मुंबई: करण जौहर का चैट शो 'कॉफी विद करण' का नया सीजन जल्द ही शुरू होने के साथ ही शो की शोभा बढ़ाने के लिए कई बड़े सेलिब्रिटी के नाम सामने आए हैं। लेकिन जो नाम इस बार सबसे ज्यादा चौंकाने वाला है वो है सनी और बॉबी देओल का। 'गदर 2' स्टार सनी देओल और एनिमल स्टार 'बॉबी देओल' जल्द ही शो में करण जौहर के साथ कई बड़े खुलासे करते नजर आएंगे।
हालांकि ये दोनों भाई पहले भी इस शो का हिस्सा बन चुके हैं, लेकिन तब करण के साथ उनका अनुभव अच्छा साबित नहीं हुआ था। अब 18 साल अब एक बार फिर से देओल भाई मेहमान बनेंगे। जैसे ही ये खबरें सामने आईं, सनी और बॉबी के प्रशंसक कॉफी काउच पर उनके भाईचारे को देखने के लिए काफी उत्साहित हो उठे हैं।
अब तक की खबर के मुताबिक दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह और आलिया भट्ट और करीना कपूर खान पहले ही एपिसोड की शूटिंग कर चुके हैं। ये देखना दिलचस्प होगा कि दीपिका और रणवीर क्या खुलासे करते हैं? बताया जा रहा है कि इस साल की थीम परिवार है, इसलिए मेहमानों की जोड़ी इस तरह बनाई गई है। इसके अलावा, रिपोर्टों में कहा गया है कि सीजन की शुरुआत रणवीर और दीपिका के साथ हो सकती है।