मनोरंजन

नागार्जुन बेटे नागा चैतन्य-बहू सामंथा के तलाक पर नहीं दिया कोई बयान, झूठी रिपोर्ट पर हुए आग बबूला

आपको बता दें, सामंथा और नागा चैतन्य 2 अक्टूबर, 2021 को अपने-अपने सोशल मीडिया हैंडल के माध्यम से तलाक की घोषणा की थी।

उज्वला धारपवार

मुंबई: सामंथा रुथ प्रभु (Samantha Ruth Prabhu)  और नागा चैतन्य (Samantha and Naga Chaitanya ) ने 2 अक्टूबर, 2021 को अपने तलाक का ऐलान कर फैंस को चौका दिया था। दोनों ने फैंस इस खबर से काफी नाराज थे कि साउथ का यह बोल्ड कपल अलग हो रहा है। सामंथा और नागा चैतन्य को एक दूसरे से अलग हुए काफी महीने बीत चुके है इसके बावजूद दोनों में से किसी ने अपने अलग होने की वजह बताई नहीं है। यहीं वह है कि आए दिन सोशल मीडिया पर सामंथा और नागा चैतन्य के तलाक से जुड़ी खबरे सामने आती नजर आ रही हैं। इसी बीच हाल ही में अचानक ऑनलाइन पोर्टल्स ने एक खबर के जरिए बताया कि ‘समांथा ने पहले तलाक के लिए अर्जी दी थी।‘

ऑनलाइन पोर्टल्स के खबर के अनुसार, इसका खुलासा खुद नागा चैतन्य के पिता नागार्जुन अक्किनेनी (Nagarjuna Akkineni ) ने एक इंटरव्यू के जरिए किया है। यह खबर मीडिया में वायरल होने के बाद अब साउथ अभिनेता नागार्जुन ने इन सभी खबरों को झूठा बताया है। एक सोशल मीडिया पोस्ट जारी करते हुए नागार्जुन ने बताया कि ‘सोशल मीडिया और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में सामंथा और नागचैतन्य के बारे में मेरे बयान का हवाला देते हुए खबर पूरी तरह से झूठी और पूर्ण बकवास है !! मैं मीडिया मित्रों से अनुरोध करता हूं कि कृपया अफवाहों को समाचार के रूप में पोस्ट करने से बचें। #GiveNewsNotRumours’

आपको बता दें, सामंथा और नागा चैतन्य 2 अक्टूबर, 2021 को अपने-अपने सोशल मीडिया हैंडल के माध्यम से तलाक की घोषणा की थी। लेकिन सामंथा ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम पेज से तलाक की घोषणा वाला पोस्ट हटा कर फैंस के बीच खलबली मचा दी। इसके बाद फैंस के बीच यह खबर तेजी से फ़ैल रही है कि समांथा और नागा चैतन्य के बीच जल्द ही पैचअप होगा।

हेमंत कैबिनेट के 53 बड़े फैसले: 100 उत्कृष्ट स्कूल, 606 थानों में CCTV, मेडिकल कॉलेजों को करोड़ों की सौगात

बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट ने पकड़ी रफ्तार, महाराष्ट्र में समंदर के नीचे से पहाड़ों तक, एक साथ चल रहा काम

FREMAA Recruitment 2026: IT असिस्टेंट समेत 12 पदों पर भर्ती, 40,000 तक सैलरी; 6 सितंबर तक करें आवेदन

आंध्र प्रदेश में खौफनाक वारदात, श्रीशैलम के लॉज में एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत; 3 दिन से बंद था कमरा

क्या राजनीति छोड़ रहे हैं नितिन गडकरी? संन्यास की अटकलों पर केंद्रीय मंत्री ने तोड़ी चुप्पी, जानिए पूरा सच