ऐश्वर्या राय बच्चन  (सौ. डिजाइन फोटो)
मनोरंजन

Paris Fashion Week में ऐश्वर्या राय बच्चन ने बिखेरा हुस्न का जलवा, ब्लैक गाउन में ली क्वीन की तरह एंट्री

Aishwarya Rai Bachchan: पेरिस फैशन वीक 2026 में ऐश्वर्या राय बच्चन ने ब्लैक वेलवेट गाउन, क्रिस्टल केप और डायमंड क्राउन में रैंप वॉक किया। उनके बरगंडी-रेड हेयर लुक ने भी फैंस का ध्यान खींचा।

अपूर्वा नायक

Aishwarya Rai Bachchan Paris Fashion Week 2026: साल 1994 में मिस वर्ल्ड का खिताब अपने नाम करने वाली एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय एक बार फिर से अपनी खूबसूरती का जलवा बिखेरती हुई नजर आयी है। हाल ही में वे पेरिस फैशन वीक 2026 का हिस्सा बनीं।

पेरिस में आयोजित पेरिस फैशन वीक में ऐश्वर्या राय बच्चन अपनी बेटी आराध्या बच्चन के साथ पहुंची थी। ऐश्वर्या को सामने देख उनके फैंस भी खुदको रोक नहीं पाए और उन्होंने ऐश्वर्या का गर्मजोशी के साथ स्वागत किया। इतना ही नहीं अपने फैंस का प्यार देखकर ऐश्वर्या ने भी उनके साथ जमकर फोटो खिंचवायी।

रैंप पर छाया ऐश्वर्या राय का जादू

28 सितंबर को लॉरियल पेरिस फैशन वीक 2026 में जब ऐश्वर्या राय रैंप पर उतरी, तो वहां मौजूद लोग भी उन्हें बिना पलक झपकाए देखते ही रह गए। मिस वर्ल्ड 1994 ऐश्वर्या राय बच्चन का 52 साल की उम्र में भी ये मनमोहक अंदाज देखकर सभी हैरान रह गए। सोशल मीडिया पर ऐश्वर्या राय बच्चन के इस लुक की जमकर तारीफ हो रही है।

ब्लैक गाउन में किया कमाल

पेरिस फैशन वीक में ऐश्वर्या राय बच्चन का लेटेस्ट लुक तेजी से वायरल हो रहा है। ऐश्वर्या राय बच्चन ब्लैक वेलवेट ड्रेस पहनकर रैंप पर उतरी थीं। हालांकि उनके रैंप पर उतरने के बाद लोगों का सबसे ज्यादा ध्यान उनके क्राउन ने खींचा। ऐश्वर्या राय बच्चन किसी रॉयल क्वीन की तरह रैंप पर बलखाती हुई नजर आ रही थी। उनका ये लुक देखते ही बन रहा था।

ऐश्वर्या के नमस्ते ने जीता सबका दिल

पेरिस फैशन वीक जैसे बड़े इंटरनेशनल मंच पर पहुंचने के बाद भी ऐश्वर्या राय बच्चन ने अपना भारतीय अंदाज भूला नहीं। जैसे ही ऐश्वर्या राय बच्चन रैंप पर वॉक करने के लिए उतरी, उन्होंने ऑडियंस को नमस्ते कहा। ऐश्वर्या के इस छोटे से जेस्टर ने सभी भारतीयों का दिल जीत लिया।

कैंडल डेनर को दी टक्कर

पेरिस फैशन वीक में ऐश्वर्या राय बच्चन का रॉयल लुक सामने आने के बाद कुछ लोग उनकी तुलना कैंडल जेनर से करते हुए नजर आ रहे हैं। लोगों का मानना है कि ऐश्वर्या राय बच्चन ने पेरिस फैशन वीक में कैंडल जेनर को टक्कर दे दी है। फेमस सुपरमॉडल कैंडल जेनर भी पेरिस फैशन वीक में ब्लैक थाई हाई स्लिट ड्रेस में कहर छा रही थी।

Chhath Puja 2026 Live Updates: आज अस्ताचलगामी सूर्य को दिया गया अर्घ्य, घाटों पर उमड़े श्रद्धालु

Kal Ka Mausam: 16 नवंबर को कहां होगी बारिश और कहां छाएगा कोहरा? IMD ने जारी किया अलर्ट

PM मोदी ने याद किए महाराष्ट्र के तीन आदिवासी वीर, जानिए राघोजी भांगरे, भागोजी नाईक और बाबूराव शेडमाके की कहानी

हिल काउंसिल चुनाव का विरोध पड़ा भारी? सोनम वांगचुक 60 दिनों के लिए हाउस अरेस्ट, जाने क्या है पूरा मामला

श्रीगंगानगर ब्लास्ट: प्यार और पैसों के जाल में फंसाकर ISI ने रची रेलवे ट्रैक उड़ाने की साजिश, दो गिरफ्तार