आदिल हुसैन (सोर्स: सोशल मीडिया) 
मनोरंजन

सात साल की उम्र से शुरू की थी एक्टिंग, आज अंतरराष्ट्रीय मंचों पर चमक रहा है आदिल हुसैन का नाम

Adil Hussain Birthday: अभिनेता आदिल हुसैन का जन्म 5 अक्टूबर 1956 को असम में हुआ था। सात साल की उम्र से अभिनय शुरू करने वाले आदिल ने नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा और ड्रामा स्टूडियो लंदन से प्रशिक्षण लिया।

सोनाली झा

Adil Hussain Birthday Special Story: हिंदी सिनेमा के दिग्गज एक्टर आदिल हुसैन का जन्म 5 अक्टूबर 1956 को असम में हुआ था। आदिल हुसैन आप अपना 62वां जन्मदिन मना रहे हैं। उनके पिता पेशे से एक शिक्षक थे। आदिल हुसैन ने न केवल बॉलीवुड, बल्कि असमिया, तमिल, बंगाली और अंग्रेजी फिल्मों में भी अपनी अदाकारी से दर्शकों के दिलों में गहरी छाप छोड़ी है।

आदिल ने मात्र सात साल की उम्र से ही स्कूल में नाटक करना शुरू कर दिया था। बचपन से ही उन्हें अभिनय का शौक था और यह शौक धीरे-धीरे उनके करियर का जुनून बन गया। कॉलेज के दिनों में भी उन्होंने थिएटर में सक्रिय रूप से भाग लिया। बाद में उन्होंने नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा (NSD) से अभिनय की औपचारिक पढ़ाई की और फिर ड्रामा स्टूडियो लंदन से अपने अभिनय कौशल को और निखारा।

असम से बॉलीवुड तक का सफर

आदिल हुसैन ने अपने करियर की शुरुआत असमिया फिल्मों से की थी। उन्होंने लंबे समय तक अपने राज्य के सिनेमा में काम किया और फिर हिंदी सिनेमा की ओर रुख किया। टीवी सीरियल ‘जासूस विजय’ से उन्होंने छोटे पर्दे पर डेब्यू किया, जबकि बॉलीवुड में उनकी पहली फिल्म ‘कमीने’ (2009) थी, जिसमें शाहिद कपूर मुख्य भूमिका में थे।

इश्किया से मिली पहचान

आदिल को हिंदी सिनेमा में असली पहचान साल 2010 में फिल्म ‘इश्किया’ से मिली। उनके अभिनय ने दर्शकों और आलोचकों दोनों को प्रभावित किया। इसके बाद उन्होंने ‘अंग्रेजी मीडियम’, ‘लाइफ ऑफ पाई’, ‘राजा रानी’, ‘मुक्ति भवन’ और ‘परीक्षा’ जैसी फिल्मों में अपने गहराई भरे अभिनय से अलग पहचान बनाई। आदिल हुसैन को इंडो-जर्मन फिल्म वीक में जो सम्मान मिला, वह प्रकाश झा की फिल्म ‘परीक्षा’ और ‘निरवाना इन’ के लिए था।

परीक्षा में पिता का किरदार

‘परीक्षा’ में उन्होंने एक रिक्शा चालक का किरदार निभाया है, जो अपने बेटे को अच्छे स्कूल में पढ़ाने का सपना देखता है। आर्थिक तंगी के चलते वह गलत राह पर चलने लगता है, लेकिन उसकी सच्चाई और पिता का समर्पण दर्शकों को भावुक कर देता है। इस फिल्म में आदिल के अभिनय ने साबित किया कि वह असल मायनों में ‘रियलिस्टिक सिनेमा’ के बेहतरीन कलाकार हैं।

MLC Election Results Live: यूपी MLC चुनाव के परिणाम घोषित, वाराणसी में गरमाया माहौल, काउंटिंग जारी

बिहार MLC चुनाव परिणाम: पटना शिक्षक सीट पर 30 साल बाद BJP हारी, RJD के संजीव कुमार जीते, स्नातक पर मतगणना जारी

Jio Platforms Listing: जियो की धमाकेदार एंट्री से बदली कारोबारी समूहों की रैंकिंग, भावुक हुए मुकेश अंबानी

Cyclone Arnab Live Updates: आंध्र प्रदेश के तट से टकराया चक्रवाती तूफान अर्नब, भारी बारिश के साथ मची तबाही

कर्नाटक में कांग्रेस का सूपड़ा साफ, BJP और JD-S गठबंधन ने जीतीं सभी 4 सीटें, 23 हजार वोटों के अंतर से मिली हार