ऐश्वर्या राय और श्रीमा राय (सौ. डिजाइन फोटो)
मनोरंजन

भाभी श्रीमा के बर्थडे पर ऐश्वर्या राय बच्चन ने परिवार के साथ मनाया जश्न, बेटी आराध्या भी आयी नजर

Aishwarya Rai Shrima Rai: ऐश्वर्या राय बच्चन अपनी बेटी आराध्या के साथ भाभी श्रीमा राय के जन्मदिन समारोह में शामिल हुईं। इस खास मौके की पारिवारिक तस्वीर सोशल मीडिया पर चर्चा में है।

अपूर्वा नायक

Highlights:

  • ऐश्वर्या राय ने भाभी श्रीमा राय का जन्मदिन परिवार संग मनाया

  • बर्थडे सेलिब्रेशन की तस्वीर में आराध्या और ऐश्वर्या की मां भी आईं नजर

  • फैमिली फोटो से अभिषेक बच्चन गायब, फिर चर्चा में रिश्तों की खबरें

Aishwarya Rai Shrima Rai Birthday Picture: मिस वर्ल्ड 1994 का खिताब अपने नाम करने वाली ऐश्वर्या राय बच्चन फिलहाल सुर्खियों में है। बुधवार को ऐश्वर्या राय बच्चन को अपनी भाभी श्रीमा का जन्मदिन मनाते हुए स्पॉट किया गया है। इंटरनेट पर सामने आयी फोटो में ऐश्वर्या अपने परिवार के साथ इस खुशी के मौके को सेलिब्रेट करती हुई दिखायी दे रही है।

हाल ही में ऐश्वर्या राय बच्चन की भाभी ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल पर अपने बर्थडे की फोटो शेयर की। इस फोटो में ऐश्वर्या राय की मां और उनके भतीजे भी नजर आ रहे हैं। हालांकि इस फैमिली फोटो में से ऐश्वर्या के पति अभिषेक बच्चन गायब है।

श्रीमा राय ने शेयर की तस्वीरें और वीडियो

ऐश्वर्या राय बच्चन की भाभी श्रीमा राय ने सोशल मीडिया पर अपने जन्मदिन की फोटो और वीडियो शेयर की है। इस पोस्ट के कैप्शन में उन्होंने लिखा कि मेरे कैमरा रोल में बर्थडे। शुक्रिया, फूल, एक सरप्राइज़ मीडिया पोस्ट, कुछ मौज-मस्ती और फूल और बच्चों और सास के साथ देर शाम। इस पोस्ट में ऐश्वर्या राय बच्चन भी अपनी बेटी आराध्या के साथ नजर आ रही है।

ऐश्वर्या और श्रीमा के बीच विवाद की खबरें

ऐश्वर्या राय और श्रीमा राय के रिश्ते में विवादों की खबर अक्सर सुर्खियों में रहती है। श्रीमा राय जो पेशे से एक लोकप्रिय फैशन, ब्यूटी और लाइफस्टाइल कंटेंट क्रिएटर होने के साथ ही मॉडल और पूर्व बैंकर रह चुकी है। साल 2024 में ऐश्वर्या राय बच्चन और श्रीमा के रिश्ते सही नहीं होने की खबर सामने आयी थी।ये चर्चाएं उस समय तेज हो गई थी, जब श्रीमा ने श्वेता बच्चन और निखिल नंदा की ओर से भेजे गए जन्मदिन के फूलों की फोटोज पोस्ट की थीं।

श्रीमा राय दे चुकी है सफाई

विवादों की खबरों के बाद श्रीमा ने इन अटकलों को लेकर सफाई दी थी। उन्होंने बताया था कि उनके और ऐश्वर्या के बीच कोई मतभेद नहीं है। साथ ही श्रीमा राय ने कहा था कि वो बतौर कंटेंट क्रिएटर अपनी पहचान बनाना चाहती है। वह नहीं चाहतीं कि उनका सोशल मीडिया अकाउंट सिर्फ ऐश्वर्या और आराध्या के फैन पेज तक लिमिटेड रह जाए। श्रीमा उस वक्त भी खबरों में आयी थी, जब एक सोशल मीडिया यूजर ने उनसे कहा था कि उसे पता ही नहीं था कि वह ऐश्वर्या राय की भाभी हैं।

26/11 आतंकी हमले के जख्मों से जन्मी थी देश की सबसे ताकतवर जांच एजेंसी NIA, जानें बिना रोक-टोक कैसे करती है काम

विदेश में नौकरी के नाम पर ठगी का आरोपी कुलदीप कपूर बड़ौत से गिरफ्तार, 2023 से था उद्घोषित अपराधी

सौरव दास के खिलाफ LOC जारी, नागरिकता पर भी पड़ सकता है असर? दिल्ली हाईकोर्ट में केंद्र का बयान

UP Election 2027: अमेठी-रायबरेली में ज्यादा मजबूत कौन है? समाजवादी पार्टी या कांग्रेस

26/11 Attack: देश के सर्वोच्च बलिदान को सलाम, देश के दिग्गजों ने शहीदों को दी श्रद्धांजलि, कहा- जीरो टॉलरेंस