उत्तर कुमार मामले में बड़ा ट्विस्ट, एक्टर को मिली रहत, पीड़िता ने मेडिकल से किया इनकार  
मनोरंजन

Uttar Kumar: उत्तर कुमार यौन उत्पीड़न मामले में बड़ा ट्विस्ट, पीड़िता ने मेडिकल टेस्ट से किया इनकार

New Twist: हरियाणवी एक्टर-डायरेक्टर उत्तर कुमार के खिलाफ यौन उत्पीड़न मामले में नया मोड़ सामने आया है। पीड़िता ने मेडिकल टेस्ट करवाने से इनकार कर दिया। इसके बाद उत्तर कुमार को बड़ी राहत मिली है।

अनिल सिंह

StartFragment

Uttar Kumar Case New Twist: हरियाणवी फिल्म के एक्टर डायरेक्टर उत्तर कुमार को लेकर एक एक्ट्रेस ने गंभीर आरोप लगाया था। एक्ट्रेस का आरोप था कि उत्तर कुमार ने उन्हें शादी का झांसा देकर और फिल्म में काम दिलवाने के बहाने उनका बलात्कार किया। अब इस मामले में नया मोड़ आ गया है। पीड़िता ने मेडिकल टेस्ट से इनकार किया है। उत्तर कुमार को रहत मिल गई है।

पीड़िता ने इसकी शिकायत 24 जून को गाजियाबाद के शालीमार गार्डन पुलिस स्टेशन में की थी, लेकिन पुलिस ने एफआईआर दर्ज नहीं की, उसके बाद पीड़िता ने हाईकोर्ट में अपील की। कोर्ट के आदेश के करीब 25 दिन बाद इस मामले में एफआईआर दर्ज की गई, लेकिन पुलिस की तरफ से कोई कार्रवाई नहीं हुई।

पीड़िता ने की थी सुसाइड की कोशिश

पीड़िता ने तंग आकर 6 सितंबर को लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आवास पर सुसाइड की कोशिश की। तब पीड़िता को बचा लिया गया। इसके बाद इस मामले में उत्तर कुमार की गिरफ्तारी हुई, लेकिन अब उन्हें बेल मिल गई है।

पीड़िता ने मेडिकल टेस्ट से किया इनकार

उत्तर कुमार को बेल इसलिए मिली, क्योंकि पीड़िता ने मेडिकल टेस्ट से इनकार कर दिया था। इसके बाद बचाव पक्ष ने कोर्ट में अपील की और यह दलील दी कि उत्तर कुमार शादीशुदा हैं। 55 साल के हैं। उनके दो बच्चे हैं। उनके खिलाफ कोई आपराधिक हिस्ट्री नहीं है, उन्होंने जांच के दौरान पूरा सहयोग किया है और उनके खिलाफ कोई सबूत नहीं मिले हैं। वहीं पीड़िता भी बालिग है और उसे पहले से पता था कि उत्तर कुमार शादीशुदा है और वह मेडिकल जांच के लिए इनकार कर रही है।

उत्तर कुमार को मिली बेल

बचाव पक्ष की दलीलों के बाद एससी/एसटी कोर्ट के विशेष न्यायाधीश गौरव शर्मा ने उत्तर कुमार को 2 लाख रुपए के बॉन्ड और इतनी ही रकम के दो जमानती बॉन्ड भरने का आदेश दिया और उसके बाद उन्हें बेल मिल गई।

अमरोहा से हुई थी गिरफ्तारी

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक उत्तर कुमार को अमरोहा से गिरफ्तार किया गया था। बाद में उन्हें कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। पीड़िता की बात करें तो बताया जाता है कि वह मूल रूप से हापुड़ के रहने वाली है लेकिन अभी वह नोएडा के सेक्टर 53 में रहती हैं।

जानी-मानी एक्ट्रेस है पीड़िता

पीड़िता हरियाणवी फिल्मों की जानी-मानी एक्ट्रेस हैं और वह उत्तर कुमार के साथ कई गानों में काम कर चुकी हैं। उत्तर कुमार के खिलाफ पीड़िता ने जब आरोप लगाया था उस समय उत्तर कुमार को लेकर सोशल मीडिया और मीडिया में खूब चर्चा हुई थी, लेकिन फिलहाल उत्तर कुमार को बड़ी राहत मिली है, क्योंकि पीड़िता के मेडिकल टेस्ट से इनकार के बाद इस मामले में बड़ा ट्विस्ट आ गया है।

कौन हैं छठी मैया, क्यों की जाती है सूर्य की पूजा? जानें छठ महापर्व की कथा और 4 दिनों के नियम

Bihar Chhath Puja 2026: नितिन नबीन के आवास पर छठ की रौनक, राज्यपाल और CM सम्राट ने ग्रहण किया खरना का प्रसाद

आखिरी गेंद पर पाकिस्तान को दी मात, भारत की रोमांचक जीत से गदगद हुए PM मोदी; युवाओं को दिया खास संदेश

Kal Ka Mausam: 15 नवंबर को 4 राज्यों में बारिश के आसार, बंगाल की खाड़ी में चक्रवात का अलर्ट

धामी सरकार के 5 साल में उत्तराखंड को मिले 3 नए मेडिकल-नर्सिंग कॉलेज, CM बोले- हर क्षेत्र तक पहुंचें बेहतर इलाज