मनोरंजन

अल्लू अर्जुन की सफलता से जल रहे हैं सिद्धार्थ! भीड़ मतलब क्वालिटी नहीं वाले बयान पर भड़के फैंस

अल्लू अर्जुन की फिल्म 'पुष्पा 2' फिल्म 'स्त्री 2' को पछाड़ते हुए दुनिया भर में सबसे अधिक कमाई करने वाली भारतीय फिल्मों की टॉप 10 सूची में शामिल हो गई। इसी बीच सिद्धार्थ ने अल्लू अर्जुन को लेकर एक बयान दे दिया है।

अनिल सिंह

मुंबई: अल्लू अर्जुन की फिल्म पुष्पा 2 बॉक्स ऑफिस पर रोजाना ने रिकॉर्ड बना रही है। दर्शक और फैंस अल्लू अर्जुन की तारीफ में जुटे हुए हैं। लेकिन एक्टर सिद्धार्थ ने अल्लू अर्जुन को लेकर एक बयान दिया है जिससे फैंस नाराज हो गए हैं। दरअसल पटना में अल्लू अर्जुन की फिल्म पुष्पा 2 के ट्रेलर लांच के दौरान इकट्ठा हुई भीड़ के ऊपर अब सिद्धार्थ ने कमेंट किया है। उन्होंने कहा है कि भारत में भीड़ का मतलब क्वालिटी नहीं होता।

सिद्धार्थ ने अल्लू अर्जुन की फिल्म पुष्पा 2 के ट्रेलर लॉन्च के दौरान पटना में इकट्ठा हुई भीड़ की तुलना जेसीबी की खुदाई देखने वाली भीड़ के साथ कर दी है। उन्होंने यह भी कहा कि भारत में भीड़ का मतलब क्वालिटी नहीं है। 'फ्री प्रेस जर्नल' की रिपोर्ट के मुताबिक सिद्धार्थ ने अपने बयान में कहा कि हमारे देश में जेसीबी की खुदाई देखने के लिए भी भीड़ इकट्ठा होती है। इसलिए बिहार में अल्लू अर्जुन की फिल्म का ट्रेलर लांच देखने के लिए लोगों का इकट्ठा होना कोई बड़ी बात नहीं है। अगर वह आयोजन करते हैं तो भीड़ होगी। भारत में भीड़ का मतलब क्वालिटी नहीं होता। अगर यह सच है तो सभी राजनीतिक दलों को जीतना चाहिए। यह बिरयानी के पैकेट और दारू की बोतल के लिए होता है।

सिद्धार्थ और अदिति राव हैदरी बीते दिनों शादी को लेकर सुर्खियों में थे। लेकिन सिद्धार्थ का अल्लू अर्जुन को लेकर दिया गया यह बयान अल्लू अर्जुन के फैंस को नागवार गुजरा है और अल्लू अर्जुन के फैंस सिद्धार्थ को नेगेटिव वाइब वाला इंसान कहते हुए नजर आ रहे हैं। सोशल मीडिया पर एक यूजर ने सिद्धार्थ के लिए लिखा है कि अल्लू अर्जुन की सफलता देखकर सिद्धार्थ को जलन हो रही है और उन्होंने यह जो बयान दिया है इससे उनकी जलन साफ झलक रही है। ऐसे में यह कहा जा सकता है कि सिद्धार्थ से अल्लू अर्जुन के फैंस नाराज नजर आ रहे हैं और सोशल मीडिया पर अल्लू अर्जुन के फैंस सिद्धार्थ की खुलेआम आलोचना कर रहे हैं और उन्हें नेगेटिव वाइब वाला इंसान बता रहे हैं।

PM Modi Gujarat Visit Live: पीएम मोदी का वडोदरा दौरा, विकास परियोजनाओं का शिलान्यास करेंगे

IAS vs IES: सैलरी एक, लेकिन पावर और जिम्मेदारियां अलग; जानिए कौन-सी सेवा आपके लिए बेहतर

सत्य निकेतन हादसा: CM रेखा गुप्ता ने पीड़ितों से की मुलाकात, परिवारों को दिया हर संभव मदद का दिया आश्वासन

सत्य निकेतन बिल्डिंग हादसे में पुलिस ने दर्ज की FIR, मालिकों पर गंभीर आरोप, कमजोर नींव के बावजूद किया निर्माण

दिल्ली में मणिपुरी संगीत शिक्षक का हत्या, शोर मचाने से रोकने हुआ विवाद, नाबालिगों समेत 8 आरोपी गिरफ्तार