ऑल इंडियन सिने वर्कर्स एसोसिएशन और नेटफ्लिक्स इंडिया (सौ. डिजाइन फोटो)
मनोरंजन

Netflix Ban India: पाकिस्तानी सीरीज जो बचे हैं संग समेट लो पर बवाल, AICWA ने पीएम मोदी को लिखा पत्र

Netflix India Ban Demand: पाकिस्तानी सीरीज जो बचे हैं संग समेट लो की रिलीज से पहले भारत में विरोध शुरू हो गया है। AICWA ने पीएम नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर नेटफ्लिक्स इंडिया पर बैन लगाने की मांग की है।

अपूर्वा नायक

Highlights:

  • AICWA ने पाकिस्तानी सीरीज की रिलीज रोकने के लिए पीएम मोदी को लिखा पत्र

  • नेटफ्लिक्स इंडिया पर बैन और अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग

  • भारतीय कलाकारों और दर्शकों से नेटफ्लिक्स के बहिष्कार की अपील

AICWA Demands Netflix India Ban Pakistani Series Release: भारत में पाकिस्तानी आर्टिस्ट और एंटरटेनमेंट कंटेंट को लेकर विरोध एक बार फिर से तेज हो गया है। नेटफ्लिक्स की अपकमिंग पाकिस्तानी सीरीज जो बचे हैं संग समेट लो को लेकर एआईसीडब्ल्यूए ने खुलकर विरोध किया है।

ऑल इंडियन सिने वर्कर्स एसोसिएशन यानी AICWA ने पाकिस्तानी सीरीज जो बचे हैं संग समेट लो को लेकर पीएम नरेंद्र मोदी को लेटर लिखा है। इस संगठन ने सीरीज की भारत में रिलीज रोकने के साथ-साथ नेटफ्लिक्स इंडिया पर बैन लगाने और कंपनी के जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की डिमांड की है।

सीरीज की रिलीज और प्रमोशन पर रोक लगाने की डिमांड

एआईसीडब्ल्यूए ने अपने पत्र में ये मांग की है कि 4 दिसंबर 2026 को रिलीज होने वाली पाकिस्तानी सीरीज जो बचे हैं संग समेट लो को भारत में स्ट्रीमिंग की परमिशन न दी जाए। संगठन ने इसके प्रमोशन पर भी तुरंत रोक लगाने की अपील की है।

एसोसिएशन का आरोप है कि नेटफ्लिक्स इंडिया ने सरकार की ओर से जारी एडवाइजरी का पालन नहीं किया है। इसी आधार पर उसने नेटफ्लिक्स इंडिया पर प्रतिबंध लगाने और कंपनी के सीईओ सहित इस मामले में जिम्मेदार पाए जाने वाले अधिकारियों के खिलाफ कानून के मुताबिक कार्रवाई करने की मांग उठाई है।

एसोसिएशन ने अपने पत्र में लिखा है कि 4 दिसंबर 2026 को रिलीज होने वाली पाकिस्तानी सीरीज जो बचे हैं संग समेट लो को भारत में किसी भी कीमत पर रिलीज न होने दिया जाए। सीरीज के प्रचार पर भी तत्काल रोक लगाई जाए।

एआईसीडब्ल्यूए ने नेटफ्लिक्स इंडिया पर बैन लगाने की भी डिमांड की है। उनका आरोप है कि कंपनी ने सरकार की ओर से जारी एडवाइजरी का पालन नहीं किया है। इसके अलावा नेटफ्लिक्स इंडिया के सीईओ और इस मामले में जिम्मेदार पाए जाने वाले अधिकारियों के खिलाफ कानून के मुताबिक कार्रवाई करने की मांग की गई है।

नेटफ्लिक्स के बहिष्कार की अपील

एसोसिएशन ने पाकिस्तानी कंटेंट के सभी सोर्स पर बैन लगाने की बात भी उठाई है। इसमें पाकिस्तानी कलाकारों के सोशल मीडिया अकाउंट और पाकिस्तानी यूट्यूब चैनल भी शामिल हैं। उन्होंने भारतीय मनोरंजन जगत से भी नेटफ्लिक्स का बहिष्कार करने की अपील की है। उसने कलाकारों, निर्माताओं और दूसरे फिल्मकर्मियों से नेटफ्लिक्स को अपना कंटेंट न देने का आग्रह किया है। साथ ही भारतीय दर्शकों से भी प्लेटफॉर्म का सब्सक्रिप्शन रद्द करने की अपील की है।

एआईसीडब्ल्यूए ने चेतावनी दी है कि अगर नेटफ्लिक्स इस सीरीज को भारत में रिलीज करता है, तो संगठन उसके कार्यालय के बाहर विरोध प्रदर्शन करेगा। इसके साथ ही लोगों से भी सदस्यता रद्द करने की अपील की जाएगी। एसोसिएशन ने लिखा कि सैनिकों का बलिदान बिकाऊ नहीं है और पाकिस्तान के लिए भारतीय स्क्रीन पर कोई जगह नहीं होनी चाहिए।

क्या है जो बचे हैं संग समेट लो की कहानी?

जो बचे हैं संग समेट लो नेटफ्लिक्स की पहली पाकिस्तानी ओरिजिनल सीरीज है। यह मशहूर पाकिस्तानी लेखिका फरहत इश्तियाक के इसी नाम के उर्दू उपन्यास पर आधारित है। यह उपन्यास 2009 में खवातीन डाइजेस्ट में धारावाहिक रूप में प्रकाशित हुआ था और 2013 में किताब के रूप में आया था। सीरीज का निर्देशन और निर्माण मोमिना दुरैद ने किया है।

इसकी कहानी तीन पीढ़ियों के बीच फैली 6 प्रेम कहानियों को दिखाती है। इसमें फवाद खान, माहिरा खान, हानिया आमिर, सनम सईद, अहद रजा मीर, हमजा अली अब्बासी, इकरा अजीज, माया अली और बिलाल अशरफ जैसे कलाकार नजर आएंगे। सीरीज की शूटिंग पाकिस्तान के अलावा इटली और ब्रिटेन में भी हुई है। नेटफ्लिक्स ने इसका अंतरराष्ट्रीय प्रीमियर 4 दिसंबर 2026 को तय किया है।

India Bloc Sharad Pawar Meeting in Mumbai LIVE: स्टालिन के बाद शरद पवार को मनाने पहुंचेंगे राहुल गांधी

15 दिसंबर के बाद NDA में होंगे शरद पवार! शिंदे गुट के नेता बच्चू कडू का बड़ा दावा

स्टालिन से मिले इंडिया ब्लॉक के नेता, मोदी सरकार का साथ नहीं छोड़ेगी DMK; राहुल बोले परिसीमन तमिलनाडु के खिलाफ

Delimitation Bill Live: स्टालिन से मिले राहुल गांधी, मोदी सरकार का साथ नहीं छोड़ेगी DMK

शरद पवार की राष्ट्रवादी पर भाजपा की नजर? महाजन बोले- राजनीति में कुछ भी असंभव नहीं