अदिवी शेष और मृणाल ठाकुर की फिल्म ‘डकैत’ (फोटो-सोशल मीडिया)  
मनोरंजन

भगवान वेंकटेश्वर के दर पर पहुंचे अदिवी शेष और मृणाल ठाकुर, 'डकैत' की सफलता के लिए की प्रार्थना

Dacoit Release Date: अदिवी शेष और मृणाल ठाकुर ने फिल्म ‘डकैत’ की सफलता के लिए तिरुमला वेंकटेश्वर मंदिर में पूजा-अर्चना की। दोनों ने भगवान से आशीर्वाद लिया और फिल्म के अच्छे प्रदर्शन की कामना की।

सोनाली झा

Mrunal Thakur And Adivi Sesh Flim Dacoit: फिल्म ‘डकैत’ की रिलीज से पहले इसके लीड स्टार्स अदिवी शेष और मृणाल ठाकुर ने तिरुपति पहुंचकर भगवान का आशीर्वाद लिया। दोनों कलाकार हाल ही में तिरुमला वेंकटेश्वर मंदिर में दर्शन के लिए पहुंचे, जहां उन्होंने फिल्म की सफलता के लिए विशेष पूजा-अर्चना की। मंदिर में पूजा के बाद बाहर निकलते ही दोनों सितारों ने मीडिया से बातचीत की और अपनी भावनाएं साझा कीं।

अदिवी शेष ने बताया कि वे तिरुपति अपनी फिल्म के एक गाने के लॉन्च के सिलसिले में आए थे, लेकिन यहां आकर उन्हें लगा कि स्वामी जी के दर्शन किए बिना लौटना अधूरा रहेगा। उन्होंने कहा कि इतनी दूर आने के बाद हमें लगा कि भगवान के दर्शन जरूर करने चाहिए। अब बहुत सुकून महसूस हो रहा है। हमने यहां का प्रसाद भी ग्रहण किया, जो बेहद स्वादिष्ट था। टीटीडी और यहां के सभी लोगों का दिल से धन्यवाद, जिन्होंने हमारी व्यवस्था संभाली।

मृणाल ठाकुर ने डकैत के अच्छे प्रदर्शन के लिए की प्रार्थना

मृणाल ठाकुर ने भी अपनी खुशी जाहिर करते हुए कहा कि वह पहली बार तिरुपति आई हैं और दर्शन कर उन्हें भीतर से शांति का अनुभव हुआ। उन्होंने बताया कि हमने फिल्म ‘डकैत’ के अच्छे प्रदर्शन के लिए यहां प्रार्थना की। उम्मीद है कि मैं हर साल यहां आती रहूंगी। फिल्म डकैत: एक प्रेम कथा का निर्देशन शेनिल देव ने किया है। यह एक इमोशनल और इंटेंस प्रेम कहानी है, जिसमें प्रेम, विश्वासघात और बदले की भावना को दिखाया गया है।

कब रिलीज होगा डकैत

डकैत एक ऐसे युवक के इर्द-गिर्द घूमती है, जो अपनी प्रेमिका से मिले धोखे के बाद बदले की राह चुन लेता है। फिल्म में मृणाल और अदिवी के अलावा अनुराग कश्यप भी अहम भूमिका में नजर आएंगे, जो कथित तौर पर एक दमदार विलेन के रूप में दिखाई देंगे। ट्रेलर और गानों को दर्शकों से सकारात्मक प्रतिक्रिया मिली है, जिससे फिल्म को लेकर उत्साह और बढ़ गया है। ‘डकैत: एक प्रेम कथा’ 10 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। अब देखना होगा कि दर्शकों की उम्मीदों पर यह फिल्म कितनी खरी उतरती है और बॉक्स ऑफिस पर क्या कमाल दिखाती है।

आपको कट्टर आतंकवादी मार देंगे, चिराग पासवान को जान से मारने की धमकी; मंत्रालय को मिले पत्र से हड़कंप

एमपी BJP में हलचल के बीच नितिन नवीन से मिले CM मोहन यादव; कैबिनेट विस्तार समेत कई मुद्दों पर चर्चा के कयास

जीजा और उनकी पार्टी को हराएंगे पाठक जी के साले! पारिवारिक कलह ने बढ़ाई डिप्टी सीएम की मुश्किलें

लोगों ने कोशिश की... लेकिन हमारे और योगी जी के बीच कोई दिवार नहीं, सीएम वाले बयान पर केशव प्रसाद मौर्य की सफाई

Teachers Day पर DU पहुंचेंगे PM मोदी, SRCC में छात्रों से करेंगे संवाद, 5 सितंबर को लेकर तैयारियां तेज