Ahan Shetty Emotional Post Before Border 2 (फोटो क्रेडिट-इंस्टाग्राम) 
मनोरंजन

तड़प से यहां तक का सफर आसान नहीं था, अहान शेट्टी का 'बॉर्डर 2' से पहले इमोशनल पोस्ट

Ahan Shetty Emotional Post: अहान शेट्टी ने 'बॉर्डर 2' की रिलीज से पहले एक इमोशनल पोस्ट साझा कर अपने संघर्ष को याद किया। सनी देओल और वरुण धवन स्टारर यह फिल्म 23 जनवरी को आएगी।

अनिल सिंह

Border 2 Emotional Post: हिंदी सिनेमा की सबसे प्रतीक्षित वॉर फिल्म 'बॉर्डर 2' अब रिलीज के बेहद करीब है। फिल्म को लेकर न केवल प्रशंसक, बल्कि इसके कलाकार भी काफी भावुक नजर आ रहे हैं। अभिनेता अहान शेट्टी ने सोमवार को सोशल मीडिया पर एक दिल छू लेने वाला पोस्ट साझा किया है, जिसमें उन्होंने फिल्म इंडस्ट्री में अपने अब तक के संघर्ष और 'बॉर्डर 2' से जुड़ी अपनी उम्मीदों को बयां किया है।

अहान ने इंस्टाग्राम पर फिल्म से जुड़ी कुछ तस्वीरें साझा की हैं, जिनमें वे सैन्य वर्दी में अपने किरदार को निभाते नजर आ रहे हैं। इन तस्वीरों में उनके साथ वरुण धवन और दिलजीत दोसांझ भी दिखाई दे रहे हैं। यह पोस्ट अहान के करियर के लिए एक महत्वपूर्ण मोड़ माना जा रहा है, क्योंकि 'तड़प' के बाद यह उनकी दूसरी बड़ी फिल्म है।

'तड़प' से 'बॉर्डर 2' तक का सफर: अहान की जुबानी

अपने पोस्ट में अहान ने अपनी पहली फिल्म 'तड़प' को याद करते हुए लिखा कि वह उनके लिए एक सपने की शुरुआत थी, जिसमें उम्मीद और डर दोनों शामिल थे। उन्होंने स्वीकार किया कि पहली फिल्म के बाद का समय उनके लिए आसान नहीं रहा। अहान ने लिखा, "रास्ते में कई बार अनिश्चितताएं आईं और कई खामोश संघर्ष रहे, लेकिन इन सबने मुझे धैर्य सिखाया। तरक्की और अनुभव बिना दर्द के नहीं मिलते। इन अनुभवों ने मुझे आज एक बेहतर इंसान बना दिया है।"

नए अध्याय की शुरुआत: "सपना अब और भी ताकतवर है"

23 जनवरी 2026 की तारीख का जिक्र करते हुए अहान ने कहा कि अब इस नए अध्याय की शुरुआत में बस कुछ ही समय बचा है। उन्होंने लिखा, "बॉर्डर 2 मेरे लिए कड़ी मेहनत और विश्वास से जन्मी फिल्म है। आज मेरा दिल पहले से ज्यादा मजबूत है और मेरा सपना पहले से कहीं ज्यादा ताकतवर है।" अहान ने फैंस से अपील की कि वे इस सफर में उनके साथ खड़े रहें और फिल्म को अपना पूरा समर्थन दें।

1971 के युद्ध की शौर्य गाथा

बता दें कि 'बॉर्डर 2' साल 1997 में आई ब्लॉकबस्टर फिल्म 'बॉर्डर' का आधिकारिक सीक्वल है। फिल्म की कहानी 1971 के भारत-पाकिस्तान युद्ध की पृष्ठभूमि पर आधारित है। इस बार फिल्म में सेना के साथ-साथ वायुसेना और नौसेना के पराक्रम को भी दिखाया जाएगा। फिल्म में सनी देओल अपनी पुरानी भूमिका में वापस लौट रहे हैं, जबकि वरुण धवन, दिलजीत दोसांझ और अहान शेट्टी नई पीढ़ी के जांबाज सैनिकों के रूप में नजर आएंगे। फिल्म गणतंत्र दिवस के सप्ताहांत पर धमाका करने के लिए तैयार है।

MLC Election Results Live: यूपी MLC चुनाव के परिणाम घोषित, वाराणसी में गरमाया माहौल, काउंटिंग जारी

बिहार MLC चुनाव परिणाम: पटना शिक्षक सीट पर 30 साल बाद BJP हारी, RJD के संजीव कुमार जीते, स्नातक पर मतगणना जारी

Jio Platforms Listing: जियो की धमाकेदार एंट्री से बदली कारोबारी समूहों की रैंकिंग, भावुक हुए मुकेश अंबानी

Cyclone Arnab Live Updates: आंध्र प्रदेश के तट से टकराया चक्रवाती तूफान अर्नब, भारी बारिश के साथ मची तबाही

कर्नाटक में कांग्रेस का सूपड़ा साफ, BJP और JD-S गठबंधन ने जीतीं सभी 4 सीटें, 23 हजार वोटों के अंतर से मिली हार