‘ओ मेरे साजन’ रिलीज होते ही छाया जादू, रणबाली में ऑनस्क्रीन शादी करते दिखे रश्मिका मंदाना-विजय देवरकोंडा

O Mere Sajan Song: फिल्म रणबाली का नया वीडियो सॉन्ग ‘ओ मेरे साजन’ रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। गाने में विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना शाही अंदाज में ऑनस्क्रीन शादी करते नजर आ रहे हैं।
Vijay Deverakonda and Rashmika Mandanna film Ranabaali O Mere Sajan Song Release
रणबाली का नया सॉन्ग ‘ओ मेरे साजन’ रिलीज (फोटो-सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Ranabaali O Mere Sajan Song Release: माइथ्री मूवी मेकर्स ने अपनी बहुप्रतीक्षित फिल्म रणबाली का नया वीडियो सॉन्ग ‘ओ मेरे साजन’ रिलीज कर दिया है। फिल्म का फर्स्ट लुक सामने आने के बाद से ही दर्शकों में जबरदस्त उत्साह था, लेकिन इस रोमांटिक वेडिंग सॉन्ग ने फैंस की एक्साइटमेंट को और भी बढ़ा दिया है। रिलीज होते ही यह गाना सोशल मीडिया पर ट्रेंड करने लगा और कमेंट सेक्शन में फैंस कपल की केमिस्ट्री की जमकर तारीफ कर रहे हैं।

गाने में विजय देवरकोंडा ‘रणबाली’ के किरदार में और रश्मिका मंदाना ‘जयम्मा’ के रोल में शाही अंदाज में नजर आ रहे हैं। वीडियो में दोनों की ऑनस्क्रीन शादी दिखाई गई है, जिसमें भव्य सेट, पारंपरिक परिधान और भावुक पलों को खूबसूरती से फिल्माया गया है। राजसी माहौल, दीपों की रोशनी और ऐतिहासिक साज-सज्जा गाने को और भी भव्य बना देती है। दोनों की रोमांटिक केमिस्ट्री और इमोशनल एक्सप्रेशन दर्शकों का दिल जीत रहे हैं।

श्वेता मोहन और जावेद अली की मधुर आवाज

‘ओ मेरे साजन’ को मशहूर संगीतकार जोड़ी अजय-अतुल ने कंपोज किया है। वहीं श्वेता मोहन और जावेद अली ने अपनी मधुर आवाज से इस गाने को खास बना दिया है। गीत के बोल क्षितिज पटवर्धन ने लिखे हैं, जो प्रेम और समर्पण की भावनाओं को खूबसूरती से व्यक्त करते हैं। गाने का बैकग्राउंड स्कोर और सिनेमैटोग्राफी फिल्म की ऐतिहासिक पृष्ठभूमि को मजबूत बनाते हैं।

19वीं सदी की कहानी पर आधारित है रणबाली

फिल्म का निर्देशन राहुल सांकृत्यायन ने किया है। ‘रणबाली’ 19वीं सदी की कहानी पर आधारित है और 1854 से 1878 के बीच हुई वास्तविक घटनाओं से प्रेरित है। कहानी ब्रिटिश राज के दौर में विद्रोह, न्याय और बदले के इर्द-गिर्द घूमती है। विजय का किरदार एक साहसी और दमदार योद्धा के रूप में सामने आएगा, जबकि रश्मिका का किरदार भावनात्मक और मजबूत महिला की भूमिका निभाता है।

कब रिलीज होगी रणबाली

इस मेगा प्रोजेक्ट का निर्माण माइथ्री मूवी मेकर्स ने टी-सीरीज के साथ मिलकर किया है। फिल्म में अंतरराष्ट्रीय अभिनेता अर्नोल्ड वोस्लू भी अहम भूमिका में नजर आएंगे। रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा की ‘रणबाली’ 11 सितंबर 2026 को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी। नए गाने की सफलता ने फिल्म के प्रति दर्शकों की उम्मीदों को और ऊंचा कर दिया है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com