मनोरंजन

किरण राव से तलाक के बाद आमिर खान कर रहे नए घर की तलाश, पढ़ें ये खबर

उज्वला धारपवार

मुंबई: पाली हिल्स बॉलीवुड हस्तियों के लिए मुंबई में रहने के लिए सबसे पसंदीदा स्थानों में से एक है। इस समय नवरोज नाम की एक निर्माणाधीन बिल्डिंग बन रही है।  यह बिल्डिंग ठीक प्रसिद्ध गीतकार गुलजार के बंगले के ठीक बगल में है। ईटाइम्स की एक रिपोर्ट के मुताबिक, आमिर खान (Aamir Khan) जल्द ही पूरी होने वाली बिल्डिंग में एक घर की तलाश कर रहे हैं।

रिपोर्टों पर विश्वास किया जाए, तो दंगल अभिनेता की नजर निश्चित रूप से इसके एक अपार्टमेंट पर है। रिपोर्ट में आगे कहा गया है कि आमिर अपने मौजूदा घर से बाहर निकलने की योजना बना रहे हैं और उम्मीद है कि वह नवरोज में अपने लिए घर बुक करेंगे। यह स्पष्ट है कि आखिरआमिर मरीना या बेला विस्टा की इमारतों को छोड़ना चाहते हैं जहां वह वर्तमान में रह रहे हैं। 

वर्क फ्रंट की बात करें तो, आमिर इस समय फिल्म लाल सिंह चड्ढा की रिलीज की घोषणा की है। यह फिल्म टॉम हैंक्स के समीक्षकों द्वारा प्रशंसित फॉरेस्ट गंप का रूपांतरण है। यह फिल्म पहले 14 अप्रैल को रिलीज होने वाली थी, अब इस साल 11 अगस्त को सिनेमाघरों में दस्तक देगी।

आज की ताजा खबर 22 अगस्त LIVE: दिल्ली-NCR के कई इलाकों में तेज बारिश, कुछ जगहों पर जलभराव

Weather Alert: दिल्ली से बिहार तक बरसेगा कुदरत का कहर, IMD ने जारी किया अलर्ट, उफनती नदियों से तबाही के आसार

दिल्ली के जंतर-मंतर पर आरक्षण के खिलाफ बड़ा प्रदर्शन, सोशल मीडिया अपील पर जुटी भारी भीड़, पुलिस ने लिया एक्शन

आज की ताजा खबर 21 अगस्त LIVE: एक क्लिक में पढ़ें दिनभर की सारी बड़ी खबरें

जंतर-मंतर पर आरक्षण के खिलाफ प्रदर्शन पर पुलिस का एक्शन, RAF ने प्रदर्शनकारियों को खदेड़ा, कई हिरासत में