ऑनस्क्रीन भी महिला को नहीं मार सकता थप्पड़, छलका सिद्धार्थ का दर्द 
मनोरंजन

Actor Siddharth: ऑनस्क्रीन भी महिला को नहीं मार सकता थप्पड़, हाथ से गई कई फिल्में, छलका सिद्धार्थ का दर्द

Actor Siddharth: सिद्धार्थ ने बताया कि उन्हें कई ऐसे रोल मिले जिसमें महिलाओं पर अत्याचार वाली घटनाएं थी, ऐसे किरदार को उन्होंने ठुकरा दिया। जिसकी वजह से उनके हाथ से कई फिल्म है चली गई।

अनिल सिंह

Siddharth Rejected Role Of Violence Against Women: एक्टर सिद्धार्थ इस समय अदिति राव हैदरी के साथ अपने दांपत्य जीवन के शुरुआती दिनों को इंजॉय कर रहे हैं। इसी बीच उन्होंने यह बताया है कि फिल्मी करियर के दौरान उन्हें कई ऐसे रोल ऑफर हुए जिसमें महिलाओं पर अत्याचार दिखाया गया था, उन्होंने ऐसी फिल्मों को करने से मना कर दिया। जिसका खामियाजा उन्हें भुगतना पड़ा, लेकिन उन्होंने कहा कि मैं स्क्रीन पर रोने वाले किरदार से बेहद खुश हूं। उन्होंने यह स्वीकार किया कि कमर्शियल इंडस्ट्री में उनकी रफ्तार धीमी हो गई है। आइए जानते हैं इस मामले में सिद्धार्थ ने क्या कुछ कहा है।

बॉलीवुड एक्टर सिद्धार्थ हाल ही में हैदराबाद लिटरेरी फेस्टिवल में मशहूर गायिका और लेखिका विद्या राव के साथ बातचीत करते हुए नजर आए। विद्या राव सिद्धार्थ की सास हैं। वह अदिति राव हैदरी की मां हैं। इसलिए यह बातचीत बेहद दिलचस्प हुई। इस दौरान उन्होंने विद्या को बताया कि उन्होंने फिल्मी सफर के दौरान ऐसी भूमिकाओं को अस्वीकार कर दिया जिसमें महिलाओं पर अत्याचार दिखाई जा रहा था, जिसकी वजह से कमर्शियल इंडस्ट्री में उनकी रफ्तार धीमी पड़ गई और उसका उन्हें दुख नहीं है।

उन्होंने बताया कि उन्हें कुछ ऐसी स्क्रिप्ट मिली थी, जिसमें वह महिला को थप्पड़ मारते हैं, आइटम सॉन्ग करते हैं, एक्ट्रेस की नाभि में चुटकी लेते हैं, महिलाओं को यह बताते हैं कि उन्हें क्या करना चाहिए। सिद्धार्थ ने बताया कि उन्होंने ऐसे ऑफर को ठुकरा दिया था, उन्होंने कहा कि उन ऑफर्स को ठुकराते वक्त मुझे यह पता था कि इंडस्ट्री में मेरी रफ़्तार धीमी पड़ जाएगी। लेकिन मुझे खुशी थी कि मैं रूढ़िवादी परंपराओं को बढ़ावा नहीं दे रहा हूं। उन्होंने यह भी कहा कि इस तरह के किरदार से लोगों को लगता है कि मर्द को दर्द नहीं होता, लेकिन जब ऐसी बातें हो रही थी मैं स्क्रीन पर रो कर खुश था। सिद्धार्थ के काम की अगर बात करें तो उन्हें आखिरी बार तमिल फिल्म मिस यू में देखा गया तो वही वह शंकर के निर्देशन में बन रही इंडियन 3 में नजर आएंगे।

ECI के कामकाज पर उठा सवाल; जांच के लिए विशेषज्ञ समिति गठित करने की मांग, सुप्रीम कोर्ट दायर हुआ PIL

त्योहारों पर होगा आटा गीला, दो महीने में 250 रुपये बढ़े गेहूं के भाव; क्या है इसका कारण?

Driving Licence बनवाने वालों के लिए खुशखबरी, जानें क्या कराने पर नहीं देना होगा फीस?

आंध्र प्रदेश में बड़ा हादसा, सड़क निर्माण स्थल पर 3 जीपों में लगी आग, 5 लोगों की जलकर मौत, 3 घायल

नामांकन के बीच आंध्र प्रदेश में सियासी घमासान, पूर्व महिला मंत्री के साथ पुलिस ने की धक्का-मुक्की, देखें VIDEO