'सैयारा' का पहला रिव्यू (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया)  
मनोरंजन

Saiyaara Review: अहान पांडे ने मचाया धमाल, सामने आया 'सैयारा' का पहला रिव्यू

अनन्या पांडे के कजिन अहान पांडे की डेब्यू फिल्म 'सैयारा' आज यानी 18 जुलाई को थिएटर्स में रिलीज हो गई है। ऐसे में फिल्म का पहला रिव्यू सामने आ चुका है, तो आइए जानते हैं...

स्नेहा मौर्या

Saiyaara First Review Out: बॉलीवुड के जाने-माने निर्देशक मोहित सूरी के निर्देशन में बनी रोमांटिक म्यूजिकल ड्रामा फिल्म 'सैयारा' लंबे वक्त से सुर्खियों में बनी हुई है और फिल्म का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इसी बीच आज यानी 18 जुलाई को यह फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। इस फिल्म से अनन्या पांडे के कजिन अहान पांडे और न्यूकमर अनीत पड्डा ने बॉलीवुड में दमदार एंट्री मारी है।

दरअसल, अब फिल्म रिलीज के साथ ही इसका पहला रिव्यू भी सामने आ चुका है, जो किसी और ने नहीं बल्कि जानी-मानी सिंगर पलक मुच्छल ने दिया है। पलक ने सोशल मीडिया पर फिल्म देखने के बाद अपनी फीलिंग्स शेयर की।

पलक मुच्छल ने दिया सैयारा का पहला रिव्यू

पलक ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर करते हुए लिखा कि “कल रात ‘सैयारा’ देखी और मैं अब तक में इसके भावनाओं में डूबी हुई हूं। बहुत दिनों बाद किसी फिल्म ने मेरे दिल को छुआ है। यह सिर्फ एक लव स्टोरी नहीं बल्कि इमोशन्स, दर्द, हीलिंग और टाइमलेस कनेक्शन की खूबसूरत जर्नी है।”

इसके बाद डायरेक्टर मोहित सूरी की तारीफ करते पलक ने लिखा कि, “मोहित सूरी पर मुझे प्राउड है। उनके साथ काम करने के बाद मैं उनके पैशन को जानती हूं लेकिन इस फिल्म में उन्होंने जो रचा है वह पैशन से कहीं आगे है ये एकदम मैजिकल है।”

पलक ने फिल्म की म्यूजिक टीम को भी क्रेडिट देते हुए मिथून के काम की जमकर तारीफ की। “हर सुर कहानी को और ऊंचा उठाता है। मिथून का म्यूजिक फिल्म का दिल है, जो सीधा दिल में उतरता है।”

फिल्म में अहान पांडे की दमदार परफॉर्मेंस

उन्होंने लीड एक्टर्स अहान पांडे और अनीत पड्डा की परफॉर्मेंस को भी शानदार बताया। पलक ने लिखा, “इतने रॉ, रियल और इम्प्रेसिव डेब्यू एक्टर्स बहुत कम देखे हैं।” बता दें, ‘सैयारा’ को यशराज फिल्म्स ने प्रोड्यूस किया है। फिल्म दो पैशनेट लवर्स की कहानी है, जो अपने रिश्ते को बचाने के लिए कई इमोशनल फेज से गुजरते हैं। फिल्म में लव, ब्रेकअप, पैशन और शानदार म्यूजिक का जबरदस्त फ्यूजन है।

आपको बता दें, सैयारा ने एडवांस बुकिंग के पहले दिन लगभग 2.6 करोड़ रुपये की शानदार कमाई कर ली थी। इसके अलावा ट्रेड एनालिस्ट के अनुसार, फिल्म की शुरुआती कमाई 10-12 करोड़ रुपये के बीच रहने की संभावाना जताई जा रही है और ये आंकड़ा डेब्यू सितारों के लिए एक बड़ी उपलब्धि हासिल करना माना जा रहा है। क्योंकि यह आमिर खान की ‘सितारे जमीन पर’ की ओपनिंग को भी पीछे छोड़ सकती है।

पश्चिम रेलवे चलाएगी दो और स्पेशल ट्रेन, बांद्रा-खातीपुरा और उधना-बरौनी ट्रेन का शेड्यूल जारी; जानें किराया

फर्जी एनकाउंटर डर: तिहाड़ से शामली ले जाए जाने पर दो गैंगस्टरों ने मांगी हथकड़ी-बेड़ियां और बुलेटप्रूफ जैकेट

लद्दाख में वायुसेना ने रचा इतिहास: 13,629 फीट की ऊंचाई पर उतरा गजराज; चीन सीमा पर बढ़ी भारत की क्षमता

2004 में सोनिया गांधी ने क्यों ठुकराया था प्रधानमंत्री पद, क्या राहुल और प्रियंका असली वजह; जानें अंदर की बात

अभिषेक बनर्जी के घर पर झड़प मामले में ममता ने दी सुप्रीम कोर्ट जाने की चेतावनी, BJP पर साजिश का लगाया आरोप