अदनान सामी (फोटो-सोशल मीडिया) 
मनोरंजन

पाकिस्तान में जन्म, भारत में मिली नई पहचान, इस गाने से हुए फेमस, जानें अदनान सामी की जर्नी

Adnan Sami Birthday: 15 अगस्त 1971 को लंदन में जन्मे अदनान सामी मूल रूप से पाकिस्तानी मूल के हैं। हालांकि, अदनान सामी ने 2001 में भारत आकर यहीं बस गए और लंबा संघर्ष कर भारतीय नागरिकता प्राप्त की।

सोनाली झा

Adnan Sami Birthday Special Story: आज 15 अगस्त का दिन अदनान सामी के लिए खास मायने रखता है। एक ओर भारत अपना स्वतंत्रता दिवस मना रहा है, वहीं दूसरी ओर मशहूर गायक अदनान सामी अपना जन्मदिन सेलिब्रेट कर रहे हैं। अदनान आज अपना 54वां जन्मदिन मना रहे हैं। अदनान का जन्म 15 अगस्त 1971 को लंदन में हुआ था। मूल रूप से पाकिस्तानी जमीन से आने वाले अदनान ने अपने दिल में हमेशा भारत के लिए खास जगह रखी।

अदनान सामी ने पाकिस्तान में अपना बचपन और शुरुआती जीवन बिताया, लेकिन साल 2001 में वह भारत आ गए और यहीं बसने का फैसला किया। भारतीय नागरिकता पाने के लिए उन्होंने लंबा संघर्ष किया और आखिरकार उनकी मेहनत रंग लाई, जब उन्हें आधिकारिक तौर पर भारत का नागरिक घोषित किया गया। अदनान कहते हैं कि भारत की मिट्टी, यहां की संस्कृति और लोगों का अपनापन उन्हें हमेशा से भाता रहा है।

100 से अधिक गाने गाए

संगीत की दुनिया में अदनान सामी एक जाना-पहचाना नाम हैं। उन्होंने अलग-अलग भाषाओं में 100 से अधिक गाने गाए हैं, लेकिन उन्हें असली लोकप्रियता साल 2000 में आए सुपरहिट गाने 'थोड़ी सी तो लिफ्ट करा दे' से मिली। इस गाने में अदनान के साथ अभिनेता गोविंदा भी नजर आए थे, और यह ट्रैक आज भी लोगों की प्लेलिस्ट में शामिल है। इसके अलावा उनके एलबम 'तेरा चेहरा', 'कभी तो नजर मिलाओ' और 'ऑलवेज योर्स' ने भी दर्शकों का दिल जीता। उनकी कहानी इस बात का प्रमाण है कि संगीत और संस्कार सीमाओं से परे होते हैं।

अदनान सामी का वजन

अदनान सामी का जीवन सिर्फ संगीत तक सीमित नहीं रहा, बल्कि उनके निजी संघर्ष भी प्रेरणादायक हैं। एक समय उनका वजन करीब 250 किलो तक पहुंच गया था, जिससे उन्हें गंभीर स्वास्थ्य समस्याएं होने लगीं। डॉक्टरों ने चेतावनी दी थी कि अगर वजन कम नहीं किया, तो उनकी जिंदगी के केवल छह महीने ही बाकी हैं। इस चुनौती को अदनान ने गंभीरता से लिया और बिना किसी सर्जरी के मात्र 15 महीनों में 165 किलो वजन कम कर सभी को चौंका दिया। आज अदनान सामी सिर्फ अपनी गायकी के लिए ही नहीं, बल्कि अपनी दृढ़ इच्छाशक्ति और भारत के प्रति उनके प्रेम के लिए भी जाने जाते हैं।

Weather Update: देश भर में बारिश से हाहाकार! गुरुग्राम में हालात बेकाबू, 12 राज्यों में IMD का अलर्ट

आंध्र शराब परिवहन घोटाले में ED का बड़ा एक्शन, पूर्व विधायक करुमुरी वेंकट नागेश्वर राव गिरफ्तार

ABGH Recruitment 2026: सीनियर रेजिडेंट के 7 पदों पर भर्ती, ₹2.08 लाख तक सैलरी, जानें योग्यता और चयन प्रक्रिया

UP की महिलाओं का कमाल! 5 मिल्क कंपनियों ने 5,716 करोड़ का किया कारोबार, 3.88 लाख महिलाएं बनीं आत्मनिर्भर

CJP के दीपके ने किसे बताया देश का सबसे बेस्ट PM? इन नेताओं को बताया बेस्ट CM