चिरंजीवी और वेंकैया नायडू (डिज़ाइन फोटो ) 
मनोरंजन

पद्म विभूषण पुरस्कृत अभिनेता चिरंजीवी और वेंकैया नायडू ने किया धन्यवाद

रजनी मारखंडे

हैदराबाद : अभिनेता चिरंजीवी और वेंकैया नायडू ने पद्म विभूषण के लिए आभार व्यक्त किया है। इसके लिए अभिनेता चिरंजीवी (Chiranjeevi) ने ‘एक्स' पर एक वीडियो साझा कर उन्हें पद्म विभूषण पुरस्कार दिए जाने पर प्रतिक्रिया व्यक्त की। वहीं पूर्व उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू (Venkaiah Naidu) ने भी सरकार का आभार जताया है।अभिनेता चिरंजीवी ने कहा कि वह नि:शब्द हैं। उन्होंने यह सम्मान देने के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को धन्यवाद दिया और कहा कि वह लोगों के प्यार और समर्थन के लिए उनके आभारी हैं।

उन्होंने कहा, ‘‘मैं यह समाचार सुनकर निःशब्द हूं। मैं सचमुच अभिभूत हूं। यह सम्मान दिए जाने पर मैं आभारी हूं….. लोगों, दर्शकों, प्रशंसकों और मेरे सगे भाइयों एवं सगी बहनों के नि:स्वार्थ और मूल्य प्रेम ने मुझे यहां तक पहुंचने में मदद की।''

पूर्व उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू ने उन्हें देश के दूसरे सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार पद्म विभूषण के लिए चुने जाने पर आभार जताया और इस पुरस्कार को किसानों, महिलाओं एवं युवाओं समेत सभी नागरिकों को समर्पित किया। 

नायडू ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स' पर गुरुवार रात को एक पोस्ट में लिखा कि इस पुरस्कार ने उन्हें श्रेष्ठ भारत बनाने के राष्ट्रीय प्रयास में अपनी भूमिका के प्रति और सजग बना दिया है। उन्होंने ‘एक्स' पर लिखा, ‘‘मुझे दिए गए पद्म विभूषण पुरस्कार के लिए वास्तव में आभारी हूं। मैंने भारत के उपराष्ट्रपति के रूप में अपने कार्यकाल के बाद भी लोगों की सेवा करना जारी रखा है, तो ऐसे में यह सम्मान मुझे श्रेष्ठ भारत बनाने के राष्ट्रीय प्रयास में अपनी भूमिका के प्रति और भी अधिक सजग बनाता है।

मैं यह सम्मान भारत के किसानों, महिलाओं, युवाओं और अपने सभी साथी नागरिकों को समर्पित करता हूं। आइए, हम मातृभूमि की सेवा के प्रति खुद को फिर से समर्पित करें और भारत को गौरव की नई ऊंचाइयों पर ले जाने का प्रयास करें।''

(एजेंसी )

गद्दारों को पहला जूता मैं ही मारूंगा, संजय राउत ने ज्ञानेश कुमार पर बाेला हमला, अभिजीत दिपके का किया समर्थन

Make in India के 12 साल, PM मोदी बोले- भारत में ज्यादा उत्पादन और निवेश, हर सेक्टर में आया बदलाव

ज्ञानेश कुमार ने इस्तीफा नहीं दिया तो CJP 2 अक्टूबर से मुंबई में करेगी विरोध प्रदर्शन, अभिजीत दिपके का ऐलान

हरदीप पुरी से बीएल वर्मा तक, UP राज्यसभा चुनाव के लिए 16 अक्टूबर को होगा मतदान, किसकी वापसी तय, कौन होगा बाहर?

बाबा रामदेव और बृजभूषण शरण सिंह में हुई सुलह, महंत राजकुमार दास ने कराई दोस्ती, जानिए पूरी इनसाइड स्टोरी