अहान पांडे, अली अब्बास जफर (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया)  
मनोरंजन

‘सैयारा’ के बाद अहान पांडे बनेंगे एक्शन हीरो, दो-दो बड़े डायरेक्टर संग करेंगे धमाकेदार फिल्म!

Ahaan Panday News: चंकी पांडे के भतीजे अहान पांडे 'सैयारा' के बाद अपनी दूसरी फिल्म में धमाल मचाने के लिए तैयार है। इस फिल्म में अली अब्बास जफर संग एक्टर एक्शन का दम दिखाते नजर आएंगे।

स्नेहा मौर्या

Ahaan Panday Upcoming Movies: बॉलीवुड के नए चेहरे और चंकी पांडे के भतीजे अहान पांडे ने इसी साल फिल्म सैयारा से धमाकेदार डेब्यू किया था। रोमांटिक ड्रामा जॉनर की इस फिल्म ने उम्मीद से कहीं ज्यादा प्रदर्शन करते हुए साल 2025 की हाइएस्ट ग्रॉसिंग फिल्मों में अपनी जगह बना ली। बॉक्स ऑफिस पर मिली इस सफलता ने अहान को रातोंरात स्टार बना दिया और इंडस्ट्री के लोग अब उन्हें बॉलीवुड का अगला बड़ा चेहरा मानने लगे हैं।

दरअसल, रोमांटिक हीरो के तौर पर अपनी पहचान बनाने के बाद अब अहान एक्शन की दुनिया में कदम रखने जा रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, वह अपनी अगली फिल्म के लिए जाने-माने डायरेक्टर अली अब्बास जफर के साथ हाथ मिलाने वाले हैं। अली अब्बास जफर सुल्तान और टाइगर जिंदा है जैसी सुपरहिट फिल्मों का निर्देशन कर चुके हैं और अब वह अहान को अपनी एक्शन थ्रिलर फिल्म में कास्ट कर सकते हैं।

अहान पांडे जल्द दूसरी फिल्म में दिखाएंगे दम

यह प्रोजेक्ट यश राज फिल्म्स (YRF) के बैनर तले बनने जा रहा है और अहान के लिए यह YRF के साथ दूसरी फिल्म होगी। कहा जा रहा है कि फिल्म एक्शन और रोमांस का कॉम्बिनेशन होगी, जिसमें दर्शकों को दमदार एक्शन सीक्वेंस और इमोशनल टच दोनों देखने को मिलेगा। सूत्रों की मानें तो स्क्रिप्ट लगभग लॉक हो चुकी है और म्यूजिक पर काम तेजी से चल रहा है। मेकर्स की योजना है कि फिल्म की शूटिंग 2026 की शुरुआत में शुरू की जाए।

दिलचस्प बात यह है कि अहान को इस फिल्म के लिए खुद आदित्य चोपड़ा ने रिकमेंड किया था। उनका मानना है कि अहान ने सैयारा में अपनी एक्टिंग से सभी को प्रभावित किया है और दर्शक यह देखने के लिए उत्साहित हैं कि वह रोमांस के अलावा और क्या नया कर सकते हैं।

अली अब्बास जफर भी आएंगे नजर

सिर्फ अली अब्बास जफर ही नहीं, बल्कि चर्चा ये भी है कि अहान पांडे संजय लीला भंसाली के साथ भी किसी बड़े प्रोजेक्ट में नजर आ सकते हैं। हाल ही में उन्हें भंसाली के ऑफिस के बाहर देखा गया था, जिसके बाद कयास लगाए जाने लगे कि शायद वह संजय की अगली फिल्म के हीरो बनें। हालांकि, इस बारे में अभी तक कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है। फिलहाल सैयारा की सफलता के बाद अहान पांडे अब एक्शन-रोमांस फिल्मों के नए स्टार के तौर पर उभरते दिख रहे हैं। इंडस्ट्री में उनकी अगली चाल पर सभी की निगाहें टिकी हुई हैं।

MLC Election 2026 LIVE: चार राज्यों की 28 सीटों पर मतदान खत्म, कब आएंगे नतीजे?

भारत के शौर्य कमांडो कौन हैं? जो अरुणाचल प्रदेश में चीनी सैनिकों का कर रहे सामना

अरुणाचल में तंबू लगा रही चीन की सेना, ITBP और PLA आमने-सामने; चीन को जवाब कैसे देगा भारत?

रेहान वाड्रा की तस्वीरें हटाने वालों को शशि थरूर ने कहा थैंक्यू, कांग्रेस MP ने ली चुटकी, बताया क्या था जरूरी

राहुल गांधी एक फेल प्रोडक्ट हैं, भाजपा सांसद सुधांशु त्रिवेदी ने कांग्रेस पर साधा निशाना, पेश किए सबूत