ऐश्वर्या राय की सिक्योरिटी के लिए रखा गया था। एक घटना के बाद उन्होंने फौरन यह काम छोड़ दिया।

यति सिंह

Highlights

  • केतन करांडे ने ऐश्वर्या राय की सिक्योरिटी में बॉडीगार्ड के तौर पर काम करने का दावा किया।

  • केतन ने बताया कि यह जिम्मेदारी सलमान खान को ध्यान में रखकर दी गई थी।

  • एक प्रोग्राम से लौटते समय कार के सामने सलमान खान नजर आए थे।

  • सलमान खान के सामने पड़ते ही इस घटना के अगले दिन केतन ने बॉडीगार्ड का काम छोड़ा।

Aishwarya Rai Bodyguard Ketan Karande: हाल ही में एक्टर और बॉडीबिल्डर केतन करांडे ने एक इंटरव्यू के दौरान करीब 2 दशक पुराने एक एक्सपीरियंस को शेयर किया है। उन्होंने बताया कि एक समय ऐसा था जब उन्हें एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय की सुरक्षा के लिए बॉडीगार्ड के तौर पर रखा गया था।

केतन के अनुसार यह जिम्मेदारी खासतौर पर सलमान खान को ध्यान में रखते हुए दी गई थी, और यह पूरा वाकया उस दौर का है जब ऐश्वर्या कुछ ना कहो की शूटिंग कर रही थीं।

सलमान खान के सामने पड़ते ही घबरा गया बॉडीगार्ड

केतन करांडे ने एक पॉडकास्ट में खुलासा किया कि उनका काम ऐश्वर्या राय बच्चन को घर से लेना और सेट तक सेफली पहुंचाना था। उन्होंने एक किस्से को याद करते हुए कहा कि एक बार वे ऐश्वर्या को घर से लेकर एक इवेंट के लिए गए थे।

इवेंट खत्म होने के बाद जब वे कार में बैठकर निकलने लगे, तो सामने सलमान खान नजर आए। यह देखकर कार में मौजूद लोग घबरा गए। केतन को लगा कि शायद उन्हें बाहर निकलना पड़ेगा, लेकिन ड्राइवर ने बाहर जाने से मना किया, गाड़ी मोड़ी और वे वहां से आगे निकल गए।

केतन करांडे ने काम छोड़ने को लेकर किया खुलासा

उस घटना के अगले ही दिन केतन करांडे ने यह काम छोड़ने का फैसला कर लिया। उन्होंने संकेत दिया कि उन्हें लगा कि सलमान खान के पास हथियार हो सकता है, हालांकि उन्होंने इसकी पुष्टि नहीं की गई है।

केतन का कहना था कि वह बॉडीबिल्डिंग पर ध्यान दे रहे थे और किसी तरह के टकराव या झगड़े में नहीं पड़ना चाहते थे। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि वह दोनों कलाकारों के फैंस हैं, इसलिए उनके बीच नहीं आना चाहते थे।

पुरानी चर्चाओं के बीच सामने आया केतन का बयान

ऐश्वर्या राय और सलमान खान के रिश्तों और उनके अलग होने को लेकर लंबे समय से चर्चाएं होती रही हैं। दोनों के बीच नजदीकियों की शुरुआत 1999 में आई फिल्म हम दिल दे चुके सनम के दौरान मानी जाती है और 2002 के आसपास उनके अलग होने की बातें सामने आईं। केतन करांडे के इस बयान ने एक बार फिर उस पुराने दौर की यादें ताजा कर दी हैं।

Shivangi Singh Tilak Photos: शिवांगी के तिलक में क्या-क्या हुआ खास? देखें समारोह की वायरल तस्वीरें

राजस्थान पंचायत चुनाव में BJP क्यों हारी? जानें 5 बहुत बड़े कारण; 20 मंत्री नहीं बचा पाए अपना गढ़

IIT खड़गपुर के 75 साल पूरे, पीएम नरेंद्र मोदी ने जारी किया स्मारक सिक्का, छात्रों से की खास बातचीत

महाराष्ट्र में भारत के पहले 100% इलेक्ट्रिक हाइड्रोफॉइल जहाज का सफल परीक्षण, समंदर में दौड़ा कंडेला P-12 जहाज

फिल्म धुरंधर से बिल्कुल अलग है दाऊद इब्राहिम की असली जिंदगी? पूर्व FBI एजेंट कामरान फरीदी ने किए कई बड़े दावे