

शाहरुख खान ने इन्फ्लुएंसर सुविज्ञ शर्मा को भेजा मानहानि नोटिस
अनंत अंबानी-सद्गुरु इवेंट के वायरल वीडियो से शुरू हुआ विवाद
48 घंटे में रील हटाने और बयान सुधारने की मांग
Shah Rukh Khan Legal Notice to Influencer Suvigya Sharma: बॉलीवुड के किंग खान शाहरुख खान पिछले कई दिनों से सुर्खियों में है। इस बार इसका कारण शाहरुख की फिल्म नहीं बल्कि सोशल मीडिया पर वायरल हुआ एक वीडियो है।
खबर आ रही है कि एक्टर शाहरुख खान ने सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर सुविज्ञ शर्मा के खिलाफ लीगल एक्शन लिया है। सुविज्ञ शर्मा के द्वारा इंस्टाग्राम रील के माध्यम से इसकी जानकारी दी गई है कि शाहरुख की लीगल टीम ने उन्हें मानहानि का नोटिस भेजा है। ये विवाद सद्गुरु के एक इवेंट में शाहरुख की बातचीत से जुड़ी इंस्टाग्राम रील को लेकर शुरू हुआ।
सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर सुविज्ञ शर्मा ने खुद अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर इसकी जानकारी दी है। उन्होंने इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर कर मिस्टर खान, अपनी हदें जानो! किसी वकील से पंगा लेने की हिम्मत मत करना। जो आदमी अंबानी के सामने चुप रहा, अब लोगों को डराने के लिए लीगल नोटिस भेज रहा है।अंबानी के सामने चुप रहने वाला डरपोक खान लोगों को डराने के लिए नोटिस भेज रहा है। वकील को डराने की गलती कर रहा है फातान।
दरअसल, सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हुआ था, जिसमें दावा किया गया था कि अनंत अंबानी ने शाहरुख खान को सद्गुरू से बात करते समय चुप रहने के लिए कहा था। सुविज्ञ की इस रील पर शाहरुख खान की लीगल टीम ने आपत्ति जतायी है। इस लीगल नोटिस में सुविज्ञ शर्मा पर एक्टर की सार्वजनिक छवि को नुकसान पहुंचाने की बात लिखी है। साथ ही इंफ्लुएंसर पर मानहानि का दावा भी किया गया है।
यह विवाद एक वायरल वीडियो पर है जिसमें शाहरुख खान इवेंट में दूसरे मेहमानों से बातचीत करते दिख रहे हैं। शर्मा ने कथित तौर पर साथ वाली पोस्ट में दावा किया कि एक्टर से बातचीत के दौरान "चुप रहने" के लिए कहा गया था। खान की लीगल टीम ने इस चित्रण पर आपत्ति जताई है, उनका आरोप है कि कैप्शन ने बातचीत के संदर्भ को तोड़-मरोड़ कर पेश किया है और इससे एक्टर की रेप्युटेशन को नुकसान हो सकता है।
बता दें कि इस लीगल नोटिस में सुविज्ञ शर्मा को 5 मांगें मानने और की गई कार्रवाई की लिखित पुष्टि देने के लिए 48 घंटे का समय दिया गया है। इनमें इंस्टाग्राम रील को तुरंत हटाना, आरोप को आगे पब्लिश या सर्कुलेट करने से बचना, और वीडियो से जुड़े कैप्शन और बयानों को हटाना या ठीक करना शामिल है। नोटिस में शर्मा से ओरिजिनल फुटेज और पब्लिश से जुड़े सभी रिकॉर्ड को संभालकर रखने के लिए भी कहा गया है।