ऐश्वर्या राय बच्चन  (सौ. Instagram @shrimarai)
मनोरंजन

Aishwarya Rai Bachchan ने धूमधाम के मनाया भतीजे का जन्मदिन, मायके में मनाया जोरदार जश्न

Aishwarya Rai Bachchan News: ऐश्वर्या राय बच्चन बेटी आराध्या के साथ अपने भतीजे शिवांश राय का जन्मदिन मनाने मायके पहुंचीं। भाभी श्रीमा राय ने जश्न की तस्वीरें शेयर कीं, जिनमें पूरा परिवार साथ नजर आया।

अपूर्वा नायक

Highlights:

  • भतीजे के जन्मदिन पर ऐश्वर्या ने मनाया जश्न

  • आराध्या और परिवार संग ऐश्वर्या की तस्वीरें वायरल

  • भाभी श्रीमा राय ने शेयर कीं फैमिली फोटोज

Aishwarya Rai Bachchan Family Photos: मिस वर्ल्ड ऐश्वर्या राय बच्चन अक्सर अपने परिवार के साथ समय बिताते हुए नजर आती है। वो कभी-कभी ही अपने सोशल मीडिया पर तस्वीरें या वीडियोज शेयर करती है।

हाल ही में ऐश्वर्या राय बच्चन को अपने परिवार के साथ टाइम स्पेंड करते हुए स्पॉट किया गया हैं। उन्हें अपने भतीजे शिवांश राय का धूमधाम से जन्मदिन मनाते हुए देखी गई है। हालांकि इस सेलिब्रेशन में उनकी बेटी आराध्या राय बच्चन भी उनके साथ नजर आ रही हैं।

भाभी ने शेयर की फोटोज

ऐश्वर्या राय बच्चन की भाभी श्रीमा राय ने इस जश्न की झलकियां अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर की है। इन फोटोज में ऐश्वर्या राय, आराध्या राय बच्चन, ऐश्वर्या के भाई आदित्य राय, उनकी मां वृंदा राय, उनकी भाभी श्रीमा राय और उनके बच्चे भी नजर आ रहे हैं। इन खूबसूरत फोटोज में शिवांश राय केक काटते हुए दिख रहे है, जबकि टेबल पर केक और फूलों का गुलदस्ता रखा हुआ है।

धूमधाम से मनाया जन्मदिन

एक तस्वीर में ऐश्वर्या राय की भाभी श्रीमा बर्थडे बॉय को केक खिलाती हुई नजर आ रही हैं, जबकि परिवार उनके आसपास इकट्ठा है। एक और फोटो में आराध्या राय बच्चन और उनके कजिन ऐश्वर्या के साथ पोज देते हुए दिख रहे हैं। तस्वीरों में घर की दीवार पर लगी फैमिली फोटो वॉल की भी झलक दिख रही है, जिसमें फ्रेम में लगी कई तस्वीरें हैं। इस फोटो डिस्प्ले में उनके जीवन के अलग-अलग पड़ावों की तस्वीरें शामिल हैं, जिनमें ऐश्वर्या के माता-पिता, परिवार के सदस्य और नई पीढ़ी की तस्वीरें हैं।

तस्वीरें शेयर करते हुए श्रीमा ने लिखा है कि मेरे क्यूटी पाई शिवांश राय को जन्मदिन की बधाई। आपका जीवन और ज्यादा मस्ती, प्रकृति के साथ ज्यादा समय, ज्यादा हंसी और मस्ती-मजे से बीते। मुझे आप पर गर्व है।

भाभी के साथ नोक-झोंक का रिश्ता

अभिनेत्री ऐश्वर्या अपनी मां वृंदा राय और भाई आदित्य राय के साथ खास बॉन्ड शेयर करती हैं। वे अपने परिवार के साथ खास मौकों और त्योहारों (जैसे रक्षाबंधन) पर समय बिताती हैं। ऐश्वर्या की भाभी श्रीमा राय के साथ उनके रिश्तों को लेकर बीच-बीच में सोशल मीडिया पर कई तरह की चर्चाएं और अटकलें सामने आती रही हैं, लेकिन पूरा परिवार साथ मिलकर पारिवारिक आयोजनों और बच्चों के जन्मदिन आदि में शामिल होता है।

सोशल मीडिया पर दोनों एक-दूसरे को फॉलो नहीं करती हैं और साथ में बहुत कम तस्वीरें साझा करती हैं, जिसे लेकर कई बार मीडिया और ट्रोलर्स द्वारा अनबन या खटपट के कयास लगाए जाते हैं, हालांकि श्रीमा ने स्पष्ट किया है कि वे ऐश्वर्या को एक सुपरस्टार के रूप में नहीं, बल्कि अपनी ननद के तौर पर देखती हैं और उनका रिश्ता निजी स्तर पर सामान्य है।

ECI के कामकाज पर उठा सवाल; जांच के लिए विशेषज्ञ समिति गठित करने की मांग, सुप्रीम कोर्ट दायर हुआ PIL

त्योहारों पर होगा आटा गीला, दो महीने में 250 रुपये बढ़े गेहूं के भाव; क्या है इसका कारण?

Driving Licence बनवाने वालों के लिए खुशखबरी, जानें क्या कराने पर नहीं देना होगा फीस?

आंध्र प्रदेश में बड़ा हादसा, सड़क निर्माण स्थल पर 3 जीपों में लगी आग, 5 लोगों की जलकर मौत, 3 घायल

नामांकन के बीच आंध्र प्रदेश में सियासी घमासान, पूर्व महिला मंत्री के साथ पुलिस ने की धक्का-मुक्की, देखें VIDEO