रॉबिनहुड के गाने 'अधि धा सरप्रिसु' पर बैन की मांग, वीडियो में घोर अश्लीलता का आरोप  
मनोरंजन

Adhi Dha Song को बैन करने की मांग, बॉडी पर तेल और स्कर्ट खोलकर डांस, यूजर्स बोले घिनौना है ये

Ketika Sharma Adhi Dha Song: नितिन और श्रीलीला की अपकमिंग फिल्म रॉबिनहुड का गाना 'आधी धा सरप्रिसु' रिलीज होते ही विवादों में घिर गया है। गाने में अश्लीलता को लेकर इसे बैन करने की मांग की जा रही है।

अनिल सिंह

Ketika Sharma Adhi Dha Song: नितिन और श्रीलीला की फिल्म रॉबिनहुड का गाना 'आधी धा सरप्रिसु' 10 मार्च को रिलीज किया गया। इस गाने में एक्ट्रेस केतिका शर्मा नजर आ रही हैं। गाने के हुक स्टेप को अश्लील बताया जा रहा है। साथ ही कोरियोग्राफर शेखर मास्टर की आलोचना की जा रही है। इतना ही नहीं सोशल मीडिया पर उन्हें रिटायर होने की सलाह दे रहे हैं। कहा जा रहा है कि गाने के लिरिक्स और डांस स्टेप बेहद अश्लील है और इन्होंने अश्लीलता के मामले में भोजपुरी फिल्मों के गानों को भी पीछे छोड़ दिया है।

वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक्ट्रेस के हुक स्टेप बेहूदा बताया जा रहा है। वह देखने में स्क्रीन पर भी अच्छा नहीं लग रहा। परिवार के साथ बैठा सदस्य इस तरह के स्टेप्स को देखना बिल्कुल पसंद नहीं करेगा। यही कारण है कि गाने में इस्तेमाल हुए हुक स्टेप को और साथ ही लिरिक्स को भी अश्लील बताया जा रहा है। एक्ट्रेस केतिका शर्मा ने इस डांस पर परफॉर्म किया है। वह अपने बेहतरीन डांसिंग स्किल के लिए पहचानी जाती हैं। लेकिन इस समय वह भी विवादों में आ गई है। उनके बॉडी पर तेल लगा हुआ है और वह स्कर्ट खोलकर एक हुक स्टेप करती हुई दिखाई दी हैं। अगले हुक स्टेप में उन्होंने कमर को जिस तरह से मटकाया है और कमर पर हाथ लगाया है, उसे भी अश्लील बताया जा रहा है।

सोशल मीडिया पर यूजर्स न सिर्फ इस गाने को अश्लील बता रहे हैं, बल्कि गाने को बैन करने की भी मांग की जा रही है। एक यूजर ने यूट्यूब वीडियो के कमेंट सेक्शन में लिखा यकीनन स्क्रीन पर रोमांस दिखाया जाना चाहिए लेकिन यहां जो दिखाया जा रहा है वह रोमांस नहीं बल्कि फूहड़ अश्लीलता है, जिसे परिवार के साथ नहीं अकेले देखना भी मुश्किल हो रहा है।  और यह सिर्फ अश्लील ही नहीं है, यह घिनौना है, कोरियोग्राफर शेखर मास्टर को अब रिटायर हो जाना चाहिए। वहीं दूसरे यूजर ने लिखा की अश्लीलता की सारी हदें इस गाने में पर हो गई है यह गाना देखने लायक नहीं है।

क्यों की गई थी रेलवे सुरक्षा बल की स्थापना, IB को करनी पड़ी थी सिफारिश, जानिए पूरा इतिहास

गूंज नहीं, सीधा धमाका, DUSU में ABVP की जीत से गदगद हुई BJP, कांग्रेस और राहुल गांधी पर साधा निशाना

हिंदू दक्षिणपंथी सांप्रदायिकता देश के लिए खतरा, हामिद अंसारी के बयान बवाल, BJP ने किया पलटवार

सहारनपुर से चुनावी आगाज की परंपरा जारी रखेगी BJP? राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन के दौरे से सियासी हलचल तेज

दिल्ली में वोटर लिस्ट से कटेगा केजरीवाल का नाम, चुनाव आयोग ने भेजा SIR का नोटिस, पूर्व CM से मांगे कागज